लाइफस्टाइल

होली खेलने के बाद पानी में इन चीजों को मिलाकर नहायेंगे तो नहीं होगा स्किन को किसी तरह का नुकसान

Archana Chaturvedi  |  Mar 5, 2023
holi bathing tips in hindi

होली रंगों का त्योहार है जिसे पूरे देश में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।होली खेलते समय हम कुछ भी नहीं सोचते हैं। एक-दूसरे को मनचाहे तरीके से खूब रंग लगाते हैं। लेकिन क्या आपको बता दें इससे स्किन इंफेक्शन भई हो सकता है। इसलिए होली खेलने के बाद नहाते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। 

होली खेलने के बाद किस तरह के पानी से नहाना चाहिए | After Playing Holi Bathing Tips in Hindi

होली खेलने के बाद लोग काफी देर तर रंग लगाये रहते हैं और यह भूल जाते हैं कि यह रंग त्वचा और बॉडी को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए रंग खेलने के बाद सही तरीके से नहाना चाहिए। अगर कलर सही ढंग से हमारे शरीर से साफ नहीं होता, तो हमें स्किन इंफेक्शन हो सकता है। अगर आप अपने नहाने के पानी में कुछ बदलाव करेंगे तो हमें हर समस्या से निजात मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कि होली खेलने के बाद नहाने वाले पानी में ऐसा क्या मिलाकर नहाया जाये जिससे स्किन को भी नुकसान न पहुंचे और आपको हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलें।

नहाने के पानी में मिलाएं नीम के पत्ते

आप अपने नहाने के पानी में नीम की पत्तियों को रख सकते हैं क्योंकि नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। अगर आप नहाने के पानी में नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है और आप संक्रमण से बच सकते हैं। इसके लिए 10-20 नीम की पत्तियां लें। पानी से भरा कटोरा लें। उस पानी में पत्तों को साफ कर लें। साफ करने की जरूरत है। इन पत्तों को पानी में उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे नहाने के पानी में मिलाकर नहा लें।

नहाने के पानी में हल्दी मिला लें

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। इसलिए एक बाल्टी भरकर पानी ले लें। इसमें 1 छोटी चम्मच हल्दी मिला लें। इस पानी से नहाने से त्वचा पर लगे कीटाणु मर जाएंगे। नहाने के पानी में को हल्का गुनगुना कर लें। फिर 1 कप हल्दी डालकर पानी मिक्स करें। 

नहाने के पानी में सेब का सिरका मिलाएं

एप्पल साइडर विनेगर के पानी से नहाना भी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह पानी न केवल नहाने के बाद रंग छुड़ाएगा बल्कि आपको त्वचा के संक्रमण से भी बचाएगा। 1 बाल्टी पानी और 5 चम्मच सेब का सिरका लें। पानी में सिरका मिलाकर इससे स्नान करें। 

अगर आप ठीक से नहाएंगे तो क्या होगा?

होली खेलते समय हम एक-दूसरे को अलग-अलग रंग लगाते हैं। कई तरह के रंगों में हानिकारक रसायन होते हैं। ये केमिकल त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इससे त्वचा पर रैशेज और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए होली खेलने से पहले न नहाना ठीक है, लेकिन खेलने के बाद ऊपर दिये गई चीजों को पानी में मिलाकर समय से नहाना जरूरी है।

घर पर कर रही हैं होली पार्टी तो काम आएंगी ये 7 टिप्स
Holi Vastu Tips : होली के त्योहार पर अपनाये ये वास्तु टिप्स
इन 5 फिल्मों में दिखती है होली की खास झलक

Read More From लाइफस्टाइल