Real Wedding Stories

बॉलीवुड की ये 7 दुल्हनें सच में कितनी Cute हैं न!

POPxo Hindi  |  May 5, 2016
बॉलीवुड की ये 7 दुल्हनें सच में कितनी Cute हैं न!

दुल्हन को लेकर हमारी society में एक अलग चार्म है। हर कोई दुल्हन देखने के लिए क्रेज़ी रहता है। शादी किसी खास की हो या मिलने वाले की, हम लोग दुल्हन देखे बिना function से नहीं आते। फिर बॉलीवुड movies में तो हमारी फेवरिट actresses दुल्हन बनती हैं, उनके लिए चार्म हम में और बढ़ जाता है। आज हम आपको मिलवाते हैं bollywood की आपकी पसंदीदा उन दुल्हनों से जिन्हें याद कर आप एक बार फिर कहेंगी how cute!! …और हां, सच बताइएगा क्या आपने खुद को इस रोल में इमेजिन नहीं किया??

1. हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया

वो ट्रक वाली आलिया किसे याद नहीं…उसका वो ट्रक पर चढ़कर शाहरुख के डॉयलॉग बोलकर दुल्हे को प्रपोज़ करना…और फिर प्यार में शर्माता हुआ वो दुल्हा! है न adorable दुल्हन…क्या कहेंगी How Cute!!

dichotomy-of-irony.blogspot.com

2. शर्मा जी की तनु

तनु वेड्स मनु की तनुजा त्रिवेदी। जिन्हें ब्याहने दो-दो बारात आती हैं… याद है न। फिर तनु का वो शर्मा जी को भगा ले जाने का आइडिया ‘ शर्मा जी मुझे बाईक चलानी आती है…चलिए भाग चलते हैं’ गहरे हरे रंग के लहंगे में सजी तनु कितनी क्यूट लगती है न बाईक पर दुल्हे को भगा ले जाने के लिए कहती हुई।

www.ibnlive.com

3. रोमांस तो शुद्ध था पर शादी

ये दूसरों की शादी में जाते थे, लेकिन अपनी शादी की बारी आई तो… दुल्हन के लिबास में सजी परिणिती और दुल्हे हैं सुशांत। दोनो फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में अपने ही फेरों से भागते हैं। स्ट्रेस बस्ट करने के लिए जब परिणिती toilet में जाकर स्मोक करती है, क्या कमाल लगती है।

archives.deccanchronicle.com

4. 3 idots

जब लड़का चाहकर भी कुछ न कर पाए और सब कुछ बोलकर भी कुछ न बोले तो लड़की को तो daring होना पड़ेगा ना। फिर भले ही दुल्हन बनकर स्कूटर चलाना पड़े…

travelgenes.com

5. मेरे ब्रदर की दुल्हन

लड़की तो भाई के लिए ढूंढनी थी और ढूंढी भी थी। लेकिन गलत फंस गए, हमें ही उससे प्यार हो गया। कितने ट्विस्ट हैं इस एक कहानी में। इस पर इस फिल्म की खासियत है घोड़े पर आई दुल्हन…            www.bollywoodshaadis.com

6. सन ऑफ सरदार की सोनाक्षी

Reason explain करना तो मुश्किल है लेकिन ये सच है कि बाइक राइडिंग करते हुए गर्ल्स का ग्लैमर और सेक्सी लुक दोनों ही कई गुना बढ़ जाते हैं। फिर जब कोई दुल्हन Bike Riding करे तो क्यों न लोग दिवाने हो जाएं…हमें ऐसे ही दिवाना बनाया फिल्म सन ऑफ सरदार में दुल्हन बनी सोनाक्षी ने।

www.apnatimepass.com

7. दिल वाले दुल्हनिया ले ही गए

…और इन सब modern दुल्हनों की inspiration है दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे की सिमरन। प्यार के पंछियों को आज भी ये फिल्म उतनी ही पसंद आती है। वो ट्रेन से हाथ बढ़ाए राज और प्लेटफॉर्म पर दुल्हन के जोड़े में दौड़ती सिमरन। ये कपल ही तो modern लव बर्डस की पुरानी पीढ़ी है!

 

Read More From Real Wedding Stories