ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
क्या आप जानते हैं, भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री और AIIMS की फाउंडर के बारे में?

क्या आप जानते हैं, भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री और AIIMS की फाउंडर के बारे में?

महिलाओं को परेशानी की घड़ी में असली हीरो के रूप में देखा जाता है और कपूरथला की राजकुमारी अमृत कौर (Amrti Kaur) ने अपने जीवन में इस बात को कई मौकों पर साबित किया है। वह केवल अपने खून से ही शाही नहीं थीं बल्कि वह अपने काम के कारण भी रॉयल थी। वह स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों के साथ खड़ी रहीं। तो चलिए इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Womens Day Shayari in Hindi) के मौके पर हम आपको उस राजकुमारी की कहानी बताते हैं, जो बाद में भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री (India’s First Health Minister) बनी और देशवासियों (Women’s Day 2021) के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने कुछ बहुत ही अच्छे काम किए।

WHO की पहली एशियाई प्रेसिडेंट

Rajkumari Amrit Kaur

बता दें कि राजकुमारी अमृत कौर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की पहली एशियाई प्रेसिडेंट भी थीं और उन्होंने ही भारत में पहले All Indian Institute of Medical Science (AIIMS) का निर्माण करवाया था। यह संस्थान 1956 से भारत के अमीर और गरीब हर तबके के व्यक्ति का इलाज करती आ रही है। यहां तक कि भारत में जब भी मेडिकल सर्विस की बात आती है तो आज भी AIIMS (AIIMS Founder) का कोई मुकाबला नहीं है, जबकि भारत में अब कई सारे स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल हैं।

https://hindi.popxo.com/article/indian-freedom-fighters-womens-day-in-hindi

महिलाओं के हक के लिए भी की लड़ाई

भले ही 1964 में भारत ने राजकुमारी अमृत कौर जैसी साहसी और अपने काम से लोगों के दिल में जगह बनाने वाली महिला को खो दिया हो लेकिन आज भी वह कइयों के लिए इंस्पिरेशन हैं। जिस जमाने में भारत में कोई भी महिला सशक्तिकरण की बात नहीं कर रहा था, उस समय में भी राजकुमारी अमृत कौर हमेशा महिलाओं के हक के लिए लड़ती रहीं। देश और यहां के लोगों के लिए उनका योगदान पौराणिक है। उन्होंने हमारी कई विभागों, विशेष रूप से स्वास्थ्य में उत्कृष्टता की ऊंचाई तक पहुंचने में मदद की है। 

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/why-women-need-to-be-a-little-selfish-in-hindi

नेहरू कैबिनेट में जगह बनाने वाली पहली महिला

वह भारत छोड़ो आंदोलन के प्रमुख सदस्यों में से एक थीं और इसके चलते वह 3 साल तक जेल में भी रही थीं। स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लेने के कारण ही वह उन्हें जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में अहम भूमिका मिली थी और वह नेहरू कैबिनेट का हिस्सा बनने वाली पहली सदस्य थीं। यहां तक कि AIIMS को अंतरराष्ट्रीय चेहरा देने के लिए उन्होंने कई विदेशी लोगों के साथ भी काम किया।

https://hindi.popxo.com/article/international-womens-day-quotes-in-hindi

राजकुमारी अमृत कौर का बचपन

कपूरथला की राजकुमारी अमृत कौर का जन्म 2 फरवरी 1889 को हुआ था। उनके पिता राजा हरनाम सिंह थे और वह कपूरथला के राजकुमार के छोटे भाई थे। अपने शुरुआती दिनों में अमृत कौर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहीं क्योंकि उनके पिता वहां से अवध पर राज कर रहे थे। राजकुमारी अमृत के 6 भाई थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड के इंस्टीट्यूट से की थी। वह खेलकूद में भी काफी अच्छी थीं और अपने स्कूल में गर्ल्स हॉकी टीम की कप्तान भी थीं। 
POPxo की सलाह :  MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
 
05 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT