एंटरटेनमेंट

OMG क्या आपने देखा है बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट लोकेश का ये नया लुक

Archana Chaturvedi  |  Aug 10, 2018
OMG क्या आपने देखा है बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट लोकेश का ये नया लुक

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 10 इसलिए भी खास रहा कि इस सीजन के घर में सेलिब्रिटी के साथ- साथ आम लोग भी नजर नजर आये। इसमें कोई दोराय नहीं हैं कि टीवी शो बिग बॉस ने कई आम लोगों को स्टार बनाया है। जिनमें आज हम बात करेंगे लोकेश कुमारी की। आप इनका बिग बॉस में आने से पहले और बाद के लुक्स को देखेंगे तो आपको फर्क साफ- साफ नजर आएगा कि बिग बॉस में आने के बाद आम लोगों की जिंदगी भी किसी सितारे से कम नहीं होती। लोकेश ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ फोटो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा ही नहीं लगा सकते कि यह वही लोकेश है जिसे आपने कभी बिग बॉस में देखा था।

सलमान की फेवरेट थी लोकेश

शो के होस्ट सलमान खान ने लोकेश को सीजन 10 का सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बताया था। वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान अक्सर लोकेश की आवाज का मजाक भी उड़ाया करते थे। उनके बोलने का स्टाइल तो आपको याद होगा ही। जब भी वो सलमान सरर्रर्रर्र…. बोलती तो सलमान पेट पकड़कर हंसने लगते थे। जब लोकेश ने बिग बॉस के शो में एंट्री ली थी तो उनका वजन काफी ज्यादा था। सांवली सूरत वाली लोकेश ने अपनी प्यारी बोली और भोली सूरत से बिग बॉस के घर में सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन शो से बाहर होते ही लोकेश एक भोली- भाली लड़की से हॉट एंड सेक्सी गर्ल बन गई हैं। उनका नया लुक देखकर सभी चौंक गए हैं।

आपको बता दें लोकेश ने अपने लुक के साथ- साथ अपना नाम भी बदल लिया है। उन्होंने अपना नाम लवी शर्मा रख लिया है और वो ये चाहती हैं कि उन्हें अब इसी नाम से बुलाया जाए।

कड़ी मेहनत का नतीजा है उनका ये नया लुक

लोकेश का नया अवतार कोई मैजिक नहीं है बल्कि इसे पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। दिन में 4- 4 घंटे लगातार वर्कअाउट करना, वेटलॉस डाइट फॉलो करनी पड़ती थी। उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए लगातार जिम में पसीना बहाया है और वो अब भी वर्कआउट करती हैं। लोकेश अक्सर सोशल हैंडल पर जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं।

हाल ही में वो एक टीवी शो का हिस्सा बनीं जहां उनका ये नया अवतार देखकर सभी लोग चौंक गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक साउथ की फिल्म साइन की है। उनका अभी तक का सफर लोगों को काफी प्रेरित करने वाला रहा है, देखना है कि यह आगे कहां तक जाती हैं।  

इन्हें भी पढ़ें –
1. वेट लॉस के लिए घर पर ही बनाएं ये बेस्ट स्लिमिंग ड्रिंक्स
2. वेट लॉस में आपकी मदद करेंगे ये 5 फिटनेस मोबाइल ऐप
3. वजन जल्दी कम करना है तो रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम
4. तेजी से घटेगा आपका वजन अगर रोजाना फॉलो करेंगी ये 10 तरीके

 

Read More From एंटरटेनमेंट