सभी चाहते हैं कि वे अपने घर को सजा-संवार कर रखें। रंग-बिरंगे हवा में लहराते हुए परदे हों, फूलों से भरा गार्डन हो, बेड पर बिछी हो शानदार चादर, एक से बढ़कर एक हों दीवारों के रंग, खूबसूरत बालकनी गार्डन हो और रॉयल दिखने वाला सोफा। हालांकि अब न तो किसी के पास सामान कम है और न ही ज्यादा खर्च करने के लिए नोटों की गड्डियां। इसलिए लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर कम बजट में घर को अपने सपनों के महल वाला लुक कैसे दें। घर सजाने का सामान (Ghar Sajane Ka Saman) खरीदना कोई आसान काम नहीं है। यह काम किसी एग्ज़ाम से कम नहीं कि कौन-सी चीज़ आपके घर के किस कोने में बढ़िया लगेगी और इसके लिए काफी दिमाग भी दौड़ाना पड़ता है।
तो आप यह सोचिए कि कौन सा सामान कहां फिट और कहां से एग्ज़िट किया जा सकता है और इसके साथ ही जानिए बजट के अनुकूल घर सजाने के तरीके (Ghar Sajane ka Tarika)। ये छोटे-मोटे बदलाव आपके घर के लुक को बदलकर रख देंगे। घर की सजावट के लिए होम डेकोर आइटम्स और होम
डेकोरेशन आइडियाज से लेकर दीवार सजाने का तरीका तक, सब कुछ जानिए इस आर्टिकल में।
दिल्ली में इन जगहों पर मिलेगा घर की सजावट का सामान – Home Decor Market in Delhi
होम डेकोरेशन एक कला है। इसके लिए सबसे पहले जानिए कि आपको बजट में होम डेकोर (Home Decor) का सामान मिलेगा कहां से। आपको बता दें, दिल्ली और गुड़गांव (गुरुग्राम) में आपको होम डेकोर का अच्छा और सस्ता सामान आसानी से मिल जाएगा लेकिन बेस्ट सामान के लिए आपको मार्केट को कई बार विज़िट करना पड़ सकता है। यहां देखिए मार्केट की लिस्ट…
दिल्ली में यहां से खरीदें घर की सजावट का सामान
अगर आप दिल्ली या उसके आस-पास रहते हैं तो यहां से घर की सजावट का सामान खरीद सकते हैं।
1. सदर बाज़ार (चांदनी चौक के पास)
2. दिल्ली हाट (आईएनए मार्केट)
3. कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट
4. अमर कॉलोनी (लाजपत नगर)
5. पंचकुइयां फर्नीचर मार्केट (गोल मार्केट के पास, कनॉट प्लेस)
6. मुनिरका फर्नीचर मार्केट
गुड़गांव (गुरुग्राम) में इन जगहों पर मिलेगा घर की सजावट का सामान
गुड़गांव (गुरुग्राम) में रहने वाले लोग होम डेकोर का सभी सामान इन मार्केट्स से खरीद सकते हैं।
1. बंजारा मार्केट (सेक्टर 56, गुरुग्राम)
2. सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट (एमजी रोड, सेक्टर 24, गुरुग्राम)
बजट के अनुकूल घर को सजाने के तरीके – Budget Friendly Home Decor Ideas
मार्केट के बाद अब जानिए घर को सजाने के तरीके वो भी आपके बजट में, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर का लुक बदल सकती हैं। बता दें, ये सभी सामान आपको ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी मिल जाएंगे।
- Doormats
- Wall Clock Combo
- Scented Candles
- Floral Set Cushion Covers
- Camel Tray and Coasters Set
- Clip-On String Lights
- Copper Lights
- Pitcher Abhi Baki Hai Poster
- Mosaic Style Dome Shaped Table Lamp
- LSKOOTree Wall Decal Family Photo Frame
1. Doormats
आपके घर में जो भी आएगा, उसकी नज़र सबसे पहले डोरमैट पर जाएगी। इसलिए घर के दरवाजे पर हमेशा मज़ेदार डोरमैट बिछाएं। खास बात यह है कि डोरमैट आपके बजट में भी हैं। आप चाहें तो POPxo से दो डोरमैट्स का यह सेट खरीद सकते हैं। इन्हें देखते ही मेहमानों को अंदाज़ा हो जाएगा कि आपने घर पर वाकई में मेहनत की है।
