एंटरटेनमेंट

आलिया भट्ट कर रही हैं मेट गाला डेब्यू, इस डिजाइनर के आउटफिट्स में आएंगी नजर

Megha Sharma  |  Apr 12, 2023
face massage tools

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। वह कभी भी ऑडियंस को इंप्रेस करने में फेल नहीं होती हैं और उनकी एक्टिंग स्किल्स को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। यही कारण है कि फैंस उनकी फिल्मों को देखने का इंतजार नहीं कर पाते हैं। 2022 एक्ट्रेस के लिए प्रोफेशनल और पर्सनल लेवल पर काफी स्पेशल और रिमार्केबल था। गंगुबाई काठियावाड़ी जैसी सुपर हिट फिल्म देने से लेकर रणबीर कपूर से शादी करने और फिर बेटी राहा भट्ट कपूर का स्वागत करने तक एक्ट्रेस के लिए यह साल बहुत ही खास रहा था।

इतना ही नहीं आलिया ने बीते साल ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी की थी और इस फिल्म में वह गल गडोट के साथ नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म का नाम हार्ट ऑफ स्टोन है। इसके बाद अब लेटेस्ट बज के मुताबिक वह जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े फैशन ईवेंट में डेब्यू करने वाली हैं। जी हां, आलिया भट्ट इस साल मेट गाला में अपना डेब्यू करने वाली हैं।

मेट गाला में डेब्यू के लिए तैयार हैं आलिया

आलिया भट्ट अपनी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के रिलीज होने से पहले ग्लोबल स्टेज पर जाने के लिए तैयार हैं। वह साल के सबसे बड़े फैशन ईवेंट मेट गाला में शामिल होने वाली हैं। आलिया भट्ट हमेशा ही अपने यूनीक और अलग फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं और अब वह अपना फैशल गेम ग्लोबल स्टेज पर ले जाने के लिए तैयार हैं और वह दुनिया के सबसे बड़े रेड कारपेट ईवेंट में नजर आएंगी। इस दौरान आलिया भट्ट, प्रबल गुरंग के आउटफिट में नजर आएंगी और हमें यकीन है कि फैंस उनके इन लुक्स को देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

आलिया भट्ट वर्क फ्रंट

आलिया भट्ट आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। इसके बाद वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। हाल ही में दोनों ने कशमीर में भी फिल्म के एक गाने की शूटिंग खत्म की है। दोनों की इस गाने की शूटिंग की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है और इसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।

Read More From एंटरटेनमेंट