एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने बताई सुशांत सिंह राजपूत से हुए Breakup की कहानी

Megha Sharma  |  Nov 1, 2023
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने बताई सुशांत सिंह राजपूत से हुए Breakup की कहानी

अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन बिग बॉस 17 में आने के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने रिलेशनशिप ईशू के बारे में ब्लंटली बात करने से लेकर हाउजमेट्स की मदद करने तक विकी और अंकिता पर सभी फैंस कि निगाहें टिकी हुई हैं। इसी बीच हाल ही में अंकिता ने अपने लेटेस्ट एपिसोड में लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बारे में बात की। यहां आपको बता दें कि अंकिता और सुशांत की मुलाकात 2009 में पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों लगभग 6 साल तक रिलेशनशिप में थे।

फैन पेज द्वाार एक्स पर शेयर की गई एक वीडियो में अंकिता, मुनव्वर फारुकी से बात करते हुए नजर आ रही हैं। गार्डन एरिया में बैठ कर बात करते हुए उन्होंने कहा, ”तब तो कोई नहीं था मेरे साथ। वो फेज मैंने अकेले गुजारा मैंने। तब लोगों ने क्यों नहीं कहा कि आपको अंकिता के साथ रहना चाहिए। कहां थे लोग। मैंने तो वो फेज अकेले गुजारा ना”। इस पर मुनव्वर ने पूछा ”क्या आफके ब्रेकअप का कोई कारण था” तो इस पर अंकिता ने कहा, ”इसके पीछे कोई कारण नहीं था और मैं पूरी तरह से ब्लैंक थी। एक रात में चीजें पलटी हैं।”

अंकिता लोखंडे ने कहा, ”वो एक दम एक रात में गायब हो गया। सक्सेस मिल रही थी तो लोग उसके कान भर रहे थे। लेकिन ठीक है, वो उसका मैटर था”। मैंने उसको कभी रोका भी नहीं। अंकिता ने ये भी बताया कि इससे पहले दोनों के बीच किसी तरह का कॉन्फ्लिक्ट नहीं हुआ था, जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ हो।

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई के अपार्टमेंट में डेड मिले थे। इसके बाद अंकिता लोखंडे उनके अंतिम संस्कार में भी पहुंची थी।

इसके अलावा घर में हाल ही में नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई है, जिसमें नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने विकी जैन को नॉमिनेट किया और दोनों कपल्स के बीच लड़ाई का माहौल नजर आया।

Read More From एंटरटेनमेंट