एंटरटेनमेंट

Oops मूमेंट का शिकार होते-होते बचीं प्रियंका चोपड़ा, हैंडबैग का लिया सहारा

Archana Chaturvedi  |  Jan 8, 2020
Oops मूमेंट का शिकार होते-होते बचीं प्रियंका चोपड़ा, हैंडबैग का लिया सहारा
कैलिफोर्निया में हुए 77वें गोल्डन ग्लोबल अवार्ड्स के एक फंक्शन में अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वॉर्डरोब मालफंक्शन की शिकार होते-होते बचीं। वैसे तो प्रियंका अपने हर एक लुक से लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहती हैं, लेकिन इस बार उनकी ड्रेस ने उनका साथ नहीं दिया। प्रियंका के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था कि वे भी इस ड्रेस में खुद को अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थीं।
प्रियंका के ओवरऑल लुक की बात की जाए तो इसमें कोई शक नहीं है कि वे ब्लैक कलर की आउटफिट में बेहद हॉट लग रही थीं। उन्होंने कुखारेवा लंदन (Kukhareva London) कलेक्शन की ब्लैक कलर की मिडी ड्रेस पहनी थी, जिसमें टर्टल नेक के साथ कमर के नीचे ट्रांसपेरेंट ओवरसाइज फ्लावर लगा हुआ था। बॉटम एरिया में कुछ ज्यादा ही ट्रांसपेरेंसी की वजह से उन्हें दिक्कत महसूस हो रही थीं। मीडिया के सामने आते ही प्रियंका अपनी ड्रेस को लेकर असहज दिखीं और बार बार उसे ठीक करती नजर आईं। जब ज्यादा दिक्कत महसूस हुई तो उन्‍होंने अपने हैंडबैग को आगे करके हाथ में पकड़ लिया, ताकि वे ऊप्स मूमेंट का शिकार होने से बच जाएं। 

वैसे तो प्रियंका का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन उन्हें पसंद करने वाले लोगों में से भी कइयों को उनका ये लुक पंसद नहीं आया। इस कारण प्रियंका को काफी ट्रोल भी होना पड़ा। एक तरफ लोग प्रियंका की तारीफ कर रहे थे कि उन्हें ये अच्छे से पता है कि इस तरह की सिचुवैशन से कैसे हैंडल किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस ड्रेस सैलेक्शन को बेकार और बेहूदा बताकर प्रियंका की पसंद को खराब बताते नजर आए।

https://hindi.popxo.com/article/priyanka-chopra-nick-jonas-celebrate-first-wedding-anniversary-in-hindi-864583

वैसे आपको बता दें कि अक्सर बॉलीवुड या फैशन इंड्रस्ट्री में एक्ट्रेस और मॉडल वॉर्डरोब मालफंक्शन की शिकार हो जाती हैं। हॉलीवुड की पामेला एन्डर्सन से लेकर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां तक बहुत से मौकों पर वॉर्डरोब मालफंक्शन की शिकार हो चुकी हैं। 

बात अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की करें तो उनकी पिछली फिल्‍म ‘द स्‍काई इज पिंक’ थी। इस फिल्‍म में वे फरहान अख्‍तर और जायरा वसीम के साथ दिखी थीं। इसके बाद से फिलहाल प्रियंका ने अपनी किसी आने वाली फिल्म की घोषणा नहीं की है। 

https://hindi.popxo.com/article/bollywood-celebs-and-their-zodiac-signs-in-hindi

Read More From एंटरटेनमेंट