वेडिंग

Confirmed! अथिया शेट्टी और KL Rahul आखिरकार करने वाले हैं शादी, इस वेन्यू पर निभाई जाएंगी रस्में

Megha Sharma  |  Sep 6, 2022
Confirmed! अथिया शेट्टी और KL Rahul आखिरकार करने वाले हैं शादी, इस वेन्यू पर निभाई जाएंगी रस्में

अथिया शेट्टी और KL राहुल की शादी की अफवाहें अपने पीक पर हैं। भले ही दोनों की तरफ से इस बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। वहीं एक रीसेंट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अथिया और KL राहुल जल्द ही शादी करने वाले हैं और अगर रिपोर्ट्स की मानी जाए तो दोनों की शादी का वेन्यू भी तय किया जा चुका है।

अथिया और राहुल ने पिछले साल अपने रिलेशनशिप को पिछले साल पब्लिक किया था और इसके बाद से ही फैंस दोनों की शादी के बारे में जानने के लिए काफी क्यूरियस हैं। इसके बाद अब लीडिंग डेली ने बताया है कि कपल जल्द ही शादी करने वाला है और यह स्टारी अफेयर होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक अथिया और राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर जहान में शादी करने वाले हैं। क्रिकेटर के वर्क शेड्यूल को देखते हुए ही शादी की डेट को फिक्स किया जाएगा और एक फेसम वेडिंग ऑर्गनाइजर ने रेकी के लिए हाल ही में खंडाला भी विजीट किया था।

वहीं पिछले महीने अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने दोनों की शादी की अफवाहों पर रिएक्ट भी किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि शादी जल्द ही होगी और तब होगी जब कपल डिसाइड कर लेगा। उन्होंने कहा था, ”मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे डिसाइड करेंगे, वैसे ही शादी की तैयारी की जाएगी। राहुल के शेड्यूल के हिसाब से। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है। जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना?”

इससे पहले सुनील शेट्टी ने राहुल के प्रति अपनी fondness के बारे में बात की थी। एक लीडिंग डेली से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ”यह समय उनके लिए फैसला लेने का है कि वो दोनों क्या चाहते हैं क्योंकि वक्त बदल गया है। बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी।”

यह भी पढ़ें:
अथिया शेट्टी ने अपने ‘फेवरेट’ के एल राहुल के साथ शेयर की Pic, क्रिकेटर ने ऐसे किया रिएक्ट
बॉयफ्रेंड KL राहुल के साथ शादी की अफवाहों पर अथिया शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Read More From वेडिंग