फैशन

‘घाघरा घाघरा तेरा’- माधुरी दिक्षित के ये खूबसूरत लहंगे देखकर आपका भी दिल इनपर आ जायेगा

Supriya Srivastava  |  Jun 10, 2021
Beautiful lehengas worn by Madhuri Dixit, माधुरी दिक्षित के खूबसूरत लहंगें
फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का वो गाना तो सुना ही होगा, ‘हाय तेरा घाघरा, बगदाद से लेके दिल्ली वाया आगरा’। इस गाने में माधुरी दीक्षित ने कुछ बेहद खूबसूरत लहंगा-चोली पहने थे। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं माधुरी दीक्षित असल ज़िंदगीं में भी माधुरी दीक्षित के लहंगे इतने खूबसूरत होते हैं कि उनपर किसी का भी दिल आ जाये। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेसेस में से एक हैं। न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि बेमिसाल खूबसूरती के भी लोग दीवाने हैं। मगर जब वे लहंगा-चोली पहनकर पर्दे के सामने आती हैं तो देखने वालों की निगाहें उनके ऊपर थम सी जाती हैं। 43 साल में न सिर्फ उनकी खूबसूरती बल्कि पहने हुए खूबसूरत लहंगे (Beautiful Lehengas) भी लाजवाब होते हैं। हम आपके लिए यहां माधुरी दीक्षित के पहने हुए कुछ खूबसूरत और शानदार लहंगे लेकर आए हैं, जिनपर आपका भी दिल आ जायेगा। 
https://hindi.popxo.com/article/madhuri-dixit-and-rakul-preet-singh-set-new-makeup-trend-with-pastel-hues-in-hindi

नीले-नीले अंबर पर चांद जब छाये

माधुरी दीक्षित ने एक फोटोशूट के लिए स्काई ब्लू कलर यानी आसमानी रंग का यह खूबसूरत लहंगा-चोली पहना था। लहंगे की चोली से लेकर दुपट्टे तक फ्लोरल वर्क किया हुआ है। दिखने में यह लहंगा काफी सिंपल है। उसके बावजूद इसका लुक बस देखते ही बनता है। माधुरी दीक्षित की पहनी हुई ऑक्सीडाइज़्ड जूलरी इस लहंगे को और उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रही है। 

गो ग्रीन

माधुरी दीक्षित का यह ग्रीन लहंगा किसी के भी दिल को भा सकता है। इसके ब्लाउज में धागे से महीन कारीगरी की गई है। वहीं लहंगे पर भी सफेद रंग से कारीगरी है। यह लहंगा क्लोदिंग ब्रांड तोरानी का डिजाइन किया हुआ है।

सनशाइन येलो

माधुरी दीक्षित इस लहंगे में सूरज की पहली किरण जितनी खूबसूरत लग रही हैं। मल्टी-टियर्ड लेमन येलो कलर के इस लहंगे में ब्राइट सीक्वेंस का काम किया हुआ है। लहंगे को कॉम्पलिमेंट करने के लिए माधुरी दीक्षित ने ज्यादा जूलरी भी कैरी नहीं की है। उन्होंने बस हैवी एयरिंग्स से अपने लुक को कम्पलीट कर लिया है। 

नजाकत लाल की

माधुरी दीक्षित का यह लहंगा आप जरूर अपने वॉर्डरोब में शामिल करना चाहेंगी। रेड कलर लहंगे के साथ व्हाइट सिल्क शर्ट कॉम्बिनेशन वाकई काबिले तारीफ है। अपने इस लुक को माधुरी दीक्षित ने खूबसूरत से नेक पीस के साथ कॉम्प्लीमेंट किया है। 

प्रिटी इन पिंक

पिंक कलर लड़कियों पर काफी जंचता ह। फिर यह तो खुद माधुरी दीक्षित हैं। फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के डिजाइन किये हुए इस पिंक मैटेलिक शेवरॉन लहंगा में माधुरी दीक्षित की खूश्बूसृति बस देखते ही बन रही है।

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From फैशन