एंटरटेनमेंट

आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक ये एक्ट्रेस बन चुकी हैं ‘Sharks’, इन स्टार्टअप्स में किया है इंवेस्ट

Megha Sharma  |  Feb 15, 2023
आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक ये एक्ट्रेस बन चुकी हैं ‘Sharks’, इन स्टार्टअप्स में किया है इंवेस्ट

शार्क टैंक इंडिया इस वक्त भारत का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक बना हुआ है और इसके जरिए लोगों को देश के कई स्टार्टअप्स के बारे में भी पता चल रहा है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड सेबेल्स भी हैं, जिन्होंने स्टार्ट अप्स में इंवेस्टमेंट किया है और इन स्टार्टअप्स के लिए वो शार्क बने हैं। इन सेलेब्स में आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस सेलेब ने किस स्टार्टअप में इंवेस्टमेंट किया है।

आलिया भट्ट

आप इन सेलेब्स को एक्टर के रूप में जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि ये अच्छे इंवेस्टर भी हैं? जी हां, आलिया भट्ट ने एक स्टार्टअप Phool.co में इंवेस्टमेंट की है, जो फूलों को रिसाइकिल करते हैं और इससे फर्टीलाइजर बनाते हैं। इसके अलावा उन्होंने स्टाइलक्रेज में भी इंवेस्टमेंट की हुई है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का केवल अपना खुद का प्रोडक्शन हाउज ही नहीं है बल्कि उन्होंने कुछ स्टार्टअप में भी इंवेस्टमेंट की हुई है। उन्होंने ब्लू ट्राइब नाम के स्टार्टअप में इंवेस्टमेंट किया है, जो मीट अल्टरनेटिव बनाते हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी खुद एक फिटनेस फ्रीक हैं और इस वजह से उन्होंने फास्टएंडअप और चिकन्यूट्रिक्स में इंवेस्टमेंट किया हुआ है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपनी फैशन ब्रैंड के अलावा, उन्होंने D2C ब्रांड Nua में भी इंवेस्टमेंट किया हुआ है।

सोनू सूद

सोनू सूद अपनी चैरिटी के लिए जाने जाते हैं लेकिन वह भी बहुत ही अच्छे इंवेस्टर हैं। उन्होंने AI बेस्ड सोशल मीडिया एप Explurger में इंवेस्ट किया है।

मलाइका अरोड़ा

योगा फ्रीक मलाइका अरोड़ा ने Kapiva नाम की कंपनी में इंवेस्टमेंट किया है। वह ब्रांड एंबेस्डर हैं और साथ ही वह कपिवा अकादमी ऑफ आयुर्वेद की वेलनेस मेंटर भी हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट