ADVERTISEMENT
home / Dry Skin
माधुरी दीक्षित, ब्यूटी सीक्रेट, Madhuri Dixit Nene, Skin Care Routine, Beauty Secret

53 की उम्र में भी जवां और खूबसूरत दिखती हैं माधुरी दीक्षित, जानिए उनका ब्यूटी सीक्रेट

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है। अपनी फिल्मों से उन्होंने फैंस के दिलों पर जादू बिखेरा हुआ है। उनकी हर अदा पर लाखों फैंस कुर्बान रहते हैं। खासतौर पर उनकी एक मुस्कराहट पर ही फैंस फिदा हैं। 53 साल की उम्र में भी माधुरी दीक्षित का जलवा कम नहीं हुआ है। उनकी त्वचा आज भी उतनी ही जवां-जवां और खूबसूरत है, जितनी पहले हुआ करती थी। उनकी फीमेल फैंस यह जानने के लिए बेकरार रहती हैं कि आखिर उनका ब्यूटी सीक्रेट क्या है। कुछ समय पहले खुद माधुरी दीक्षित ने इस बात पर से पर्दा उठा दिया।
https://hindi.popxo.com/article/nia-sharma-bold-eye-makeup-looks-in-hindi
माधुरी दीक्षित ने फैंस के साथ अपना ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया है। ये सीक्रेट उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर सभी के साथ शेयर किया। जी हां, माधुरी दीक्षित नेने यूट्यूब पर अपना पेज चलाती हैं। यहां उनके 4 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स है। कुछ समय पहले माधुरी दीक्षित ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना स्किन केयर रूटीन शेयर किया। उनके इस वीडियो को अब तक 62 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में माधुरी दीक्षित ने अपने नाईट रूटीन से लेकर पसंदीदा फेस पैक के बारे में भी बताया। 

माधुरी दीक्षित का नाईट रूटीन

नाईट रूटीन के बारे में बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने सलाह दी कि रात को कभी भी मेकअप लगाकर नहीं सोना चाहिए। हमेशा साफ़ करके सोयें। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे साबुन से धो लें। उसके बाद टोनर की मदद से फेस को क्लीन कर लें। रोज़ वॉटर भी तीनेर का अच्छा विकल्प है। टोनर के बाद फेस पर विटामिन सी सीरम लगाएं व उसके बाद सर्कुलर मोशन के ज़रिए चेहरे पर माॅइश्चराइज़र लगाएं।

माधुरी दीक्षित का पसंदीदा फेस मास्क

माधुरी दीक्षित ने आगे बताया कि हर स्किन अलग होती है। ज़रूरी नहीं, जो उनके फेस पर सूट करे वो सभी के फेस सूट करे। इसलिए उन्होंने ड्राई स्किन व ऑयली स्किन के लिए अलग-अलग फेस मास्क बताये। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अपने फेस पर हफ्ते में 1 या 2 बार फेस मास्क ज़रूर लगाती हैं।

ऑयली स्किन के लिए फेस मास्क

1 टेबल स्पून पाउडर ओट्स में 1 टेबल स्पून शहद और 1 टेबल स्पून गुलाबजल या फिर दूध मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

ड्राई स्किन के लिए फेस मास्क

1 टेबल स्पून दूध में 1 टेबल स्पून शहद, 1 टेबल स्पून एलोवेरा जेल और 2 बूंद एजेंशियन ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को 15 मिनट चेहरे पर लगाकर छोड़ दें बाद में चेहरा हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।

माधुरी दीक्षित की क्विक ब्यूटी टिप

अगर स्किन बहुत डल लग रही है तो उसमें क्विक शाइन लाने के लिए खीरे को गोल-गोल स्लाइसेस में काट लीजिये फिर उसे दूध में डुबोकर 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिये। अब उसे निकलकर सरे सलिसेस को आंखों सहित चेहरे पर रख लीजिये। 15 मिनट रखने के बाद उन्हें हटा दीजिये और चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये। आप खुद अनुभव करेंगे कि फेस पर फ्रेशनेस आ गई है।
 
https://hindi.popxo.com/article/lip-mask-benefits-and-how-to-make-it-at-home-in-hindi
12 Jan 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT