वेडिंग

चिकनकारी लहंगा, सटल मेकअप और यूनिक कलीरे में अथिया शेट्टी का ब्राइडल लुक है पूरी तरह मिनिमल, जानें ये 5 डीटेल्स

Garima Anurag  |  Jan 24, 2023
athiya shetty kl rahul

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल अब न्यूली मैरिड सेलिब्रिटी कपल बन गए हैं।  दोनों सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में दोस्तों और परिवार के बीच 23 जनवरी को परिणय सूत्र में बंधे। शादी के बाद अपनी कुछ तस्वीरें फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर शेयर भी की है और इन तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री और अथिया का स्टनिंग ब्राइडल लुक खास आकर्षित करता है। अथिया के ब्राइडल लुक में बहुत सारी ऐसी बातें थी जो उन्हें एक न्यू एज इंडियन ब्राइड बनाते हैं और जिन्हें मिनिमल ट्रेंड फॉलो करना पसंद है ऐसी दुल्हनों को ये लुक जरूर पसंद आएगा-

शादी के बंधन में बंधे अथिया शेट्टी और KL राहुल, खूबसूरत मैसेज के साथ दोनों ने शेयर की Pics

सब्यासाची नहीं, अनामिका खन्ना

अनुष्का शर्मा से लेकर कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट तक, पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की सभी टॉप एक्ट्रेस ने अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना था, लेकिन अथिया ने अपने ब्राइडल लुक के लिए अनामिका खन्ना का पेस्टल पिंक कलर का लहंगा चुना। 

चिकनकारी लहंगा

एक्ट्रेस ने अपने ब्राइडल लुक के लिए चिकनकारी वर्क वाला पिंक कलर का सिल्क लहंगा स्टाइल किया था जिसमें जाल और जरदोजी वर्क था। इस लहंगे को तैयार होने में कारीगरों ने 416 दिन और 10,000 घंटों का काम किया है। एक्ट्रेस का वेल और दुपट्टा सिल्क ऑर्गेंजा से बनाया गया था। लहंगे के साथ फुल स्लीव्स प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज में अथिया का लुक क्लासी दिख रहा था।

रीगल जूलरी

साभार- इंस्टाग्राम

अथिया ने अपने लहंगे के साथ पर्ल और पोलकी से बना हेवी नेकलेस, ओवरसाइज ईयररिंग, मांगटीका और बैंगल्स मैच किए थे। एक्ट्रेस के ये जूलरी उनके लुक को काफी रीगल टच दे रहे थे।

यूनिक कलीरे

साभार- इंस्टाग्राम

अथिया ने पारंपरिक मल्टीलेयर कलीरों की जगह बहुत ही सिंपल और आसानी से मैनेज होने वाले यूनिक कलीरे पहने थे। एक्ट्रेस के कस्टमाइज कलीरे में सिर्फ छोटे-छोटे सूरज, तारे बने थे और ये बहुत हल्के डिजाइन किए गए थे। 

सॉफ्ट मेकअप

एक्ट्रेस ने अपने पेस्टल एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे के साथ अपना मेकअप बहुत सॉफ्ट रखा था। ड्यूई बेस के साथ मिनिमट मेकअप यूज किया था। एक्ट्रेस ने पिंक लिप्स, बहुत लाइट आइशैडो, चीक्स पर ब्लश के लिए पिंक टिंट और हाइलाइटर से अपने लुक को कंप्लीट किया था। अथिया शेट्टी के ये 5 लहंगा लुक्स हैं वेडिंग वाइब्स से भरपूर, शादी के सीजन में कर सकते हैं ट्राई 

Read More From वेडिंग