एंटरटेनमेंट

आप भी ज़रूर Miss करेंगी College Life की ये 13 बातें

Garima Singh  |  May 5, 2016
आप भी ज़रूर Miss करेंगी College Life की ये 13 बातें

कॉलेज days! इस दौरान करियर की चिंता तो होती है, लेकिन इसके साथ ही होती है ढेर सारी मस्ती। कितना कुछ learn करते हैं हम इस दौरान। बातें बनाते हुए पूरी रात कब बीत गई पता ही नहीं चलता। फिर अधखुली आंखों से क्लास में जाना और पूरे टाइम ऊबासी लेते रहना!

1. सबसे खास

अरे College के बाद इतने सारे Bachelors का ग्रुप कहां मिलेगा यार! तो हर समय अपने इर्द-गिर्द रहने वाले Handsomes को मिस तो करेंगी ही।

2. कितनी Laborious हैं आप

वो फेस्ट की तैयारी और उसके लिए दोस्तों के ग्रुप के साथ रात-दिन मेहनत करना। वो लाइट, वो म्यूजिक और कुछ दिन के लिए पूरी तरह उसी में डूब जाना।

3. रात सुहानी है, बुझ गए दीये

जब पूरा जहां सो रहा होता है, आप रात को 3.30 बजे आलू चिप्स या फास्ट फूड खा रही होती हैं। रातभर जागे बिना मानो न पढ़ाई हो पाती है और न enjoyment!

4. वो दोस्तों का हर समय आस-पास होना

 

कॉलेज टाइम में हर रोज़ दोस्तों से मिलना होता है, उसके बाद चाहकर भी हर रोज़ वाली मस्ती संभव नहीं हो पाती। तब आप कॉलेज के दिनों को सबसे ज्यादा मिस करती हैं।

5. Stupid Jokes!

अपने उन stupid jokes पर दोस्तों को जबरदस्ती हंसने को कहना… या फिर ऐसे ही हंसने को मजबूर करने वाले किसी दोस्त पर झल्लाना!

6. और आप पढ़ाकू हो जाती हैं

पूरे साल हर चीज़ के लिए वक्त होता है। जैसे- कंप्यूटर गेम, गपशप. फेस्ट, मस्ती, मूवी etc. नहीं होता तो सिर्फ पढ़ाई का वक्त। उसके लिए तो बस exame से कुछ ही दिन पहले टाइम मिलना शुरू होता है।

7. डांस क्वीन

वो कैंटीन की मस्ती। फास्टफूड और टेबल पर चढ़कर डांस करना। इस सबमें जो मज़ेदार बात होती है, वो ये कि कैंटीन वाले भैया न टेबल पर चढ़ने को मना करते हैं और न ही उधार देने को। अब आगे उधारी देने वाला कोई इतना trustable person मिलेगा या नहीं पता नहीं।

8. क्या दोस्ती है!

वो क्लास की मस्ती, ब्लैक बोर्ड और हां सबसे खास दोस्तों की proxy लगाना! ऐसा तो करना होता है न यार, क्योंकि जब हम उस special date के लिए क्लास से एवसेंट रहते हैं तो हमारी proxy भी तो लगाई जाती है!!

9. Music मैराथॉन

वो आधी रात को ग्रुप में ऑटोरिक्शा में बैठकर घूमना और तेज़ आवाज़ में गाने गाना…फ्रेंड के घर रूकने का बहाना बनाकर पूरी रात क्लब और पब में बिताना।

10. प्रोफेसर्स के नाम रखना

क्यों आ गई न face पर smile?? ये दुनियाभर के कॉलेज़ में किया जाने वाला काम है। जब आप अपने फेवरेट प्रोफेसर को छोड़कर बाकी सब प्रोफेसर्स का नामकरण करती हैं।

11. वो ग्रुप स्टेडी

पैरेंट्स से परमिशन लेकर फ्रेंड के घर जाना। उसके लिए उन्हें रीज़न देना- Group Study! फिर एक-साथ मिल जाने पर वो ग्रुप स्टेडी का ग्रुप गॉसिप में बदल जाना।

12. Window Shopping

कॉलेज से फ्री होकर आप अपने झुंड के साथ निकल जाती हैं शॉपिंग पर। खासकर विंडो शॉपिंग पर। क्योंकि चीज़ें किसी एक को खरीदनी होती हैं और कम से कम 5 फ्रेंड्स का ग्रुप जाता है। अब बाकी चार क्या करेंगी?? ;

13. Eye Drop डालना

अब आप अपनी friends के साथ हों और Hot Guys को न निहारें…how it’s possible! अब ऐसा सुख तो कभी-कभी ही नसीब होगा जब आप अपनी सखियों संग ये fun कर पाएं।

gifs: tumblr

यह भी पढ़ें: आपकी best friend है तो उसे न कहें ये 10 बातें

यह भी पढ़ें: 8 Reasons हम क्यों नहीं रह सकते बेस्ट फ्रेंड्स के बिना

Read More From एंटरटेनमेंट