एंटरटेनमेंट

क्या अर्जुन और मलाइका ने कर ली है गुपचुप सगाई? एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

Archana Chaturvedi  |  Apr 14, 2021
malaika arora engagement ring viral
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। सभी की निगाहें अब इस बात पर है कि कब शादी होगी। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर ने उनकी शादी की चर्चा को फिर से हवा दे दी है।
अर्जुन और मलाइका ने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार किया है। उन्हें हर पार्टी-फंक्शन और वैकेशन पर भी एक साथ देखा जाता है। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं। इसलिए उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अब जब मलाइका रिंग पहने हुए हैं और एक फोटो शेयर कर रही हैं, तो प्रशंसकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
हाल ही में गुड़ी पड़वा के मौके पर सोशल मीडिया पर मलाइका की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो रिंग फिंगर में पहनी एक अंगूठी की ओर इशारा कर रही है। ये तस्वीर देखकर फैंस भी हैरान हैं कि उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ सगाई की है या नहीं? हालांकि, न तो मलाइका और न ही अर्जुन ने इसके बारे में कोई जानकारी दी।  

दरअसल ये तस्वीरें और कैप्शन देखकर हमें लग रहा है कि मलाइका ने सगाई की अंगूठी लिखकर एक ब्रांड का प्रचार किया। लेकिन इस तरह से अंगूठी को प्रमोट करने की वजह से फैंस सोच रहे हैं कि क्या मलाइका-अर्जुन ने वास्तव में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। 

मलाइका ने फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘रिंग एक सपने की तरह है। खुशी यहीं से शुरू होती है। अगर आप अपने प्यार के लिए कुछ उपहार पाने की सोच रहे हैं, तो यह अंगूठी एक बेहतरीन विकल्प है। ‘ मलाइका के इस कैप्शन को देखकर साफ है कि वह किसी ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं। वैसे भी मलाइका ने यह फोटो अकेले पोस्ट की है, इसमें अर्जुन कहीं नहीं है। तो यह सिर्फ एक ब्रांड प्रमोशन की फोटो लग रही है।

https://hindi.popxo.com/article/b-town-celebs–covid-19-positive-in-hindi

वैसे ये खबर है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। लेकिन अब देखना ये हैं कि दोनों शादी कब करते हैं और फैंस से ये खबर ऑफिशयली शेयर कब करेंगे। वैसे आपको बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। 18 साल का उनका रिलेशनशिप आपसी सहमति से टूटी था। अब तो दोनों ने तलाक भी ले लिया है और दोनों को एक-दूसरे की पर्सनल लाइफ से कोई मतलब नहीं है।

मलाइका अपनी फिटनेस की वजह से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके कई फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह योग और व्यायाम दोनों करती हैं। इसलिए मलाइका बहुत फिट हैं।

https://hindi.popxo.com/article/rahul-vaidya–disha-parmar-wedding-viral-pics-in-hindi-947601

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट