वेलनेस

जानें, बेसन फेस पैक और चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे – Besan ke Fayde

Megha Sharma  |  Feb 10, 2021
बेसन फेस पैक, Besan ke Fayde

बेसन (बेसन के फायदे) एक प्रकार का खाद्य पदार्थ है और भारतीय रसोई में कई तरह से बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। बेसन का इस्तेमाल कई प्रकार की चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। चाहे कोई मिठाई बनानी हो या फिर चटपटे पकोड़े, बेसन हर तरह से अपने स्वाद का जादू बिखेरता है। हालांकि, केवल खाने ही नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है और आज हम अपने इस लेख में आपको त्वचा से लेकर बालों तक के लिए बेसन (besan ke fayde) के उपयोग और इसके फायदों के बारे में बताएंगे।

बेसन क्या है – Besan Kya Hota Hai

बेसन (besan ko face par kaise lagaye) क्या है, ये शायद आप जानते होंगे हालांकि, फिर भी हम आपको बता दें कि बेसन काफी बारीक और मुलायम आटा होता है। इसे छिलका रहित चने की दाल को पीसकर बनाया जाता है। इसे कच्चे या फिर भुने हुए चने को पीसकर बनाते हैं। भारत में बेसन को कई नामों से जाना जाता है और जितने इसके नाम है, उससे ज्यादा इसके फायदे हैं। ये खाने में तो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फायदेमंद (besan kya hota hai) भी होता है लेकिन साथ ही ये त्वचा तथा बालों के लिए भी कई प्रकार से बहुत ही अच्छा होता है।

सेहत के लिए बेसन के फायदे – Health Benefits of Besan in Hindi

 

बेसन खाने के बहुत से फायदे हैं। इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जैसे प्रोटीन, आयरन, विटामिन, फाइबर, फैट आदि। तो चलिए आपको बेसन के स्वास्थ्य के लिए फायदे बताते हैं।                                                                            जानिए दलिया खाने के फायदे और नुकसान

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए

 

बेसन में लिपोप्रोटीन की मात्रा कम होती है। एक शोध के मुताबिक, प्रतिदिन आहार में लिपोप्रोटीन लेने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फाइबर भी मदद करता है और बेसन में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। बेसन में अनसैचुरेटेड फैट भी होता है, जो सेहत के लिए अच्छा होता है और इस वजह से ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज के लिए

 

बेसन मधुमेह के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है। इसके सेवन से पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है और साथ ही मधुमेह का स्तर भी कम होता है। बेसन में कार्बोहाइड्रेट भी कम होता है और इस वजह से हाई शुगर वाले मरीजों के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है। 

एनीमिया

 

मनुष्य के शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होती है। इससे व्यक्ति में थकान, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी आदि समस्याएं होती हैं। हालांकि, बेसन का सेवन करने से ये समस्या दूर हो सकती है क्योंकि बेसन में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा बेसन में फोलेट और आयरन भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

स्वस्थ हृदय के लिए

 

अधिक मोटापा मतलब है कि हृदय संबंधी समस्याएं होना। हालांकि, बेसन में कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा पाई जाती है, जो मोटापा कम करने में मदद करती है। साथ ही इसमें अधिक मात्रा में फाइबर भी होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है और हृदय संबंधी बीमारियों को दूर रखता है।

हड्डियों को मजबूत करे

 

बेसन का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई अन्य खरिन होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें फास्फोरस भी होता है, जो कैल्शियम के साथ हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती हैं। बेसन का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

थकान ना होने दे

 

आज के वक्त में लोगों को बाहर का खाना अधिक पसंद आने लगा है और इस वजह से उनके प्रतिदिन के आहार में पोषक तत्व कम होते जा रहे हैं। इनकी कमी के कारण शरीर में कमजोरी होती है और आप जल्दी थक जाते हैं। हालांकि, फाइबर थकान की समस्या को दूर करने में मदद करता है और बेसन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा फाइबर को पचने में समय लगता है और इस वजह से आपको अधिक समय तक अपना पेट भरा हुआ लगता है, जिससे आप अधिक वक्त तक ऊर्जावान रहते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

 

बेसन के सेवन से हमारी रोधप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है यानी कि हमारी इम्यूनिटी बेहतर होती है और हम बीमारियों का डट कर सामना कर पाते हैं। इस वजह से जो लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं, उनके लिए ये बहुत ही लाभकारी है।

 

 

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे – Chehre Par Besan Lagane ke Fayde

बेसन (बेसन के सौंदर्य लाभ) जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही ये आपकी त्वचा के लिए लाभकारी होता है। बेसन (besan lagane se kya hota hai) आपकी त्वचा को साफ करता है, मुहांसों को दूर करता है और आपको निखरी, गोरी त्वचा देता है। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको त्वचा के लिए बेसन (चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे) के फायदों के बारे में बताते हैं।

सनटैन के लिए बेसन और हल्दी

धूप की किरणों के संपर्क में आने के कारण हमारी त्वचा पर सनटैन हो जाता है। हालांकि, बेसन इसका रामबाण इलाज है। दरअसल, सदियों से त्वचा को गोरा और निखारने के लिए बेसन (बेसन और दूध के फायदे) का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है और सनटैन को दूर करने के लिए ये बहुत ही लाभकारी होता है। अगर आपकी स्किन पर भी सनटैन हो गया है तो दूर करने के लिए आपको चाहिए
सामग्री
– 4 छोटे चम्मच बेसन
– 1 चम्मच नींबू का रस
– 1 चम्मच दही
– 1 चुटकी हल्दी
ऐसे करें इस्तेमाल
इन सभी चीजों को मिलाकर घोल बना लें। अब इस घोल को अपने चेहरे और गले पर लगा लें और सूख जाने के बाद अपने मुंह को ठंडे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करने से सनटैन दूर हो जाएगा और चेहरे की त्वचा पर निखार आ जाएगा।

मुंहासों के लिए बेसन और दूध

मुंहासों को दूर करने के लिए जिंक बहुत ही फायदेमंद होता है और बेसन (दही और बेसन के फायदे) में भी इसकी कुछ मात्रा पाई जाती है। इस वजह से यदि आपके चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं, तो इन्हें दूर करने के लिए आप बेसन का इस्तेमा कर सकती हैं।
आपको चाहिए
– 1 चम्मच बेसन
– 1 चुटकी हल्दी पाउडर
– 2 बड़े चम्मच ताजा दूध
ऐसे करें इस्तेमाल
इन सब चीजों को मिला लें और फिर अपने चेहरे पर घोल बना कर लगा लें। कम से कम 25 मिनट तक इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। हफ्ते में कम से कम तीन दिन इस नुस्खें का इस्तेमाल करें।

तैलीय त्वचा के लिए

तैलीय त्वचा एक आम समस्या है और कई महिलाओं की त्वचा तैलीय होती है। हालांकि, यदि आप इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो भी बेसन आपके बहुत काम आएगा। बेसन में क्लींजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को अंदर से साफ करते हैं और ऑयल को दूर करते हैं।
आपको चाहिए
– 2 चम्मच बेसन
– 5 गुलाब जल की बूंदे
ऐसे करें इस्तेमाल
बेसन और गुलाब जल को मिला कर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। कम से कम 20 मिनट के लिए पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। बेहतरीन नतीजों के लिए प्रतिदिन इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।

चेहरे के अनावश्यक बालों को हटाने के लिए

आप चाहें तो चेहरे के अनावश्यक बालों को हटाने के लिए भी बेसन (chehre par besan lagane ke fayde) का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, ऐसा करने से पहले भाप लेकर अपने चेहरे को रोमछिद्रों को खोल लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा से आसानी से अनचाहे बाल निकल जाएंगे।
आपको चाहिए
– 1 चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
– आधा चम्मच बेसन
– दो बड़े चम्मच सरसों का तेल
– चार चम्मच ऐलोवेरा जेल
– लैवेंडर के तेल की 2 बूंदे
ऐसे करें इस्तेमाल
सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को उस हिस्से पर लगाएं, जिस हिस्से के अनचाहे बाल आप हटाना चाहती हैं। पेस्ट के सूखने के बाद नम कपड़े से इसे बालों के उलट दिशा में करते हुए हटाएं। हफ्ते में 2 से 4 बार करें ताकि आपको बेहतरीन नतीजे मिलें।

बालों के लिए बेसन के फायदे

केवल स्वास्थ्य और त्वचा ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बेसन (besan lagane ke fayde) बहुत ही फायदेमंद होता है। चाहे आपके बाल रूखे हों, बेजान हो या फिर बालों की शाइन चली गई हो। आप अलग-अलग सामग्रियों को मिलाकर बेसन के हेयर पैक बना सकती हैं और अपने बालों की समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको बालों के लिए बेसन के फायदों के बारे में बताते हैं। 