2. Wall Clock
अब मेहमान दो वक्त का खाना खाएं या न खाएं लेकिन घर आने के बाद वे घड़ी की तरफ दो नहीं, बल्कि बीस बार नज़र डालेंगे। इसलिए अपने घर में कोई ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि कुछ कूल घड़ियां लगाइए। आप दो वॉल क्लॉक का यह सेट खरीद सकते हैं। इन्हें अपने बेडरूम और लिविंग एरिया में लगाकर मेकओवर की शुरुआत कर सकते हैं।
3. Scented Candles
ज्यादातर लोगों के घरों में डाइनिंग टेबल या साइड टेबल पर फालतू सामान भरा रहता है। उन्हें लगता है कि टेबल का इस्तेमाल सिर्फ सामान रखने के लिए होता है, जबकि यह गलत है। अगर जगह की कमी है तो बात अलग है लेकिन डाइनिंग टेबल हो या साइड टेबल, उन्हें सजाएं न कि स्टोर बॉक्स की तरह इस्तेमाल करें। इसके लिए टेबल पर इस तरह की सेंटेड कैंडल्स ज़रूर रखें।
4. Floral Set Cushion Cover
बोरिंग से बोरिंग बेडशीट का मिज़ाज बदल देते हैं कलरफुल कुशन्स, अगर यकीन नहीं तो POPxo के दो सेट वाले कुशन कवर लगा कर देखिए, फर्क खुद-ब-खुद नज़र आ जाएगा।
5. Camel Tray and Coasters Set
मेहमान आएंगे तो उन्हें वही पुरानी सफेद-पीली ट्रे में चाय-नाश्ता सर्व न करके इस बार कुछ नया ट्राई करें। एक बार इन कैमल ट्रे और कोस्टर सेट का इस्तेमाल करें, फिर देखिए मेहमान कैसे खुश हो जाएंगे।
6. Clip-On String Lights
घर की दीवारों को यादों से कौन नहीं संजोना चाहता! पहले लोग दीवार पर फोटो फ्रेम टांगा करते थे, लेकिन अब क्लिप-ऑन स्ट्रिंग लाइट्स से अपनी यादों को जीते हैं।
7. Copper Lights
यह ट्रेंड आज-कल थोड़ा नया है। पहले सिर्फ दिवाली या शादियों में लाइट्स लगाई जाती थीं लेकिन अब इन लाइट्स का इस्तेमाल घर को सजाने के लिए किया जाता है। इस तरह की लाइट्स को पिंजरे में लगाकर घर के एक कोने में टांग देने से घर का लुक बदल जाता है।
8. Pitcher Abhi Baki Hai Poster
90’s में जन्मी हर लड़की ने अपने बेडरूम या बाथरूम में फिल्मी पोस्टर्स ज़रूर लगाए होंगे। तो गर्ल्स, एक बार फिर इन यादों को ताज़ा करें और लगाएं बॉलीवुड का ‘पिक्चर अभी बाकी है’ पोस्टर।
9. Mosaic Style Dome Shaped Table Lamp
लैप्स की रौनक आज भी घर को जगमगा देती है। तो इन्हें भी कभी अपने घर से जुदा मत कीजिए, बल्कि घर के एक कोने में इन्हें जगह ज़रूर दीजिए। ये घर को सचमुच कमाल का लुक देते हैं।
![]()
10. LSKOOTree Wall Decal Family Photo Frame
आज-कल इंटीरियर और होम डेकोर मार्केट में वॉल आर्ट पेपर का चलन काफी बढ़ गया है। बेहद सुंदर डिज़ाइन्स के आर्ट पेपर ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही जगह काफी सस्ते दामों में मिलते हैं। तो अपनी किसी खाली दीवार पर इन्हें जगह दी जा सकती है।
![]()
11. आपने देखा होगा कि होटल्स में प्लेन बेडशीट पर पैरों की तरफ वेलवेट की चादर कमरे के लुक को कमाल का बना देती है। आप उस तरीके का कुछ अपने घर में भी कर सकती हैं।
![Velvet Bed sheet for Living Room]()
12. पहले के वक्त में घरों में मिट्टी के तेल से जलने वाले लैम्प हुआ करते थे, बस अब उनमें डिज़ाइन्स आने लगी हैं। आप भी एक ऐसा ही लैम्प अपनी बैलकनी में टांग सकती हैं।
![Hanging Lamps for Balcony]()
13. इस बात से आप भी इनकार नहीं करेंगे कि फूलों से माहौल बदल जाता है। अब अगर फूल इतने असरदार हैं तो इन्हें घर में पर्मानेंट जगह दीजिए और अपनी पसंदीदा टेबल पर सजाइए।
![Flower Pot for Home Decor]()
14. वॉल लाइट्स पहले भी घर को जगमगा देती थीं और आज भी यही करती हैं। ये काफी सस्ते दामों में बाज़ार में मिल भी जाती हैं।
![Wall lights]()
15. अगर आपको घर का लुक बदलने के लिए कुछ नया नहीं लाना है तो फिर घर में मौजूद पुराना हटाने में लग जाएं। घर को सामान से भरने के बजाय इस तरह की आर्टिफिशल घास से सजाएं। खुला घर भी कमाल का लगता है।
![Furniture for Drawing Room]()
16. आज-कल सीमेंट से बनने वाले होम डेकोर आइटम्स के काफी वीडियोज़ ट्रेंड कर रहे हैं। आप चाहें तो उन्हें देखकर वैसा ही सीमेंट पॉट बना लें या बाज़ार से खरीद लाएं। फिर इस तरह से उसमें इंडोर प्लांट्स लगाकर टेबल पर रखें। यह काफी अच्छा लुक देगा।
![Indoor Plants For Home Decor]()
17. यह तरीका बहुत पुराना है लेकिन आज भी कमाल का लगता है। कहीं से पुराने टायर्स का जुगाड़ करें और इस तरह कलरफुर पेंट से पेंट कर उन्हें बैठने लायक बना लें या ग्लास लाकर ऐसे टेबल बना लें। यह डीआईवाई भी लाजवाब लगेगा।
![DIY Home Decor]()
18. टायर वाले डीआईवाई के बाद घर में ही होम डेकोर का एक और आइटम बना सकती हैं, जैसे कि चूड़ियों से बना यह
कैंडल ग्लास। इसके लिए चूड़ियों को एक के ऊपर एक करके चिपकाते जाएं और बस तैयार है आपका चूड़ियों से बना कैंडल ग्लास।
![DIY Candle Glass Stand]()
19. घर को बजट में सजाने का यह तरीका मुझे बहुत पसंद आया। ऐसी आर्ट आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी। घर की सीढ़ियों को अपने रंग में रंग डालें और बदल दें अपने घर की तस्वीर।
![Poster for Decoration]()
20. यकीन मानिए, एक बड़ा शीशा घर के लुक को तुरंत और बहुत हद तक बदल देता है। इसलिए अपने घर के किसी कोने में या एंट्रेंस पर एक बड़ा मिरर ज़रूर लगाएं।
![Mirror hanging on the wall]()
21. अगर आपके घर में कुछ ऐसी प्लास्टिक प्लेट्स हैं, जिनका आपने सालों से इस्तेमाल नहीं किया है तो अब उनको निकालिए और उन पर इस तरह की आर्ट कीजिए। आर्ट इतनी परफेक्ट न भी होती हो तो चलेगा। जो आपका मन करे, प्लेट्स पर वही ड्रॉ करें और अपने घर को दें एक नया लुक।
![DIY home decor ideas]()
22. इंडोर प्लांट्स को गमले में लगाने के बजाय इस तरह के हैंगिंग पॉट में लटकाएं। इससे तुंरत ही नया लुक मिलता है और यह बहुत सस्ता भी है।
![Hanging plants indoor Decoration Ideas]()
23. कुछ भी नया सामान खरीदने या पुराना बाहर निकालने का मन नहीं है तो घर को नया लुक इस तरह की आर्ट पेंटिंग भी दे सकती है। ऐसा आप अपनी एक दीवार या पूरे घर में भी कर सकती हैं। यकीन मानिए, आपके घर के मेकओवर के लिए यह काफी है।
![Wall Painting art for home decor]()
24. अगर बैलकनी लंबी नहीं है तो कोई बात नहीं। आप इस तरह के स्टैंड को घर के दरवाजे के बाहर भी पौधों से सजा सकते हैं। आप चाहें तो घर के अंदर ही इंडोर पौधों से भी घर को नया लुक दे सकते हैं।
![Plants Decoration ideas for Balcony]()
25. बैलकनी या गार्डन को परफेक्ट दिखाने का यह बेस्ट और बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। अपने आस-पास ग्रीनरी और बांस की यह कुर्सी रखें। इस पर कलरफुल वर्क वाला काउच लुक में और जान डाल रहा है।
![Chair for home decor]()
26. गार्डनिंग आती है तो अपनी बैलकनी को सीज़नल फूलों से कुछ ऐसे भर डालें। अगर वक्त की कमी है और गार्डनिंग भी नहीं आती तो दिल्ली के सदर बाज़ार से नकली फूल लाकर इस तरह सजाएं। यह आइडिया बजट फ्रेंडली और खूबसूरत, दोनों है।
![Flowers in the balcony]()
27. बैलकनी को ऐसी जान देने के लिए वहां एक लंबा सोफा रखें और उस पर बैठकर सुकून से सुबह-शाम की चाय पिएं।
![balcony decoration with plants]()
28. पौधे आपके बजट में हैं और दो छोटे काउच या सीटिंग टेबल महंगी नहीं आती हैं। इन दोनों चीज़ों से बैलकनी को एक अच्छा मेकओवर दिया जा सकता है।
![Decoration Ideas for Balcony]()
29. आपके घर की बैलकनी पूरे घर के लुक को बदल सकती है। इसके लिए आपको जरूरत है बैलकनी को अपना कंफर्ट एरिया बनाने की, जैसे कि यह बैलकनी। आप इस तरह की बैलकनी की शुरुआत एक वुडन टेबल पर गद्दे बिछाकर भी कर सकती हैं।
![Bedroom Decoration Ideas]()
30. दिल्ली हाट और गुरुग्राम के बंजारा मार्केट में आपको बजट में इस तरह की डिज़ाइन वाले मिरर मिल जाएंगे। इन्हें आप अपने बेडरूम या लिविंग एरिया में लगा सकते हैं।
![Bedroom Decoration Ideas]()
घर सजाने के तरीके के बारे में कुछ सवाल और उनके जवाब (FAQ’S)
घर को सजाते वक्त आपके दिमाग में कई सवाल आएंगे, जिनमें से कुछ सवाल ऐसे भी होंगे…
1. सवाल – घर के लिए सामान ले तो आएं लेकिन हटाएं क्या?
जवाब – सबसे पहले आप अपने घर से एक्स्ट्रा सामान को बाहर निकालें या फिर स्टोर रूम में रख दें। उसके बाद प्लैन करें कि अब क्या किया जा सकता है।
2. सवाल – होम डेकोर का सामान ऑनलाइन खरीदना ठीक रहेगा?
जवाब – जी, बिलकुल। आप चाहें तो विश्वसनीय साइट्स से होम डेकोर का सामान ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
3. सवाल – होम डेकोर शॉपिंग के लिए कोई खास सलाह?
जवाब – आप जब भी घर के लिए कुछ खरीदने जाएं तो पहले सोचें कि कहां के लिए क्या नया सामान खरीदना है। फिर उस जगह का साइज़ लें और जिस रूम में उसे लगाना है, उसका प्लैन पहले से तैयार कर लें।
4. सवाल – घर सजाने के लिए सबसे बढ़िया सामान क्या है?
जवाब – जो आपके घर को तुरंत बढ़िया लुक दे, उससे बेहतर सामान और क्या हो सकता है!
5. सवाल – घर सजाने के लिए कोई खास सलाह?
जवाब – आप अपने घर के लिए थीम बनाएं कि आपको आपका घर कैसा चाहिए? फिर उसके मुताबिक होम डेकोर का सामान लाएं। थीम के बिना सामान लाने से आपके घर को परफेक्ट लुक मिलना मुश्किल है। जैसे अगर आपको अपना घर देसी और कलरफुल चाहिए तो राजस्थानी और गुजराती सामानों पर इन्वेस्ट करें। अगर फ्रेश लुक चाहिए तो लाइट कलर्स के सामान घर में लाएं, जैसे सी ग्रीन परदे, पिस्ता ग्रीन सोफा, येलो चादर, वुडेन अलमारी पर व्हाइट कलर का पेंट या घर की छोटी-मोटी चीज़ें भी लाइट कलर्स की रखें।
आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में
POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात।
POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की,
popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!