एंटरटेनमेंट

अपनी प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं अर्जुन रामपाल, देखें रोमांटिक तस्वीरें

Archana Chaturvedi  |  May 20, 2019
अपनी प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं अर्जुन रामपाल, देखें रोमांटिक तस्वीरें

इन दिनों अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) अपनी जिंदगी के सबसे खास लम्हों को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। पिछले काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें एंटरटेनमेंट जगत की सुर्खियां बनी हुई हैं।

दरअसल, अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेगनेंट हैं और इसकी जानकारी वे सोशल मीडिया पर पहले भी दे चुके हैं। हालांकि गैब्रिएला और अर्जुन ने अभी तक शादी नहीं की है और इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि वे शादी करेंगे भी या नहीं। फिलहाल दोनों लिव- इन में रह रहे हैं और साथ में अच्छा समय बिता रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गैब्रिएला के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें वे दोनों मालदीव में छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं।

मालदीव वेकेशन के दौरान अर्जुन और गैब्रिएला बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में गैब्रिएला अर्जुन के साथ सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं।

एक तस्वीर गैब्रिएला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वे पूल के अंदर नजर आ रही हैं। गैब्रिएला का यह अंदाज काफी हॉट एंड सेक्सी लग रहा है। इसके अलावा उन्होंने मालदीव की अन्य तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं।

ये भी पढ़ें – प्रेगनेंसी में बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हुई एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बिंदास होकर कहा- मैं करीना नहीं हूं

अभी कुछ समय पहले ही अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में गैब्रिएला का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। अर्जुन ने इस तस्वीर के जरिए गैब्रिएला से उनके होने वाले बच्चे के लिए उन्हें शुक्रिया भी कहा था। गैब्रिएला की प्रेगनेंसी की बात जब अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया को पता चली तो उनका रिऐक्शन काफी चौंकाने वाला था। यह खबर मिलते ही मेहर काफी खुश हुई थीं, उन्हें इस बात से किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं है और वे अर्जुन की खुशी में खुश हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा पिछले साल वे एफएचएम (FHM) की 100 सबसे सेक्सिएस्ट महिलाओं की सूची में भी शामिल हुई थीं। अर्जुन और गैब्रिएला एक- दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और अर्जुन के तलाक के बाद से दोनों लिव- इन में रह रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक आईपीएल पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। कई मौकों पर गैब्रिएला को अर्जुन रामपाल के साथ स्पॉट किया गया है। पिछले काफी समय से दोनों की शादी की खबरें भी आ रही थीं लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि अर्जुन रामपाल ने पिछले ही साल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लिया था। उनकी शादी को करीब 20 साल हो गए थे। दोनों ने ही एक ऑफिशियल बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि वे दोनों तलाक ले रहे हैं। वैसे फिल्म जगत में यह खबर वायरल हो चुकी थी कि तलाक लेने से पहले से ही दोनों काफी समय से अलग- अलग रह रहे थे। अर्जुन की दो बेटियां हैं, माहिका और मायरा, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

(सभी तस्वीरें – इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें – एक बार फिर पापा बनने वाले हैं अर्जुन रामपाल, शेयर की अपनी प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड की तस्वीर

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट