लाइफस्टाइल

ये है दुनिया के अजीबो- गरीब रेस्टोरेंट, कहीं न्यूड होकर तो कहीं टॉयलेट सीट में खाते हैं खाना

Archana Chaturvedi  |  Jun 26, 2018
ये है दुनिया के अजीबो- गरीब रेस्टोरेंट, कहीं न्यूड होकर तो कहीं टॉयलेट सीट में खाते हैं खाना

आजकल हर चीज में क्रिएटिविटी आ गई है। वो चाहे आपका कपड़े हों या फिर खाना। हर चीज को जरा हट के वाली फीलिंग देना एक तरह की जरूरत बनती जा रही है। वैसे तो दुनियाभर में अजीबो- गरीब यानि वीयर्ड रेस्टोरेंट की कोई कमी नहीं है। लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिनके थीम ने उन्हें पूरी दुनिया में चर्चित कर दिया। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं, जिनका खाना सर्व करने की थीम कुछ ऐसी ही जो इससे पहले न आपने सुनी होगी और न ही देखी होगी।

1 – आइस रेस्टोरेंट, दुबई

वैसे तो दुबई अपने आप में ही अनोखी जगह है लेकिन यहां की गर्मी को मात देने के लिए एक ऐसा रेस्टोरेंट बनाया गया है जो दुबई की एकमात्र बर्फीली जगहों में से एक है। यहां आपको बिल्कुल अंटार्कटिका जैसी ठंड का एहसास होगा। इस जगह को पूरी तरह से आर्टिफिशयल बर्फ और ग्लास से बनाया गया है। यहां का तापमान हमेशा शून्य से नीचे ही रहता है और यहां सिर्फ वो ही चीजें मिलती है जो बर्फ से बन सकती हैं।

2 – न्यूड रेस्टोरेंट, लंदन

शायद हम में से किसी ने कभी इस बारे में सोचा भी नहीं होगा कि सार्वजनिक जगह पर बिना कपड़ों के खाना खाया जाए। आप भी सोच रहे होंगे कि ये कैसा अजीब सा सवाल है। बिना कपड़े पहने क्या कोई खाना खाता है, लेकिन यह सच है। साल 2016 में दुनिया का पहला न्यूड रेस्टोरेंट ‘दी बुनियादी’ के नाम से लंदन में खोला गया। यहां लोग हजारों की संख्या में खाना खाने के लिए बुकिंग कराते हैं। यहां वेट्रेस, शेफ और पब्लिक सभी न्यूड रह कर खाना बनाते, सर्व करते और खाते हैं।

3 – न्योताईमोरी रेस्‍टोरेंट, जापान

न्योताईमोरी का मतलब है नारी यानि महिला के शरीर पर परोसा गया खाना। इसे बॉडी सुशी भी कहते हैं। इन रेस्टोरेंट में बड़ी-बड़ी डाइनिंग टेबल पर यहां की खास डिश सुशी सा साशिमी को लड़कियों के ऊपर परोसा जाता है। यहीं नहीं इस लड़की के चारों तरफ बैठकर लोग सुशी खाते हैं। न्यूड शरीर पर खाना परोसने का ये अजीब चलन जापान में सालों से है।

4 –  प्रीजन थीम रेस्टोरेंट , चीन

वैसे तो चीन में एक नहीं बहुत से अजीबो- गरीब थीम पर बेस्ड रेस्टोरेंट हैं लेकिन उनमें से ये प्रीजन यानि जेल जैसी जगह का अनुभव कराने वाला रेस्टोरेंट अपनी अलग तरह की सर्विस के लिए चर्चित है। यहां आपको सलाखों के पीछे टेबल पर खाना परोसा जाता है। कैदी और जेलर की ड्रेस में वेट्रर्स आपकी मेहमाननवाजी करते हैं। आप यहां बिना जुर्म किए ही जेल की हवा और टेस्टी फूड खा सकते हैं।

5 – हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट, अमेरिका

अमेरिका के लास बेगास में बना ‘हार्ट अटैक ग्रिल’ रेस्टोरेंट अपनी अलग तरह की डिशेज और थीम के लिए दुनिया भर में फेमस है। जैसे ही आप इस रेस्टोरेंट में दाखिल होंगे यहां की बोल्ड वेट्रेस नर्स की यूनिफॉर्म में आपका स्वागत करेंगी। ये आपको एक अर्म बैंड और अस्पताल में मरीजों को पहनाने वाले गाउन देंगी, जिसे पहनकर ही यहां आप खाना खा सकते हैं। यहां की डिशेज के नाम भी बहुत अजीबो-गरीब हैं। यहां प्लेट लाइन फ्राइज, बायपास बर्गर, कोरोनेरी हॉट डॉग जैसी चीजें ही खाने के लिए सर्व की जाती है, जिसमें बहुत ज्यादा कैलोरीज होती हैं।

6 – टॉयलेट रेस्टोरेंट, ताइवान

टॉयलेट सीट का क्या काम होता है, ये आपको बताने की जरूरत नहीं है लेकिन आपने कभी भी नहीं सोचा होगा कि इसे खाना खाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चीन में ही एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां आपको टेबल या कुर्सी नहीं बल्कि टॉयलेट सीट पर बैठकर खाना खाना पड़ता है। और सिर्फ यही नहीं, यहां डिशेज और ड्रिंक्स भी टॉयलेट सीट में ही सर्व की जाती है।

7 – रेस्टोरेंट इन एयर, बेल्जियम

बेल्जियम का ये एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो हवा में लटका रहता है। जी हां, हवा में ही खाना भी परोसा जाता है। दरअसल यहां क्रेन की मदद से हवा में 50 मीटर की ऊंचाई पर एक डाइनिंग टेबल लटकाई जाती है जहां लोग बैठकर हवा में ही मेहमाननवाजी का आनंद उठाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. हर किसी को एक बार जरूर देखनी चाहिए दुनिया की ये 10 हैरान कर देने वाली जगहें
2. इस वीकेंड में करें इन खूबसूरत जगहों की सैर
3. मॉनसून में बना रहे हैं कहीं घूमने का प्लान तो गोवा बेस्ट रहेगा
विश्व के 7 अजूबों के बारे में

कानपुर के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट

Read More From लाइफस्टाइल