एंटरटेनमेंट

कुशल पंजाबी ने क्यों की खुदकुशी, आखिर क्या हुआ था उस रात? एक्टर के पिता ने किया खुलासा

Archana Chaturvedi  |  Jan 3, 2020
कुशल पंजाबी ने क्यों की खुदकुशी, आखिर क्या हुआ था उस रात? एक्टर के पिता ने किया खुलासा
बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने अभिनेता कुशल पंजाबी ने 27 दिसंबर को अपने ही घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। इस खबर ने एक बार फिर एंटरटेंमेंट जगत को सकते में डाल दिया। वहीं कुशल का पूरा परिवार टूट सा गया है। किसी को भी यकीन ही नहीं हो रहा था कि हंसता-मुस्कुराता और सबकी हमेशा मदद करने वाला कुशल आखिर इस तरह का भयानक कदम कैसे उठा सकता है। 
कुशल की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन उनका जवाब किसी के पास नहीं था। 28 दिसंबर को मुंबई में कुशल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। उसी के अगले दिन मुंबई में एक शोक सभा रखी गई। इस शोक सभा में कुशल की पत्नी ऑड्री डॉलेन भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा छिपा रखा था और मीडिया से बात तक नहीं की। 
https://hindi.popxo.com/article/indian-celeb-suicide-in-hindi
कुशल के सुसाइट नोट को लेकर पुलिस का दावा है कि उन्होंने आर्थिक तंगी को लेकर ये कदम नहीं उठाया है, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही थी। दोस्तों और करीबियों से ये पता चला है कि वे पिछले कई महीनों से परेशान चल रहे थे। कुशल के पिता ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सुसाइड के एक दिन पहले क्या हुआ था, इस बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि कुशल सुसाइड से पहले एक पार्टी में भी शामिल हुए थे। उस दौरान वे बिल्कुल नॉर्मल दिख रहे थे। उन्हें देखकर किसी को ये अंदाजा तक नहीं था कि अगले ही दिन कुशल इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। कुशल के पिता ने ये भी बताया कि उनके बेटे ने उनके साथ ड्रिंक भी की थी और उनसे नॉर्मल बातचीत भी की, जैसे एक बाप-बेटे के बीच नॉर्मली होती है। उन्होंने बताया कि कुशल अपने बेटे से बेहद प्यार करते थे। उन्हें हमेशा उसकी फ्रिक रहती थी।
https://hindi.popxo.com/article/highest-paid-bigg-boss-contestants-ever-in-hindi
कुशल के पिता ने ये भी बताया कि कुशल के करीबी दोस्त चेतन हंसराज को उन्होंने ही फोन करके बताया था कि उसके फ्लैट का दरवाजा नहीं खुल रहा है। उसके बाद चाबीवाले से जब कुशल के घर का ताला खुलवाया गया तो उनकी डेड बॉडी पंखे से लटकी मिली। कुशल के कमरे में सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनके मरने का जिम्मेदार कोई नहीं है, इसलिए किसी को परेशान न किया जाए। इसके साथ ही कुशल ने अपने सुसाइड नोट में अपनी वसीयत के बारे में भी लिखा था कि उनकी दौलत का 50 फीसदी हिस्सा उनके माता-पिता और बहन में बराबर बांट दिया जाए। इसके अलावा बाकी बची 50 फीसदी संपत्ति कुशल ने अपने 3 साल के बेटे के नाम कर दी। 
बता दें कि कुशल ने साल 2015 में अपनी यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्री डॉलेन से शादी की थी। अप्रैल 2016 में उनके एक बेटा हुआ था, जिसका नाम उन्होंने कियान रखा। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में परेशानियां चल रही थीं, जिसकी वजह से वे काफी समय से डिप्रेशन में थे। कुशल पंजाबी 30 से ज्यादा टीवी सीरियल्स और रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों, जैसे- काल और लक्ष्य में भी अभिनय किया है। 
https://hindi.popxo.com/article/rashifal-2020-yearly-horoscope-in-hindi

आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!

ये भी पढ़ें – आपको डिप्रेशन से छुटकारा दिला सकती हैं ये 10 बातें

Read More From एंटरटेनमेंट