लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट पीएं धनिये के बीज का पानी, स्वास्थ्य के लिए होता है फायदेमंद

Megha Sharma  |  Jan 31, 2022
सुबह खाली पेट पीएं धनिये के बीज का पानी, स्वास्थ्य के लिए होता है फायदेमंद

धनिया हमारे रोज़ाना की किचन एक्टिविटी या फिर खाने का हिस्सा है और अगर आप अपने स्वास्थ्य के फायदे के लिए इनका सेवन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप रात में धनिये के बीज को भिगो सकते हैं और सुबह में खाली पेट इसका पानी पी सकते हैं। ये आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है।

हम धनिये का इस्तेमाल खाने को सजाने के लिए करते हैं क्योंकि ये खाने का स्वाद बढ़ाता है और धनिया सेहत के लिए काफी लाभकारी भी होता है। इस वजह से आज हम आपको बताने वाले हैं कि भीगे हुए धनिया के बीज का पानी आपको क्यों सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

धनिया का पानी पीने के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाता है

धनिया एक बहुत ही अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो फ्री रेडिकल एक्टिविटी को कम करते हैं। अपने शरीर की रक्षा की पहली पंक्ति को बढ़ावा देने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है, जिसमें COVID-19 रोग भी शामिल है, जो वर्तमान में पूरे विश्व में एक पूरी महामारी का कारण बन रहा है।

आपके बालों को मज़बूत करें

धनिये में काफी अधिक मात्रा में विटामिन के, सी और ए होता है जो आपके बालों को मज़बूत करने और बढ़ने में मदद करता है। धनिये के पानी को सुबह के समय पीने से हेयर फॉल कम होता है और बालों का टूटना भी कम होता है। आप चाहें तो सिर में धनिये का मास्क या फिर तेल भी लगा सकते हैं और इससे आपको अपने बालों में फर्क जरूर दिखाई देगा।

वजन घटाने में मदद करता है

धनिये में डाइजेस्टिव प्रोपर्टी भी होती हैं जो इसे पाचन से संबंधित परेशानियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। धनिया का पानी सुबह के समय पीने से दिनभर आपका पाचन अच्छा होता है और मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है। ये दोनों प्रोपर्टीज वजन घटाने में मदद करती हैं। साथ ही पानी आपके सिस्टम को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

पिगमेंटेशन और एक्ने को घटाए

धनिये में अधिक मात्रा में आयरन होता है जो एंटी-फंगल होता है और इसमें एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टी भी होती हैं। इस वजह से सुबह के समय धनिये का पानी पीने से आपको रैडिएंट ग्लो मिलता है और साथ ही स्मूथ और क्लीयर स्किन भी मिलती है।

अपने लिए कैसे बनाएं धनिये की ड्रिंक

धनिये का पानी बनाने के लिए आपको एक टेबलस्पून धनिये के बीज को 1 कप पीने के पानी में रातभर भरकर रखना चाहिए। इसके बाद आप सुबह के समय बीज को निकाल कर पानी पी सकते हैं। आप चाहें तो बीज को सुखा कर दोबारा खाना बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

धनिया क्यों है गो टू हर्ब

धनिये के बीज का प्लीजिंग लेमन फ्लेवर होता है और साथ ही इसका अरोमा भी बहुत ही अच्छा होता है। इसका फ्लेवर जीरे और कई अन्य रेसिपी के साथ मिला सकते हैं और अपने डिश का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
वर्कआउट करने में आता है आलस तो अपनाएं ये 5 आदतें

Suhaga ke Fayde
जानिए काले जीरे खाने के फायदे और नुकसान
जानिए पीरियड के कितने दिन बाद बाल धोना चाहिए या ये सिर्फ एक मिथ है

Read More From लाइफस्टाइल