Real Wedding Stories

Flashback2022: इन 5 सेलेब्स की शादी ने फैंस को किया सरप्राइज

Megha Sharma  |  Dec 20, 2022
Flashback2022: इन 5 सेलेब्स की शादी ने फैंस को किया सरप्राइज

साल 2022 में हमने हमारे कुछ पंसदीदा सेलेब्स को शादी के बंधन में बंधते हुए देखा है और हम कोई शिकायत नहीं कर रहे हैं बल्कि हम उनके लिए बहुत खुश हैं। हमें तो अपने पसंदीदा सेलेब को शादी के बंधन में बंधते हुए देखने की इतनी खुशी है कि अब हम खुद ही अपनी ड्रीमी वेडिंग की कल्पना करने लग गए हैं। जैसे अब यह साल खत्म होने को आ रहा है, हम यहां आपके लिए 5 शानदार सेलेब वेडिंग लेगर आए हैं, जो इस साल हुई हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

Instagram
Instagram
Instagram

सच कहें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इस साल के सबसे अहम ईवेंट में से एक थी। दरअसल, 14 अप्रैल 2022 को कपल ने मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और परिजनों की मौजूदगी में शादी की थी। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन सब्यसाची के आइवरी कलेक्शन में दिखाई दिए थे। दोनों की शादी की तस्वीरों को देखने के बाद हमारा प्यार में फिर से भरोसा जाग गया है। कपल की साथ में कई सारी प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग फेस्टिविटीज भी हुई थीं और उनकी गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स जैसे कि करण जौहर, करीना कपूर खान और अयान मुखर्जी भी शामिल हुए थे।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

Instagram
Instagram

फरहान और शिबानी वाकई में कपल गोल्स देते हुए दिखाई देते हैं और दोनों की क्यूट इंस्टाग्राम पिक्स इसका सुबूत है। लगभग 4 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जब आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो हम उनकी शादी की तस्वीरों का सामने आने का इंतजार नहीं कर पाए। दोनों ने 19 फरवरी को फरहान के फार्महाउज में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने बैंड्रा में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए रिसेप्शन का भी आयोजन किया था। इस दौरान हमारी नजरें तो स्टनिंग रेड डिकॉर पर ही अटक गई थीं, जो शादी की थीम थी। यह डिकॉर ब्राइड के ऑफ शोल्डर फ्लोरल गाउन को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। साथ ही फरहान भी ब्लैक टक्सीडो में काफी स्टनिंग लग रहे थे।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार

Instagram
Instagram

जनवरी में मौनी रॉय ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को हैरान कर दिया था। लवबर्ड्स ने बंगाली रीति-रिवाजों और फिर केरल के हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों शादियों में रेड ह्यूज ही दिखाई दिए थे।

अली फजल और ऋचा चड्ढा

Instagram
Instagram

वैसे तो ऋचा चड्ढा लीगल तौर पर अली फजल से दो साल से अधिक वक्त पहले ही शादी कर चुकी हैं लेकिन कोरोना पैंडेमिक के कारण दोनों की शादी का सेलिब्रेशन काफी वक्त तक आगे बढ़ता रहा। इसी बीच आखिरकार कपल ने 4 अक्टूबर को अपने दोस्तों और परिजनों की मौजूदगी में दिल्ली में शादी की। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी शादी को इको-फ्रेंडली तरीके से सेलिब्रेट किया। दोनों ने जीरो वेस्ट फूड पॉलिसी और रिपरपज वुड डिकॉर का इस्तेमाल किया और दोनों के क्वर्की वेडिंग इंवाइट वाकई में शानदार थे।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर

Instagram
Instagram

अन्य कपल जिसने इको-फ्रेंडली तरीके से शादी की वो है विक्रांत और शीतल। दोनों ने ऑर्गेनिक और रियुजेबल चीजों का इस्तेमाल किया था, फिर चाहे वो डिकॉर हो या फिर उनके कपड़े सभी चीजों को रियूजेबल चीजों से बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक कपल ने लॉकल उगने वाले फूलों का ही सेरेमनी में इस्तेमाल किया था। हालांकि, दोनों की शादी की बेस्ट हाइलाइट मिनिमल एस्थेटिक था। बता दें कि कपल ने फरवरी में शादी की थी और अपनी शादी को उन्होंने सिंपल और लो-की रखा था।

तो आपको किस सेलेब की शादी सबसे ज्यादा पसंद आई?

Read More From Real Wedding Stories