एंटरटेनमेंट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बनने वाले हैं पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से शेयर की Pic

Megha Sharma  |  Jun 27, 2022
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बनने वाले हैं पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से शेयर की Pic

ये हमारे लिए बहुत ही एक्साइटिंग मंडे मॉर्निंग है, ऐसा इसलिए क्योंकि हमें अभी ही 2022 की सबसे बड़ी अपडेट मिली है और हम खुद को बिल्कुल भी शांत नहीं रख सकते हैं। जी हां, कपल ऑफ द ईयर, यानि की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ज्लद ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, ब्रह्मास्त्र कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है।

दरअसल, कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ये हैप्पी अपडेट शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सोनोग्राफी की तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों ही स्क्रीन पर अपने बेबी को देख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक शेर के परिवार की भी तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, ‘हमारा बेबी… जल्द आ रहा है’।

यह सही में Ralia के फैंस के लिए बहुत ही बड़ी जानकारी है। यहां तक कि यह दोनों की शादी से भी जानकारी है और हम इस पल में बहुत ही इमोशनल हैं। यह कहना सही होगा कि 2022 रणबीर और आलिया दोनों के लिए ही बहुत ही बड़ा साल है और हम दोनों के बेबी से मिलने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

आलिया और रणबीर आप दोनों को हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। आप दोनों ने ही सही में हमारे मंडे को बहुत ही एक्साइटिंग बना दिया है।

Read More From एंटरटेनमेंट