बालों के विकास के लिए बेसन

बालों का झड़ना या फिर गंजापन होना किसी को भी पसंद नहीं होता है लेकिन कई बार शरीर में पोषण की कमी होने के कारण या फिर कई अन्य कारणों की वजह से भी ऐसा होने लगता है। हालांकि, बेसन में काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और ऐसे में यदि आप अपने बालों की जड़ों में बेसन लगाते हैं तो उससे आपकी जड़े मजबूत होती हैं। इस वजह से बालों के विकास के लिए बेसन बहुत ही लाभकारी होता है।
आपको चाहिए
– बादाम का पाउडर
– 1 चम्मच जैतून का तेल
– विटामिन ई के दो कैप्सुल
– बेसन
ऐसे करें इस्तेमाल
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और लेप बना लें। अब इस लेप को अपने बालों की जड़ो में लगा लें। सूख जाने के बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में कम से कम 2 बार दोहराएं।

बालों को साफ करने के लिए

वैसे तो मार्केट में बालों को साफ करने के लिए बहुत से प्रोडक्ट मिलते हैं लेकिन वो सभी प्रोडक्ट कैमिकल आधारित होते हैं और इस वजह से उनके बालों की जड़े कमजोर हो जाती है। हालांकि, बेसन में ऐसा कुछ नहीं होता है और बाल अच्छे से साफ भी हो जाते हैं। 
आपको चाहिए
– बेसन
– पानी
ऐसे करें इस्तेमाल
बेसन और पानी को मिला कर एक पतला पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और फिर 10 मिनट बाद अपने बालों को धो लें।

डैंड्रफ से छुटकारा

बेसन की मदद से आप डैंड्रफ से भी हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 
आपको चाहिए
– 6 बड़े चम्मच बेसन
– पानी जरूरत अनुसार
ऐसे करें इस्तेमाल
बेसन और पानी को मिला कर घोल बना लें और बालों में लगा कर कम से कम 10 मिनट के लिए रख दें। इसके सूखने के बाद ठंडे पाने से अपने बालों को धो लें।

बेसन फेस पैक कैसे बनाये ?

चेहरे के लिए आप कई तरीकों से बेसन (besan se chehra dhone ke fayde) के फेसपैक बना सकती हैं। अलग अलग सामग्रियों से बनाए गए बेसन के फेस पैक अलग अलग समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बेसन (face par besan lagane ke fayde) के साथ किन चीजों को मिला कर आप कौन सा फेसपैक बना सकती हैं।

बेसन हल्दी निम्बू फेस पैक

बेसन (हल्दी बेसन के फायदे), हल्दी और नींबू के साथ मलाई का फेसपैक रुखी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच बेसन (besan haldi dahi face pack benefits in hindi) को चुटकीभर हल्दी, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच मलाई के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना है। इसके सूख जाने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लेना है।

बेसन और दही का फेस पैक

दो बड़े चम्मच बेसन को 1 चम्मच दही में मिला कर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। पेस्ट के सूख जाने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। बेसन और दही के इस फेसपैक को लगाने से आपके चेहरे से ब्लेमिश, पिंपल और डार्क स्किन आदि दूर होते हैं।

बेसन हल्दी फेस पैक

दो बड़े चम्मच बेसन (besan haldi face pack in hindi), थोड़ी सी हल्दी और गुलाबजल को मिला कर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को साफ ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको निखरी और चमकदार स्किन मिलेगी।

बेसन और मलाई का फेस पैक

यदि आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए तो दो बड़े चम्मच मलाई में 1 टेबलस्पून बेसन को मिला कर घोल बना लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें। पेस्ट के सूख जाने के बाद अपने चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। बेहतरीन नतीजों के लिए हफ्ते में 3 बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।

बेसन के फायदे से जुड़े सवाल और जवाब – FAQ’s

ज्यादा बेसन खाने से क्या होता है?

कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा खाई जाए तो शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसी तरह से बेसन (besan ke nuksan) का जरूरत से ज्यादा सेवन करना त्वचा के लिए हानिकारक होता है।

क्या शुगर में बेसन खा सकते हैं?

हां, मधुमेह या फिर शुगर के मरीजों के लिए बेसन काफी फायदेमंद होता है। बेसन में मौजूद फाइबर और अन्य गुण टाइप 2 मधुमेह के मरीजों में शुगर की मात्रा को कम करने में मदद करता है।

बेसन में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

बेसन में फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है।

कच्चा दूध और बेसन कैसे लगाएं?

बेसन में कच्चे दूध को मिला कर आप आसानी से अपने चेहरे और गर्दन पर लगा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा साफ होगी और आपको निखरी, ग्लोइंग स्किन प्राप्त होगी।

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From वेलनेस