एस्ट्रो वर्ल्ड

फेमस न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी से जानिए कैसी बीतेगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मैरिड लाइफ

Archana Chaturvedi  |  Dec 5, 2018
फेमस न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी से जानिए कैसी बीतेगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मैरिड लाइफ

देश के जाने- माने न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को लेकर कई दिलचस्प भविष्यवाणी की हैं।

फेमस सेलिब्रिटी न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी ने POPxo से हुई खास बातचीत में बताया कि प्रियंका और निक की जोड़ी को अगर एक लाइन में बयां किया जाए तो … उनकी जोड़ी के लिए ‘बिंदास’ शब्द एकदम सटीक है। बिंदास इसलिए कि उन्होंने  न तो उम्र की सीमा देखी और न धर्मों का बंधन। समाज के किसी भी तरह के तानों की परवाह के बगैर उन्होंने एक- दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुना। जो उनके बिंदास यानि कूल होने के गुण को दर्शाता है।

प्रियंका को नाम बदलने की दी सलाह

संजय जुमानी ने बताया कि वैसे तो प्रियंका के सितारे सही दिशा में हैं लेकिन ये सितारे उन्हें इससे भी अधिक प्रसिद्धि दिला सकते हैं यदि वो शादी के बाद अपना नाम बदल लें। जैसा कि उनकी सलाह मानकर ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम के आहूजा और प्रीति जी जिंटा ने अपने नाम में बदलाव किये हैं।

प्रियंका की शादी को लेकर सच साबित हुई संजय जुमानी की भविष्यवाणी

संजय जुमानी ने प्रियंका की शादी के बारे में तब प्रिडिक्शन किया था जब निक जोनस के हाथों में लॉलीपॉप हुआ करती होगी। उन्होंने ये भविष्यवाणी की थी कि प्रियंका की शादी 36 साल की आयु में होगी और वहीं हुआ। संजय ने बताया कि 9 नंबर मंगल का होता है और प्रियंका के बर्थ डेट में 9 नंबर दो बार आता है, पहला ( 18+7+1982=9) और दूसरा (1+8=9)। अब वो 36 वें साल में शादी कर रही हैं और 36 का जोड़ भी 9 नंबर होता है। उनकी शादी 27 (9) साल में भी हो सकती थी, लेकिन, वो बहुत महत्वाकांक्षी लड़की हैं, इसलिए उन्होंने शादी से पहले करियर को महत्व दिया।

प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा

क्या कहती है दोनों की राशि

प्रियंका की राशि कर्क है जोकि वॉटर साइन है। ऐसे लोग अपने बर्थ प्लेस से बहुत दूर रहते हैं और ट्रेवल करते हैं। और एक आर्मी ऑफिसर की बेटी होने के नाते प्रियंका जन्म से लेकर अब तक ट्रेवल ही कर रही हैं। यही वजह है कि पानी से घिरे होने के कारण मुबंई में वो अपनी करियर की ऊंचाईयों को छू पाईं। साथ ही इस बात में भी कोई हैरानी नहीं है कि उन्होंने सात समुंदर पार विदेश में मिस वर्ल्ड का पैजेंट जीता। वहीं दूसरी तरफ निक जोनस की राशि वृश्चिक है, जोकि वॉटर साइन है। दोनों का राशि चिह्न पानी और पृथ्वी है, जो हमेशा एक साथ रहते हैं। इसीलिए इनकी जोड़ी ‘मेड फॉर ईच अदर’ है। दोनों की राशि 2 (चंद्रमा) और 7 (नेप्च्यून) द्वारा शासित हैं। ये ग्रह मूड स्विंग का कारण बन सकते हैं। इसलिए निक को योग, प्राणायाम और ध्यान करने की सलाह दी जाती है, जबकि प्रियंका को योग और एक्सरसाइज करने की। ये गतिविधियां उन्हें शांत रखने में मदद करेंगी।

कुछ ऐसी रहेगी प्रियंका और निक की मैरिड लाइफ

संजय जुमानी ने नवविवाहित प्रियंका और निक की शादीशुदा जिंदगी के बारे में बताया कि इन दोनों की मैरिड लाइफ तब तक अच्छी चलेगी जबतक निक जोनस खुद को प्रियंका पर हावी नहीं होने देंगे। इन दोनों के केस में प्रियंका की बात ज्यादा चलेगी। लेकिन इसी वजह से आने वाले समय में उन्हें निक की ओर से प्यार में धोखा भी मिल सकता है।

शादी के बाद कैसा रहेगा इनके करियर का ग्राफ

संजय जुमानी ने बताया कि 9 नंबर वॉरियर्स का नंबर है। ये लोग अच्छे नेता यानि कि लीडर के रूप उभरते हैं। आने वाले समय में इस बात की भी संभावना हो सकती है कि ये खूबियां प्रियंका को कभी राजनीति का चर्चित चेहरा बना दें। ये मोड़ उनकी उम्र के 45 साल में आ सकता है। फिलहाल दोनों खूब तरक्की करेंगे और नाम, शोहरत दोनों ही हासिल करेंगे।

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग रिवाजों से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। दोनों ने पहले 1 दिसंबर को वेस्टर्न रीति- रिवाज यानि कि क्रिश्चियन तरीके से शादी की और फिर बाद में 2 दिसंबर को भारतीय हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी की।

जानिए कौन हैं संजय बी जुमानी

आपको बता दें कि संजय जुमानी फेमस सेलिब्रिटी एस्ट्रो न्यूमेरोलॉजिस्ट हैं। उनके क्लाइंट्स की लिस्ट में अंबानी से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट से लेकर बिजनेस वर्ल्ड तक की नामी- गिरामी हस्तियां शामिल हैं। उनकी सलाह पर ही ये सेलेब्स अपने नाम तक बदल देते हैं। जैसे कि एकता कपूर, राकेश रोशन, अनिल कपूर, इमरान हाशमी, विपुल शाह आदि। यही नहीं उनकी बताई गई ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं।

ये भी पढ़ें –

इन 5 राशि के लोग होते हैं बहुत मेहनती, खुद लिखते हैं अपनी तकदीर

आपका पसंदीदा रंग बताता है आपके नेचर से जुड़ी कुछ खास…

जानिए कैसे होते है जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोग

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड