ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
शादी के बंधन में बंधे अथिया शेट्टी और KL राहुल, खूबसूरत मैसेज के साथ दोनों ने शेयर की Pics

शादी के बंधन में बंधे अथिया शेट्टी और KL राहुल, खूबसूरत मैसेज के साथ दोनों ने शेयर की Pics

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर KL राहुल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं और दोनों ने आखिरकार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसे कंफर्म करते हुए शादी की तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी ने रविवार को ही दोनों की शादी की अफवाहों की पुष्टी की थी और दोनों के शादी के बंधन में बंधने के बाद वह पैपाराजी को मिठाइयां बांटते हुए भी दिखाई दिए थे।

इसके बाद अब अथिया और राहुल ने भी अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों सोमवार दोपहर 4 बजे शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद ही सुनील शेट्टी मिठाई बांटते हुए नजर आए थे। 

अथिया इस दौरान प्याजी कलर के लहंगे में नजर आईं और KL राहुल व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए। दोनों ही शादी के आउटफिट्स में बहुत ही शानदार लग रहे हैं। 

अथिया ने अपने मेकअप को काफी मिनिमल रखा हुआ है और साथ ही उन्होंने अपने बालों में स्लीक बन बनाया है और उनके लहंगे के साथ उनका यह लुक बहुत ही अच्छा लग रहा है। अपनी इस पोस्ट में दोनों ने लिखा, ‘’तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है… आज हमने अपने चाहने वालों की मौजूदगी में अपने घर में बेहद ही खुशी से शादी की है। हमारी साथ में शुरू हुई इस जर्नी में हम ग्रेटीट्यूड के साथ आप सभी की ब्लेसिंग्स की कामना करते हैं।’’

ADVERTISEMENT

गौरतलब है कि अथिया और राहुल पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। 

23 Jan 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT