Wedding Guest Makeup Looks

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की पहली रिसेप्शन पार्टी पर चमके बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरें

Supriya SrivastavaSupriya Srivastava  |  Mar 10, 2019
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की पहली रिसेप्शन पार्टी पर चमके बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरें

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता संग 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मुंबई में राजसी ठाठ- बाट और गुजराती रीति- रिवाज़ों के साथ दोनों ने सात फेरे लिए। इस शादी में बॉलीवुड सहित देश- विदेश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। ये शादी इतनी शानदार थी कि देखने वाले बस देखते ही रह गए। शादी के बाद नई बहू के स्वागत पर अंबानी परिवार में मंगल पर्व आयोजित किया गया था, जिसके बाद इनकी पहली रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। ये पार्टी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हो रही है।

अंबानी का फंक्शन हो और भला बॉलीवुड शामिल न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। आकाश और श्लोका की इस पहली रिसेप्शन पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। देखिए मंगल पर्व के बाद आकाश और श्लोका के इस पहले रिसेप्शन में शामिल होने आए मेहमानों की खूबसूरत तस्वीरें…    

रिसेप्शन पार्टी पर सबसे पहले नज़र आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला, जो व्हाइट कलर के अनारकली सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

पार्टी में बॉलीवुड म्यूजिक कंपोज़र और सिंगर अनु मालिक भी अपने पूरे परिवार संग पहुंचे।

फिटनेस दीवा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपने पति राज कुंद्रा के साथ इस रिसेप्शन पार्टी पर पहुंची।

हरदिल अज़ीज़ रेखा भी अपने चिर- परिचित अंदाज़ में नज़र आईं। फंक्शन के लिए रेखा ने व्हाइट कलर की साड़ी के साथ हेवी जूलरी कैरी की है।

बच्चन परिवार से अभिषेक- ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या संग इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए। हर बार की तरह इस बार भी इनका लुक कबीले तारीफ है।

वहीं अमिताभ बच्चन भी बेटी श्वेता नंदा के साथ रिसेप्शन पर पहुंचे।

देखिए बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का ये खास अंदाज़। दोनों ने एक्ट्रेस रेखा संग जमकर पोज़ दिए।  

एकता कपूर भी पापा जीतेन्द्र के साथ अंबानी परिवार की खुशी में शामिल होने पहुंची।

स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि के साथ नज़र आए।

देखिए सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी का ये खास अंदाज़।

करण जौहर भी इस रिसेप्शन पार्टी में शरीक हुए।

कियारा अडवाणी भी अपनी अदाओं का जलवा दिखाती हुई इस फंक्शन का हिस्सा बनीं।

वहीं टीवी एक्टर करन टैंकर भी रिसेप्शन पार्टी का आनंद लेने पहुंचे।

एक्ट्रेस दिया मिर्जा अपने पति साहिल संघा के साथ…

देखिए रिसेप्शन पार्टी पर पहुंची करिश्मा कपूर का दिलकश अंदाज़

शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा संग पार्टी में पहुंच चुके हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी रिसेप्शन पर पहुंचे, लेकिन अलग- अलग।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़े-

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी आज, देखें दुल्हन की तरह सजे वेडिंग वेन्यू के वीडियो

द्वार पर अंबानी की बारात का हुआ ज़ोरदार स्वागत, देखिए मिलनी रस्म का ये खूबसूरत वीडियो

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की रस्में हुईं शुरू, देखिए जयमाला की तस्वीरें

Read More From Wedding Guest Makeup Looks