ADVERTISEMENT
home / Recipes
कांजी वड़ा कैसे बनाए जाते हैं, Kanji Vada Recipe in Hindi, Kanji Vada

होली स्पेशल रेसिपी: कुछ चटपटा और स्पेशल खाने का मन है तो बनाएं कांजी वड़ा

होली के त्योहार में लोगों के यहां तरह-तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में जरूरत होती कुछ ऐसे स्वादिष्ट और चटपटी डिश को जो हाजमे को भी बैलेंस कर सके। इसीलिए होली स्पेशल डिश में हम आपके लिए लेकर आये हैं कांजी वड़ा की की चटकारेदार रेसिपी, जिसे खाकर वाकई आपके मुंह का टेस्ट बदल जायेगा।                                                   जानिए स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि

कांजी वड़ा कैसे बनाए जाते हैं Kanji Vada Recipe in Hindi

गर्मियों के मौसम में कांजी वड़ा सेहत और स्वाद दोनों की ही नजरिये से उपयोगी माने जाते हैं। सरसों और लाल तीखी मिर्च का स्वाद इसको और मजेदार बना देता है। ये डिश पाचन में बहुत ही फायदेमंद होती है। इसी वजह से लोग इसे होली के त्योहार (Holi Wishes in Hindi) में बनाते थे। ताकि बाकि के पकवानों को पचाने के लिए कांजी वड़ा अपना कमाल दिखा सके। तो आइए जानते हैं कि कांजी वड़ा कैसे बनाया जाता है –

आवश्यक सामग्री –

  • 2 लीटर पानी
  • मूंग की दाल 1 कप भीगी हुई
  • 4 टेबल स्पून बारीक पिसी हुई राई
  • 1 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच लाल मिर्च
  • हींग
  • सरसों का तेल
  • नमक
https://hindi.popxo.com/article/kaddu-ka-halwa-recipe-in-hindi

कांजी वड़ा बनाने की रेसिपी – 

कांजी वड़ा दो भाग में बनाये जाते हैं पहला कांजी जिसे कम से कम 3-4 दिन पहले बनाया जाता है और दूसरा वड़े, एक दिन पहले या उसी दिन भी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप कांजी वड़ा बनाने का तरीका  –

ADVERTISEMENT

स्टेप 1 – एक मिट्टी के मटका लें या फिर कांच का बर्तन उसे अच्छे से साफ करके धूप में सूखा लें।
स्टेप 2 – अब इस बर्तन में पहले से पिसी राई, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक और सरसों का तेल डाल दें।  
स्टेप 3 – इसके साथ ही इसमें पानी भी डाल कर रख दें और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें और इस बर्तन को बंद करके किसी गर्म तापमान वाली जगह पर 3-4 दिन के लिए रख दें। ताकि कांजी अच्छे खट्टा हो जाये।
स्टेप 4 – अब वड़े बनाने के लिए सबसे पहले 4 घंटे में भीग चुकी मूंग की दाल को अतिरिक्त पानी निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। 
स्टेप 5 – अब दाल को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें नमक और हींग डालकर चमचे से इसे इसे मिलाते हुए कम से कम 5 मिनट तक फेंटें।
स्टेप 6 – कढ़ाई में तेल गर्म होने को चढ़ाएं और उसमें हाथ से बड़े बनाकर सुनहरा होने तक दोनों साइड से तल लें। 
स्टेप 7 – फिर सभी वड़ों को कांजी वाले पानी में डालकर कम से कम किसी को देने से आधे घंटे पहले तक भीगने के लिए छोड़ दें। 
स्टेप 8 – जब वड़े कांजी में फूलकर अच्छे से तैयार हो जाये तो इसे एक कटोरी में ऊपर से नींबू और भूना पीसा जीरा डालकर सर्व करें।
https://hindi.popxo.com/article/dahi-ke-sholey-recipe-in-hindi

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

27 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT