एंटरटेनमेंट

बेबी होने के बाद अनीता हसनंदानी ने पहली बार पहनी बिकिनी, स्लिम लुक में आईं नजर

Supriya Srivastava  |  Aug 26, 2021
बेबी होने के बाद अनीता हसनंदानी ने पहली बार पहनी बिकिनी, स्लिम लुक में आईं नजर

अनीता हसनंदानी का नाम टीवी की बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार है। अपनी एक्टिंग और ड्रेसिंग स्टाइल से उन्होंने हर किसी का दिल जीता है। अपने कमाल के आउटफिट्स और डिजाइनर ब्लाउज की वजह से अनीता हसनंदानी को छोटे पर्दे की फैशनिस्टा भी कहा जाता है। 40 साल की उम्र में अनीता हसनंदानी ने एक बेटे को जन्म दिया। अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी वे काफी स्टाइलिस्ट अंदाज में नजर आती रही। मगर हर नई मां की तरह अनीता हसनंदानी भी बेबी होने के बाद ओवरवेट की शिकार हो गईं। लेकिन अब अनीता हसनंदानी अपने पुराने शेप में वापस आने लगी हैं। इन दिनों वे अपने पति और बेटे के साथ मालदीव्स में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं वहां से अनीता ने पहली बार बिकिनी लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। 

मां बनने के बाद अनीता हसनंदानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये बताया था कि डॉक्टर ने उन्हें लगभग 6 महीने तक एक्सरसाइज करने से मना किया है, क्योंकि उनका बेटा आरव सिजेरियन डिलीवरी के जरिये इस दुनिया में आया है। मगर अब बेटे के 6 महीने पूरे होने पर अनीता हसनंदानी भी स्लिम लुक में वापस आने लगी हैं। बेटे के जन्म के बाद अनीता ने पहली बार बिकिनी पहनकर अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो काफो सेक्सी और खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

अनीता की यह तस्वीरें उनके मालदीव्स हॉलिडे की हैं, जहां वे अपनी पति रोहित रेड्डी और बेटे अरब रेड्डी के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान एक बार फिर अनीता का स्टाइलिस्ट लुक देखने को मिला। मालदीव्स वॉर्डरोब में उन्होंने एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में अपनी तस्वीरें शेयर कीं। कुछ दिनों पहले वे एक शॉर्ट काफ्तान ड्रेस में भी नजर आई थीं। इस आउटफिट में भी अनीता का लुक बस देखते ही बन रहा था। 

मालदीव्स हॉलिडे से अनीता ने अपने और रोहित की कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं। दोनों की ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं।  

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट