Dating

वो आपको पसंद करता है या नहीं? कंफर्म करने के लिए पूछें ये सवाल

Megha Sharma  |  Dec 30, 2020
वो आपको पसंद करता है या नहीं? कंफर्म करने के लिए पूछें ये सवाल
कई बार ऐसा होता है कि आप किसी को पसंद करने लगती हैं लेकिन यह नहीं जानती हैं कि सामने वाला भी आपको पसंद करता है या नहीं। वक्त के साथ आपको ऐसा महसूस होने लगता है कि शायद आपको अपनी फीलिंग्स (Love and Relationship) उन्हें बता देनी चाहिए लेकिन फिर डर भी लगता है कि अगर वो हमारे बारे में ऐसा ही नहीं सोचता होगा तो? आखिरकार आप सीधे-सीधे तो अपनी फीलिंग्स उनके साथ शेयर नहीं कर सकती हैं। इस वजह से आज हम आपको ऐसी कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से ये जान पाएंगी कि वो आपको पसंद करता है या नहीं। 
दरअसल, ऐसे कुछ तरीके होते हैं, जिनकी मदद से आप सामने वाली के दिमाग में क्या है या फिर क्या चल रहा है, ये जान सकती हैं। तो अपनी इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए और वो आपको भी पसंद (Sings He is into you in Hindi) करते हैं या नहीं यह जानने के लिए उनसे नीचे बताए गए सवाल करें।

जानने के लिए पूछें ऐसे सवाल- Ask These Question to Know If He Likes You or Not in Hindi

आपको किसकी तलाश है?

हमारे इस सवाल से मतलब है कि एक लड़का अपनी जिंदगी में क्या देख रहा है। उदाहरण के लिए उसे एक रिलेशनशिप चाहिए या फिर वो शादी करना चाहता है या फिर वो चीजों को वैसे ही ले रहा है, जैसे वो सब उसकी जिंदगी में आ रही हैं। हालांकि, कई बार लड़के सही तरह से आपके इस सवाल का जवाब नहीं देंगे लेकिन फिर भी आपको ऊपर बताई गई चीजों के बारे में थोड़ा बहुत जरूर बताएंगे। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि वो आपको लेकर क्या सोचते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/peaceful-zodiac-signs-stay-away-from-conflict-in-hindi

आपको एक लड़की में क्या पसंद है?

अगर आप जानना चाहती हैं कि वो आपको पसंद करता है या नहीं तो ये सवाल तो आपको उनसे जरूर पूछना चाहिए। इस सवाल के जरिए आपको लड़के की इंटेंशन के बारे में पता चल जाएगा। उनसे पूछें कि वो लड़की में क्या क्वालिटी देखते हैं जो उनकी क्वालिटी से मैच करती हो। अगर आप दोनों की क्वालिटी या फिर सोच मिलती है तो बात बन सकती है। 

https://hindi.popxo.com/article/these-important-9-tips-if-he-ignores-you-hindi

तुमने आखिरी बार किसी लड़की को कब डेट किया था?

ये आपको उनके पुराने रिलेशनशिप के बारे में बताएगा और उनके व्यक्तित्व के बारे में भी जानकारी देगा। इसके बाद उनसे एक फॉलोअप सवाल भी पूछें। उनके एक्स के बारें ताकि आपको उनके पास्ट रिलेशनशिप के बारे में अच्छे से पता चल पाए। 

https://hindi.popxo.com/article/tv-actress-pooja-gaur-announced-her-breakup-in-hindi-925814

आपका लॉन्ग टर्म गोल क्या है?

उनके इस सवाल के जवाब से आपको पता चलेगा कि फ्यूचर को लेकर उनका क्या प्लान है और क्या उनके प्लान आपके प्लान से मिलते हैं या नहीं। अगर आप दोनों के प्लान एक दूसरे के प्लान से मिलते हैं तो आप दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Dating