Weight Loss

भारती सिंह ने घटाया 15 किलो वजन, खाना नहीं छोड़ा बस अपनाया वेट लॉस का ये खास तरीका

Archana Chaturvedi  |  Sep 9, 2021
भारती सिंह ने घटाया 15 किलो वजन, खाना नहीं छोड़ा बस अपनाया वेट लॉस का ये खास तरीका

कॉमेडियन भारती सिंह का 2.0 अवतार सामने आ गया है। भारती सिंह आजकल जितने भी शो में नजर आ रही हैं, लोग उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर दंग हैं। इन दिनों वैसे आप भी नोटिस कर ही रहे होंगे कि भारती सिंह पहले से कई ज्यादा फिट नजर आ रही हैं। वो अपने घटते वजन को लेकर सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने कोई 2-3 किलो नहीं बल्कि पूरे 15 किलो वजन कम किया है। भारती के इस ट्रांसफॉर्मेशन लुक (Bharti Singh Weight Loss) को देखकर इस समय हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है और कई लोगों ने उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि भारती सिंह को 15 किलो वजन कम करने में 1 साल लग गये। खुद भारती ने ये बात एक इंटरव्यू के दौरान बताई है कि वो 91 से अब 76 किलो की हो गई हैं। हालांकि वो खुद भी हैरान हैं कि उन्होंने इतना वजन कम किया है। वो खुश हैं कि क्योंकि खुद को स्वस्थ और फिट महसूस करती हैं। भारती बताती हैं कि अब उनकी सांस भी नहीं फूलती और वो काफी हल्का हल्का फील करती है। साथ ही उन्होंने बताया की उन्हें अब डायबिटीज और दमा से भी राहत है।

बिना एक्सरसाइज के कम किया वजन

भारती से जब उनके वेट लॉस सीक्रेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि  वो बस इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं और कुछ नहीं। उन्होंने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने खाना-पीना भी नहीं छोड़ा बल्कि बस इसका टाइम बदल दिया है। भारती ने बताया कि वह शाम 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ नहीं खातीं, इसके बाद खाने पर टूट पड़ती हैं। भारती ने साथ ही ये भी बताया कि वो 30-32 साल से बहुत कुछ खा रही है। लेकिन लॉकडाउन ने उन्हें खुद से प्यार करना सीखा दिया और वो इसमें कामयाब भी रहीं।

भारती ने दी लोगों को सलाह

भारती ने अपने फैन्स के साथ-साथ वजन कम करने वालों को भी सलाह देते हुए कहा कि अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो कोई आपसे कोई प्यार नहीं करेगा। अपने आप से प्यार करना सीखें। वो कहती हैं अब जब वो अपने आप को स्क्रीन पर देखती हैं तो पहले से और ज्यादा खुश होती है और इसलिए उन्हें खुद पर गर्व महसूस होता है।

ये भी पढ़ें –
वजन कम करने को लेकर हैं वाकई में सीरियस तो बस आज से ही सिर्फ ये 3 काम शुरू कर दें
वजन घटाने और थायराइड के लिए बहुत ही फायदेमंद है अनानास और खीरे का जूस
अपनी वेटलॉस डाइट में शामिल कर सकती हैं ये 3 आसान सुपरफूड क्विनोआ रेसिपी

POPxo की सलाह :  MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Weight Loss