एंटरटेनमेंट

‘बाईं आंख’ फड़कने पर अमिताभ बच्चन को आई अपनी मां की याद

Deepali Porwal  |  Jan 14, 2020
‘बाईं आंख’ फड़कने पर अमिताभ बच्चन को आई अपनी मां की याद

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फैंस उनसे जुड़ी हर खबर को जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। बात उनकी किसी मूवी की हो या परिवार से जुड़ी हो, वे सुर्खियों में छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों कुछ परेशान हैं।

स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं सुपरस्टार

इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हालत की जानकारी देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, वे कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी परेशान थे। वे अपने फैंस से जुड़े रहना पसंद करते हैं और इसीलिए अपनी ज़िंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और पुरानी फोटोज़ को यादों के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/hit-bollywood-films-that-were-about-to-be-shelved-down-in-hindi

इन दिनों वे स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान चल रहे हैं पर उनके फैंस को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वे डॉक्टर की सलाह ले चुके हैं।

मां को किया याद

अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से आंखों की परेशानी से जूझ रहे थे। दरअसल, उनकी बाईं आंख फड़क रही थी, जिसकी वजह से उन्हें कुछ दिक्कत का सामना कर रहा था। इस ट्वीट के साथ ही वे काफी इमोशनल हो गए थे और उन्हें अपनी मां तेजी बच्चन (Teji Bachchan) की याद भी सता रही थी। उन्होंने ट्वीट कर बताया, ‘बायीं आंख फड़कने लगी, बचपन में सुना था अशुभ होता है। गए डॉक्टर को दिखाने तो निकला ये एक काला धब्बा आंख के अंदर, डॉक्टर बोला, कुछ नहीं है, उम्र की वजह से, जो सफेद हिस्सा आंख का होता है, वो घिस गया है। जैसे बचपन में मां अपने पल्लू को गोल बनाकर, फूंक मारकर, गरम करके आंख में लगा देती थीं, वैसा करो, सब ठीक हो जाएगा। मां तो हैं नहीं अब, बिजली से रुमाल को गर्म करके लगा लिया है पर बात कुछ बनी नहीं। मां का पल्लू, मां का पल्लू होता है।’

अमिताभ बच्चन फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और मौनी रॉय के साथ नज़र आएंगे।
अमिताभ बच्चन जल्द स्वस्थ हों, हम सबकी यही कामना है।

Read More From एंटरटेनमेंट