ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
athiya shetty kl rahul

अथिया शेट्टी ने अपने ‘फेवरेट’ के एल राहुल के साथ शेयर की Pic, क्रिकेटर ने ऐसे किया रिएक्ट

अथिया शेट्टी और के एल राहुल अपने फैन्स के लिए रिलेशनशिप गोल्स सेट करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं और न ही अपने रिलेशनशिप को छुपाने में बिलीव करते हैं। दोनों अकसर अपने सोशल हैंडल पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

अथिया शेट्टी ने अपने लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट में अपनी और के एल राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है फेवरेट वन।  तस्वीर में दोनों का एक दूसरे के साथ कंफर्ट लेवल और केमिस्ट्री को फील किया जा सकता है।

अथिया की इस तस्वीर पर करिश्मा कपूर ने कमेंट में लिखा है, क्यूटीज। करिश्मा कपूर के अलावा मालविका मोहनन, इलियाना डिक्रूज और कई सेलेब्स ने इनकी तस्वीर पर रिएक्ट किया है। के एल राहुल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट में व्हाइट हार्ट लगाया है। 

अथिया और राहुल की शादी की अफवाहें कई बार उठती हैं, लेकिन फिलहाल इन दोनों की शादी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है और जिस तरह से अथिया ने अपनी शादी की अफवाहों पर रिएक्ट किया था तो लगता है कि अभी इनकी शादी की तैयारियां शुरू नहीं हुई हैं। इनकी शादी को लेकर चर्चाएं थी कि दोनों तीन महीने में मुंबई में शादी करने वाले हैं। अथिया ने अपनी शादी की रिपोर्ट्स पर रिएक्ट करते हुए इंस्टा स्टोरी में लिखा था, मुझे उम्मीद है कि मैं उस शादी में आमंत्रित रहूंगी जो तीन महीने में होने वाली है। 

ADVERTISEMENT

अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने एक्ट्रेस के भाई अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के स्क्रीनिंग पर साथ में पहुंचकर अपने रिलेशनशिप को पहली बार ऑफिशियल लोगों के सामने ऑफिशियल किया था। इसके पहले दोनों साथ में दिखते थे और फोटो भी शेयर करते थे, लेकिन रिलेशनशिप की बात पर चुप ही रहते थे। सुनील शेट्टी ने भी अथिया के रिलेशनशिप को छुपाने में कपल की खूब मदद की थी क्योंकि जब भी उनसे इसके बारे में पूछा जाता तो वो कमेंट में जस्ट मीडिया रिपोर्ट्स ही जवाब देते थे।

28 Jul 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT