एंटरटेनमेंट

शादी के 9 साल बाद क्रिकेटर शिखर धवन ने लिया तलाक, आयशा मुखर्जी की थी ये दूसरी शादी

Archana Chaturvedi  |  Sep 8, 2021
शादी के 9 साल बाद क्रिकेटर शिखर धवन ने लिया तलाक, आयशा मुखर्जी की थी ये दूसरी शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) को तलाक दे दिया है। साल 2012 में शादी करने वाले शिखर और आयशा अब अलग हो गए हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, शिखर धवन ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

हालांकि बीते लंबे समय से दोनों के बीच खटपट की खबरें समय-समय पर आती रहती थी। बता दें दोनों का का एक सात साल का बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। वहीं आयशा की ये दूसरी शादी थी। पहले पति से उनकी दो बेटियां हैं। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया है कि दूसरी बार तलाक लेने के बाद वह कैसा महसूस कर रही हैं।

आयशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘एक बार तलाक हो चुका है। लग रहा था कि दूसरी बार काफी कुछ दांव पर था। मुझे काफी कुछ साबित करना था इसलिए जब मेरी दूसरी शादी टूटी तो यह काफी डरावना था। मैंने सोचा था कि तलाक गंदा शब्द है, लेकिन फिर मेरा दोबारा तलाक हो गया। पहली बार जब मेरा तलाक हुआ तब मैं काफी ज्यादा डरी हुई थी। मुझे लगा जैसे मैं नाकाम हो गई हूं और मैं उस समय काफी गलत कर रही थी। मुझे लगा कि मैं अपने माता-पिता को निराश कर रही हूं। मुझे लगा कि मैं अपने बच्चों को नीचा दिखा रही हूं और कुछ हद तक मुझे लगा कि मैंने भगवान का भी अपमान किया। तलाक काफी गंदा शब्द था।”

काफी समय से थी अनबन

दोनों ने काफी समय पहले से ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था। इतना ही नहीं आयशा ने शिखर के साथ अपनी सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। जब शिखर और आयशा की शादी हुई तो उनकी काफी आलोचना हुई थी। क्योंकि आयशा उनसे 10 साल बड़ी थीं और उनका पहले भी तलाक हो चुका था। लेकिन धवन की मां ने दोनों के रिश्ते को सपोर्ट किया और स्वीकार भी किया। शिखर और आयशा की शादी 2012 में हुई थी। फिर 2014 में शिखर और आयशा को एक बेटा हुआ और उसका नाम जोरावर रखा। लेकिन पिछले साल शिखर और आयशा के बीच कुछ कहासुनी हो गई, जिसके चलते दोनों अलग रहने लगे और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से दूरी बना ली।

ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

आयशा पहले से शादीशुदा थी। आयशा ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद 2012 में शिखर धवन से शादी की थी। शिखर और आयशा की मुलाकात पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के जरिए हुई थी। हरभजन दोनों के अच्छे दोस्त हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पता चला कि शिखर अपने फेसबुक फीड पर स्क्रॉल कर रहे थे कि उन्होंने आयशा की फोटो देखी। उनके लुक ने उन्हें एक नजर में दीवाना बना दिया। क्रिकेटर हरभजन सिंह फेसबुक पर शिखर और आयशा के मुचुअल फ्रेंड थे। शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। फेसबुक पर लंबी बातचीत के बाद दोनों दोस्त बन गए और दोस्ती प्यार में कब बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला।

सबसे बड़ी बेटी शिखर से महज 15 साल छोटी है

साल 2014 में, आयशा ने शिखर के बेटे जोरावर धवन को जन्म दिया। आयशा के पहले पति से सबसे बड़ी बेटी आलिया, शिखर से सिर्फ 15 साल छोटी हैं। शिखर धवन 35 साल के हैं और उनकी बड़ी बेटी आलिया धवन 20 साल की हैं। छोटी रिया की उम्र 15 साल है, जबकि जोरावर धवन की उम्र 7 साल है।

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट