एंटरटेनमेंट

BB16: प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच हुई लड़ाई तो दोनों के फैंस हो गए परेशान

Megha Sharma  |  Nov 1, 2022
BB16: प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच हुई लड़ाई तो दोनों के फैंस हो गए परेशान

बिग बॉस 16 के लास्ट एपिसोड में एक बार फिर से लोगों के बीच की इक्वेशन बदलते हुए दिखाई दी। शालिन भनोट और टीना दत्ता दोनों के बीच में बहस हो गई थी। वहीं घर में अच्छी दोस्तों के रूप में दिखने वाली प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम के बीच भी लड़ाई हो गई थी। इसके बाद गौतम सिंह विग और MC स्टैन साथ में शिव ठाकरे की गेम स्ट्रेटेजी के बारे में बातचीत करते हुए नजर आए थे। इन सब चीजों को देखकर ऐसा लगता है कि घर में कपल्स के बीच काफी परेशानियां चल रही हैं। शालिन और टीना की लड़ाई, गौतम और सौंदर्या की लड़ाई और अब प्रियंका और अंकित गुप्ता के बीच भी घर में बहुत ही बुरी लड़ाई होने वाली है। इस लड़ाई को देखकर एक्ट्रेस के फैंस को वाकई काफी चिंता होने लगी है।

प्रियंका चहर चौधरी और शालिन भनोट के बीच हुई लड़ाई

बिग बॉस 16 में मंगलवार रात को नॉमिनेशन स्पेशल के दौरान शालिन भनोट प्रियंका के शेल में डैगर लगाते हैं और उनके मेडिकल रीजन पर डिसअपॉइंटमेंट जाहिर करते हैं। बता दें कि जब गौतम ने शालिन को अंडे की ट्रे दे दी थी तो प्रियंका और शालिन के बीच काफी लड़ाई हुई थी। ऐसे में शालिन के नॉमिनेशन के बाद प्रियंका ने भी शालिन को नॉमिनेट किया और कहा कि वह फेक हैं और रियलिटी शो में किसी नकली इंसान की कोई जगह नहीं है।

इसी मुद्दे पर प्रियंका और शालिन के बीच में टास्क के बाद दोबारा से लड़ाई शुरू हो जाती है और प्रियंका इस दौरान शालिन से चिल्लाते हुए बात करते हुए नजर आती हैं। प्रोमो में शालिन, प्रियंका से शांति से पूछते हुए दिखते हैं कि वह उनसे लोवर टोन में बात करें। इस पर प्रियंका कहती हैं कि शालिन गुस्से में लोगों को उनकी औकात बता रहे हैं।

प्रियंका और अंकित के बीच हो जाती है लड़ाई

दोनों की लड़ाई के बीच में ही अंकित गुप्ता, प्रियंका को कहते हैं कि वह इस मुद्दे को बहुत अधिक क्यों खींच रही हैं लेकिन उनकी इस बात से शायद प्रियंका नाराज हो जाती हैं। बाद में प्रियंका, साजिद खान से बात करते हुए नजर आती हैं और फिर अंकित भी वहां आ जाते हैं। अंकित कहते हैं कि वह केवल प्रियंका को उस मुद्दे को खींचने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। जब साजिद, प्रियंका को शांत करने की कोशिश कर रहे होते हैं तो प्रियंका कहती हैं कि उन्होंने बीते 2 साल में अंकित की वजह से काफी सफर किया है। इसके बाद लगता है कि प्रियंका और अंकित के फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट