एंटरटेनमेंट

प्राची देसाई ने सुनाई कास्टिंग काउच की दास्तां, फिल्म के बदले मांगा गया था सेक्सुअल फेवर

Archana Chaturvedi  |  Apr 19, 2021
प्राची देसाई कास्टिंग काउच, Actress Prachi Desai Share Casting Couch experience
एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। प्राची देसाई, जिन्होंने टीवी धारावाहिक ‘कसम से’ से साल 2006 में अपना डेब्यू किया, इसमें उनके अपोजिट राम कपूर आए थे। इस सीरियल को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद साल 2008 में फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘रॉक ऑन’ से बॉलीवुड में शुरुआत की। तब से वह कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। साल 2015 के बाद ऐक्ट्रेस बहुत कम प्रॉजेक्ट में नजर आई हैं। लेकिन इन दिनों वो एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं।
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली प्राची देसाई ने एक हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर टिप्पणी की है। उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि वो खुद कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। प्राची देसाई ने बताया है कि उनका फिल्मी सफर इतना भी आसान नहीं था, जितना की पर्दे पर दिखता है। उनकी फिल्मी करियर में ऐसा भी मोड़ आ चुका है जब उन्हें बॉलीवुड के घिनौने चेहरे सामना करना पड़ा। 

प्राची देसाई ने बताया कि उनके पास एक बहुत बड़ी फिल्म का ऑफर था, लेकिन उन्हें इसे पाने के लिए समझौता करने के लिए कहा गया। जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया, तो डायरेक्टर ने उनसे फिर से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने ये स्पष्ट कर दिया, वो यह फिल्म नहीं करना चाहती हैं।

इसके अलावा प्राची देसाई ने यह भी कहा कि बॉलीवुड में कर्पशन और नेपोटिज्म बहुत है। उनका कहना है कि उन्हें काम चाहिए लेकिन वो किसी के दबाव में आकर कभी झुक नहीं सकती हैं। प्राची देसाई कहती हैं, “मुझे खुशी है कि फिल्मों के अलावा ओटीटी एक नया माध्यम आ गया है। क्योंकि यहां देखने के लिए बहुत सारे विकल्प और बहुत कंटेंट है।” वैसे आपको बता दें कि प्राची देसाई के पास अगले दो महीनों में दो दिलचस्प डिजिटल प्रोजेक्ट हैं।

https://hindi.popxo.com/article/metoo-india-story-of-10-working-girls-in-hindi

आपको बता दें कि प्राची देसाई ने ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘बोल बच्चन’, ‘अजहर’, ‘लाइफ पार्टनर’ और ‘पोलिसगिरी’ जैसी बॉलीवुड फिल्में की हैं। प्राची देसाई ने हाल ही में फिल्म ‘साइलेंस: कैन यू हियर इट’ के साथ वेब दुनिया में प्रवेश किया। इसमें वो एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्राची देसाई के अलावा मनोज बाजपाई, अर्जुन माथुर और साहिल वैद्य की अहम भूमिका थी। यह फिल्म जी5 पर रिलीज हुई है।

https://hindi.popxo.com/article/ankita-lokhande-opens-up-about-casting-couch-says-he-was-a-big-actor-in-hindi

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From एंटरटेनमेंट