एंटरटेनमेंट

अनीता हसनंदानी ने अनोखे तरीके से शेयर की बेबी की पहली तस्वीर, ये रखा बेटे का नाम

Supriya Srivastava  |  Feb 22, 2021
Anita hassanandani, Rohit Reddy, Baby Boy, Aaravv, First Pic,अनीता हसनंदानी
साल 2021 सभी सेलेब्स के लिए शानदार जा रहा है। कहीं शादी हो रही है तो कहीं सेलेब्स के घर किलकारियां गूंज रही हैं। करीना कपूर के घर भी एक बेबी बॉय ने दस्तक दी है। मगर करीना कपूर से कुछ दिन पहले टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने एक बेटे को जन्म दिया है। वैसे बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स अलग-अलग अंदाज में अपने बच्चों की पहली तस्वीर या फिर उनका नाम अनाउंस करते हैं। मगर अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) का खास अंदाज़ इसमें बाज़ी मार ले गया। इस कपल ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर भी बेहद खास अंदाज़ में शेयर की थी। अब उन्होंने अपने बेटे को इस दुनिया ने इंट्रोड्यूस करवाने का एक बड़ा ही अनोखा तरीका चुना है।
https://hindi.popxo.com/article/tv-serial-mann-ki-awaz-pratigya-to-return-on-tv-with-old-star-cast-in-hindi
अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने बीती 9 फरवरी को अपने बेटे को जन्म दिया था। कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि ये कपल अपने बच्चे का क्या नाम रखेगा। बीच में ऐसी जानकारी भी आई थी कि अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) अपने बेटे का नाम रवि रखने जा रहे हैं क्योंकि यह नाम रोहित रेड्डी के पिता का है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर हर तरह के कयासों पर पानी फेरते हुए इस कपल ने अपने बेटे का नाम और उसकी पहली तस्वीर दुनिया के साथ शेयर की है। एक धमाकेदार वीडियो के साथ दोनों ने अपने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। आप भी देखिये यह क्यूट वीडियो। 
 
इस वीडियो में अनीता हसनंदानी के बेबी बंप पर एक काले रंग का बम बना हुआ है, जिसे उनके पति जलाने का नाटक करते हैं और तभी वीएफएक्स VFX की मदद से बम फूट जाता है और उनके हाथ में आता है उनका बेटा आरव। जी हां, अनीता हसनंदानी और उनके पति ने अपने बेटे के नाम आरव रखा है। दोनों का बेटा आरव काफी क्यूट है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनीता हसनंदानी ने कैप्शन में लिखा, “और हमारा बेबी आरव 9/02/21 को इस दुनिया में आया। 

आपको बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह ने काफी पहले बताया था कि दोनों अपने बेटे का नाम रवि रखने जा रहे हैं। मगर इस वीडियो के साथ अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने ये साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वैसे हर सेलिब्रिटी की तरह इन दोनों ने भी अपने बेटे का आरव (Aaravv) के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है, जिसके अभी से 18 हजार से ज्यादा फॉलोवर हो चुके हैं। कपल इस अकाउंट में अपने बेबी की तस्वीरें शेयर करेगा।

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट