एंटरटेनमेंट

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की अफवाहों का दिया जवाब, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

Megha Sharma  |  Jan 13, 2022
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की अफवाहों का दिया जवाब, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बुधवार शाम को मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप हो जाने की अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है। दरअसल, इसके लिए अर्जुन कपूर ने खुद की और मलाइका अरोड़ा की मिरर सेल्फी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के आगे खड़ी हैं और वह क्रॉप व्हाइट टी-शर्ट और डार्क ट्राउजर, सनग्लास में दिखाई दे रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर व्हाइट टी-शर्ट, हुडी और ट्रैक पैंट्स में नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, शेडी अफवाहों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। आप सभी सुरक्षित रहें और खुश रहें। लोगों के लिए अच्छे की कामना करें। आप सभी को ढेर सारा प्यार। अर्जुन की इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने दिल का इमोजी शेयर करते हुए रिएक्ट किया है। वहीं तारा सुतारिया ने लिखा, हां सही कहा। वहीं भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी और सोफी चौधरी ने भी अर्जुन की पोस्ट पर दिल का इमोजी शेयर किया है।

पिछले महीने जब अर्जुन कपूर को दोबारा से कोविड-19 हो गया था तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह और मलाइका पाउट करते हुए दिख रहे थे और वह स्विमवियर में दिखाई दे रही थीं। इस पोस्ट के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा था, 2021 पर जैसे ही धूल जमनी शुरू हो गई है (साफ तौर पर वायरस ऐसा होने से मना कर रहा है) हम केवल आप लोगों को 2022 की ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहते हैं।

मलाइका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसी तस्वीर को शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, मिस्टर पाउटी मैं आपको मिस कर रही हूं। (पीएस- मेरा पाउट तुम्हारे पाउट से बेहतर है) हैप्पी न्यू ईयर।

न्यू ईयर ईव पर मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम रील्स पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें उनकी 2021 की यादें थीं। इसमें उनकी तस्वीर वैक्सीनेशन लेने की भी थी और साथ ही अर्जुन के साथ भी उनकी तस्वीर थी। वहीं एक तस्वीर में मलाइका अपने खाने के बाउल के साथ भी नजर आ रही थीं। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने 2019 में अर्जुन कपूर के 34वें जन्मदिन पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था।

यह भी पढ़ें:
Anupama: मदालसा शर्मा ने कहा- वह हैं पूरी तरह से स्वस्थ, शो में आने वाले नए ट्विस्ट की ओर किया इशारा
निया शर्मा ने अपनी बीमारी को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा – फूट-फूटकर रोने पर हो जाती हूं मजबूर
आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए ली थी इतनी फीस, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Read More From एंटरटेनमेंट