एंटरटेनमेंट

दिल ही तो है : अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा की नज़दीकियों का सबूत हैं ये फोटोज़

Deepali Porwal  |  Nov 16, 2018
दिल ही तो है : अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा की नज़दीकियों का सबूत हैं ये फोटोज़

बॉलीवुड में आजकल दीपवीर (Deepveer) की शादी के साथ-साथ एक और कपल की बढ़ती नज़दीकियों की चर्चा हो रही है। इन्होंने अभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है पर कहते हैं न कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते। कुछ यही हाल है, बॉलीवुड के इस स्पेशल कपल का। हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की। ये दोनों एक- दूसरे के काफी करीब आ चुके हैं और इसका सबूत भी अब आपके सामने है।

चाची महीप कपूर ने किया इशारा

अर्जुन कपूर अपने छोटे चाचा संजय कपूर के काफी क्लोज़ हैं। अर्जुन को अक्सर अपने चाचा संजय कपूर, चाची महीप कपूर व परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है।

फिर करीब आ रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

हाल ही में संजय कपूर की पत्नी और अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर के अलावा करीना कपूर, अमृता अरोड़ा व अन्य लोग भी हैं। मगर इस फोटो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने।

Image Source : Instagram/ Maheep Kapoor

साफ दिखीं नज़दीकियां

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के प्यार के चर्चे अब आम हो चुके हैं। जहां पहले लोग इन दोनों के अफेयर को महज अफवाह समझने लगे थे, वहीं हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनमें अर्जुन और मलाइका के बीच की बढ़ती नज़दीकियों को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

अंशुला और जाह्नवी कपूर की शादी के बाद घर बसाएंगे अर्जुन कपूर

महीप ने जो फोटो शेयर की है, इसमें भी मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के काफी करीब बैठी हैं। इन दोनों ने एक- दूसरे के पैरों पर अपने हाथ रखे हुए हैं और अर्जुन मलाइका के कंधे पर भी हाथ रखे हुए हैं।

पहले भी पकड़ा था हाथ

यह पहली बार नहीं है, जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते के बारे में बात की जा रही है। कुछ समय पहले अर्जुन कपूर अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन के लिए परिणीति चोपड़ा के साथ ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ के सेट पर गए थे।

भाई अर्जुन कपूर के साथ छोटे पर्दे पर डेब्यू करेंगी जाह्नवी कपूर

वहां भारती सिंह ने अर्जुन और मलाइका को सेट पर बुलाया तो अर्जुन, मलाइका का हाथ थामे हुए वहां तक आए थे।

शो में भी पूरे टाइम वे दोनों साथ ही बैठे थे।

नताशा पूनावाला ने भी कुछ समय पहले यह फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके पूरे फ्रेंड्स गैंग के साथ अर्जुन कपूर भी हैं।

Image Source : Instagram/ Natasha Poonawalla

इन सभी फोटोज़ को देखकर लग रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच कुछ तो है!

ये भी पढ़ें – 

सोनम कपूर के रिसेप्शन में बहनों के लिए उमड़ा अर्जुन कपूर का प्यार

बॉलीवुड की योग क्वीन हैं मलाइका अरोड़ा, देखें वीडियो

दीपवीर – वायरल हुई दीपिका- रणवीर की शादी की पहली फोटो

दीपवीर – सब्यसाची ने कुछ यूं सजाया अपनी दुल्हन दीपिका को

Read More From एंटरटेनमेंट