ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की रस्में हुईं शुरू, देखिए जयमाला की तस्वीरें

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की रस्में हुईं शुरू, देखिए जयमाला की तस्वीरें

साल की अब तक की सबसे बड़ी शादियों में से एक आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अंबानी परिवार में कई दिन पहले से इस शादी का जश्न मनाया जा रहा है। पहले स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में विंटर वंडरलैंड की थीम पर शानदार प्री- वेडिंग पार्टी का आयोजन रखा गया। उसके बाद एंटीलिया हाउस में संगीत व बाकी रस्मों पूरी की गईं। अब शानदार वेडिंग वेन्यू में शादी की अहम् रस्मों की शुरूआत हो चुकी है। जिस घड़ी का सभी को बेसब्री से इंतज़ार था वो आ गई है। हम बात कर रहे हैं, जयमाला रस्म की। दूल्हे का दीदार तो सब कर ही चुके थे, इंतज़ार था तो बस दुल्हन का। आपको बता दें कि स्टेज पर दूल्हा- दुल्हन दोनों आ चुके हैं और जयमाल की खूबसूरत रस्म भी अदा हो चुकी है।

देखिये जयमाल की ये खूबसूरत तस्वीरें…    

मानना पड़ेगा दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे हैं…

इस मौके पर एंटीलिया हाउस को फूलों से लाद दिया गया है। ये सजावट इतनी खूबसूरत है कि देखने वाले बस देखते ही रह जाएंगे। वहीं खबरों की मानें तो शादी के बाद आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। इसमें से एक रिसेप्शन पार्टी जियो वर्ल्ड सेंटर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड हस्तियों के साथ देश- विदेश की कई बड़ी दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। 

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram, Viral Bhayani

ये भी पढ़ें- 

द्वार पर अंबानी की बारात का हुआ ज़ोरदार स्वागत, देखिए मिलनी रस्म का ये खूबसूरत वीडियो

किसी परीकथा से कम नहीं आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का प्री- वेडिंग फंक्शन, देखें तस्वीरें

ADVERTISEMENT

आकाश अंबानी की शादी में बाराती बनकर मस्त हो खूब नाचे बॉलीवुड सेलिब्रिटी

देखें अंबानी वेडिंग में पहुंचे शाह रुख- गौरी और प्रियंका जैसे सेलिब्रिटीज़ के स्टाइलिश लुक्स

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी आज, देखें दुल्हन की तरह सजे वेडिंग वेन्यू के वीडियो

आकाश अंबानी की शादी में एक से बढ़कर एक खूबसूरत पिंक कलर थीम में नजर आया अंबानी परिवार, देखिए तस्वीरें

ADVERTISEMENT
09 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT