एंटरटेनमेंट

गर्लफ्रेंड ने शेयर की अपनी बिकिनी वाली फोटो, तो राजकुमार राव ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Archana Chaturvedi  |  Apr 17, 2020
गर्लफ्रेंड ने शेयर की अपनी बिकिनी वाली फोटो, तो राजकुमार राव ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
कोरोना वायरस से भारत सहित लगभग पूरी दुनिया ही प्रभावित है। भारत में 3 मई तक पूर्ण लॉकडाउन है। इस दौरान लोगों का घरों से निकलना सख्त मना है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना ज्यादा से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर ही व्यतीत कर रहे हैं। कोई लॉकडाउन के दौरान हो रहे अपने हाल को बयां क्या रहा है तो कोई अपनी पुरानी फोटोज के जरिए अपने सुनहरे दिनों को याद कर रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) ने  अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर राजकुमार राव खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए और हॉट कॉमेंट करके अपना प्यार जताया।
दरअसल, राजकुमार राव और पत्रलेखा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ ही रिलेशनशिप में भी हैं। दोनों अक्सर हॉलीडे पर घूमने के लिए साथ जाते हैं और रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते हैं। दोनों ने कभी अपना रिलेशनशिप छिपाया नहीं है। लॉकडाउन के दौरान दोनों कुछ अलग अंदाज में अपना प्यार जता रहे हैं। 
पत्रलेखा ने जो अपनी पुरानी हॉट बिकिनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, वो राजकुमार ने ही खींची है।  पत्रलेखा ने बकायदा फोटो क्रेडिट भी उन्हें दे दिया है। इस तस्वीर में पत्रलेखा समंदर किनारे एक पत्थर के ऊपर बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ पत्रलेखा ने लिखा है कि उन्हें पानी से बहुत प्यार है पत्रलेखा की इस तस्वीर को काफी लोगों ने पसंद किया और कमेंट भी किए। लेकिन राजकुमार राव के कमेंट ने इस तस्वीर की पूरी लाइमलाइट अपनी ओर आकर्षित कर ली। 

patralekhaa instagram

राजकुमार ने लिखा, ‘ मैं सोच रहा था कि आज इतनी गर्मी क्यों महसूस हो रही है। अब इसके बारे में पता चला।’ इसके बाद उन्होंने दिल बनाते हुए यह संकेत दिया है कि पत्रलेखा यह मजाक है, तुम्हें तो पता ही है मैं कितना प्यार करता हूं तुमसे।

https://hindi.popxo.com/article/tv-couples-smriti-khanna-and-gautam-gupta-welcome-baby-girl-in-hindi-886462

वैसे लॉकडाउन के दौरान दोनों एक साथ ही हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। पत्रलेखा ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें राजकुमार राव उनके हेयर ट्रीम कर रहे हैं और उनके बालों को नया लुक दे रहे हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ होने की खबर काफी लंबे समय से आ रही थी। राजकुमार राव ने साल 2014 में पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप होने की बात को स्वीकार लिया था। दरअसल एक्ट्रेस पत्रलेखा फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ में राजकुमार की को-स्टार भी रह चुकी हैं और वेब सीरीज़ ‘बोस : डेड/अलाइव’ में भी साथ नजर आए थे। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया कि मैंने पहली बार राजकुमार राव को फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में देखा था। पत्रलेखा के मुताबिक मुझे लगा ये कैसा अजीब सा लड़का है। वहीं, राजकुमार राव ने जब पत्रलेखा को देखा तो उन्होंने तय कर लिया था कि उनसे ही शादी करेंगे। बता दें राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 9 साल से रिलेशनशिप में हैं।

https://hindi.popxo.com/article/actor-farhan-akhtar-zinda-ho-tum-corona-version-poetry-viral-video-in-hindi-886448
POPxo  की टीम आप सभी से अनुरोध करती है कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन करें। जरूरत न हो तो घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
 

Read More From एंटरटेनमेंट