एंटरटेनमेंट

अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा, बताई विराट कोहली से इतनी जल्दी शादी करने की वजह

Archana Chaturvedi  |  Jul 16, 2019
अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा, बताई विराट कोहली से इतनी जल्दी शादी करने की वजह

साल 2017 की सबसे बड़ी और यादगार शादियों में से एक थी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेट स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) की शादी। 11 दिसंबर को दोनों ने इटली में सीक्रेट वेडिंग की थी। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था। अनुष्का और विराट, जिन्हें फैन्स प्यार से ‘विरुष्का’ कहते हैं, भारत के पावर और पॉपुलर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। मौका कोई भी हो, ये एक- दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहते हैं और अपने प्यार का इजहार करना नहीं भूलते हैं। 

शादी से पहले ये दोनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहते थे और अब शादी के डेढ़ साल बाद भी विरुष्का की जोड़ी अपने रिलेशनशिप गोल्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है। विराट और अनुष्का अक्सर सोशल मीडिया पर एक- दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। काम से फुर्सत मिलते ही दोनों कभी घूमने निकल जाते हैं तो कभी डेट प्लान करते नजर आते हैं।

 

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी और उम्र को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किये हैं। दरअसल, अनुष्का ने विराट से जब शादी की थी तो उनकी उम्र महज 29 साल थी। यह उम्र फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी हीरोइन के लिए शादी करने के लिहाज से कम मानी जाती है। एक मैगजीन के इंटरव्यू के दौरान खुद अनुष्का शर्मा ने यह कुबूल किया है कि एक एक्ट्रेस होने के नाते शादी करने की उनकी उम्र कम ही थी। बहुत से लोगों ने उन्हें इस बात के लिए टोका भी है कि उन्हें इतनी जल्दी शादी नहीं करनी चाहिए थी।

 

अनुष्का से जब ये सवाल पूछा गया कि उन्होंने विराट कोहली से इतनी कम उम्र में शादी क्यों की तो उनका जवाब था, ‘हमारी ऑडियंस हमसे इतनी ज्यादा जुड़ी हुई है, जितनी इंडस्ट्री भी नहीं जुड़ी है। दर्शक, कलाकारों को सिर्फ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। उन्हें आपकी निजी जिंदगी से कोई मतलब नहीं है। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी शादी हो गई है या आप मां बन गई हैं। हमें इस सोच से बाहर निकलने की जरूरत है।’ 

 

अनुष्का आगे कहती हैं, ‘मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली, जो एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से कम है। मैंने ऐसा किया क्योंकि मैं उससे प्यार करती हूं। शादी एक ऐसी चीज है, जो रिश्ते को आगे ले जाती है। मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए। मैं नहीं चाहती थी कि अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा जीते वक्त मेरे दिल में डर हो। अगर एक आदमी को शादी करने और उसके बाद काम करते रहने से डर नहीं लगता है तो महिलाओं के मामले में ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए?’ 

ये भी पढ़ें – #वायरल वीडियो: सबके सामने अनुष्का की दी अंगूठी चूमकर विराट ने जताई खुशी

 

अनुष्का आगे कहती हैं कि उन्हें खुशी है कि बाकी एक्ट्रेसेज भी ऐसा कर रही हैं। जो प्यार करते हैं, वे सामने आकर उसका इजहार कर रहे हैं। विराट की तारीफ करते हुए अनुष्का बताती हैं, ‘मैं बहुत खुश हूं कि मैं उनके जैसे इंसान से मिली क्‍योंकि हम दोनों ही जिंदगी को पूरी ईमानदारी के साथ जीते हैं। मेरे पास एक ऐसा जीवनसाथी है, जिसके पास कुछ भी झूठ नहीं है। सब कुछ सच है।’ 

बता दें कि विराट और अनुष्का की मुलाकात 2013 में हुई थी। दोनों ने सबसे पहले एक टीवी ऐड के लिए शूटिंग की थी। तभी से दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। उसके कुछ समय बाद से ही इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे। इस प्यार को इन्होंने दिसंबर 2017 में एक रिश्ते का नाम दे दिया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

ये भी पढ़ें – अनुष्का की इन फनी तस्वीरों को देख कंट्रोल नहीं कर पायेंगे आप अपनी हंसी

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट