एंटरटेनमेंट

गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है अभिषेक बच्चन का नाम, जानिए ऐसी ही कुछ रोचक बातें

Deepali Porwal  |  Feb 5, 2020
गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है अभिषेक बच्चन का नाम, जानिए ऐसी ही कुछ रोचक बातें

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम हैं। अपने पिता अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन के लाडले अभिषेक 5 फरवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने फिल्मी करियर का आगाज़ करने वाले अभिषेक बच्चन का फिल्मी सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। बॉलीवुड में 20 साल की पारी खेल चुके अभिषेक की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े ऐसे बहुत से किस्से हैं, जिनके बारे में आपको शायद पता भी नहीं होगा। जानिए, उन्हीं कुछ किस्सों के बारे में।

1. बर्थ सर्टिफिकेट में अभिषेक बच्चन का नाम ‘बाबा बच्चन’ दर्ज है। 
2. बचपन में अभिषेक डिसलेक्सिया जैसे लर्निंग डिसॉर्डर से ग्रस्त थे। इसमें बच्चे को अक्षरों को पढ़ने और समझने में कठिनाई महसूस होती है।

Instagram

3. फिल्मों में अपनी पहचान बनाने से पहले अभिषेक एक एलआईसी एजेंट के तौर पर काम करते थे।
4. उन्होंने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से करीना कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
5. अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से तीन महीने में ही वह रिश्ता टूट गया था। बच्चन और कपूर खानदान में से किसी ने आज तक इसके बारे में कोई बात नहीं की है।
https://hindi.popxo.com/article/amitabh-bachchan-misses-mother-teji-bachchan-on-being-ill-in-hindi-871917
6. करिश्मा कपूर से सगाई टूटने के बाद अभिषेक का नाम एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और दीपानिता शर्मा के साथ भी जुड़ा था।
7. फिल्म ‘गुरु’ की शूटिंग के दौरान अभिषेक को ऐश्वर्या राय से प्यार हो गया था। ऐश्वर्या को प्रपोज़ करने के लिए उन्होंने उसी अंगूठी का इस्तेमाल किया था, जो उन्होंने गुरु की शूटिंग के दौरान उन्हें पहनाई थी।

Instagram

8. 14 जनवरी 2007 को सगाई करने के बाद उसी साल अप्रैल में दोनों ने शादी कर ली थी।
9. अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी के दौरान जाह्नवी नाम की एक लड़की ने काफी तमाशा किया था। उसका दावा था कि अभिषेक उससे शादी कर चुके हैं और उसने जान तक देने की धमकी दे दी थी।
10. फिल्म ‘दिल्ली 6’ के प्रमोशंस के दौरान अभिषेक का नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था।

11. अभिषेक अपनी बेटी आराध्या बच्चन से कितना प्यार करते हैं, यह तो उनके सभी फैंस अच्छी तरह से जानते हैं। जब आराध्या के कान छेदे जा रहे थे तो अभिषेक ने भी अपने कान छिदवाए थे ताकि वे अपनी बेटी को होने वाले दर्द को महसूस कर सकें।

Instagram

12. अभिषेक ट्रोलर्स को जवाब देना बखूबी जानते हैं और इसकी वजह से कई बार सुर्खियों में भी छा जाते हैं।
13. जूनियर बच्चन को बोर्डिंग कार्ड्स कलेक्ट करने का काफी शौक है।
14. अभिषेक बच्चन सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का भी हिस्सा थे। उन्होंने इस फिल्म में एक कैमियो भूमिका अदा की थी, मगर फिल्म के रिलीज़ होने से पहले अपने सीन को एडिट कर हटवा दिया था।

15. अपनी कबड्डी टीम ‘जयपुर पिंक पैंथर्स’ से भी अभिषेक को काफी लगाव है। वे बीबीसी इंडिया के शो ‘संस ऑफ सॉयल – जयपुर पिंक पैंथर्स’ के द्वारा अपनी टीम के बिहाइंड द सीन्स से लोगों को परिचित करवाएंगे।

Read More From एंटरटेनमेंट