ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Lohri Wishes in Hindi – अपने करीबियों को सेंड करें 2022 लोहरी की हार्दिक शुभकामनाएं

Lohri Wishes in Hindi – अपने करीबियों को सेंड करें 2022 लोहरी की हार्दिक शुभकामनाएं

 

 

अपने देश भारत की यही खासियत है कि यहां 12 महीने लगातार त्योहार मनाए जाते हैं। लोग बड़े ही धूमधाम से हर त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में बात जब लोहड़ी की हो तो, अपने आप चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है। लोहड़ी पंजाब में मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार है, जिसे पंजाब प्रांत में रहने वाले लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। सिर्फ पंजाब में ही नहीं, बल्कि हरियाणा में भी लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी पर कविता
इस पर्व को आखिर कब और क्यों मनाया जाने लगा, यह जानना भी बेहद जरूरी है। दरअसल, पहले इस पर्व को तिलोड़ी भी कहा जाता था, जिसका मतलब था तिल और रोड़ी के साथ की जाने वाली पूजा। बाद में इसे लोहड़ी कहा जाने लगा। इस पर्व का संबंध मकर संक्रांति के साथ खासतौर से है। बाकी राज्यों में जब मकर संक्रांति मनाई जा रही होती है, उसी वक़्त पंजाब में ठीक उससे एक रात पहले लोहड़ी की पूजा की जाती है। यह पर्व दरअसल, हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है, जिसे पौष महीने की आखिरी रात माना जाता है। फिर अगले ही दिन माघ महीने की संक्रांति को माघी के रूप में मनाया जाता है। 

 

इस पर्व को बसंत के आगमन का भी प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी में शाम की पूजा होती है। सभी लोग अग्नि जला कर, उसके चारों ओर फेरे लगाते हैं। अग्नि में मूंगफली, मकई और गुड़-तिल की बनी रेवड़ी देते हैं और कामना करते हैं कि सालभर उनके खेत-खिलहान हरे-भरे रहें। इसी दिन से सभी अपने घर में मक्के की रोटी और सरसो का साग भी बनाने लगते हैं। घरों में खूब गाना-बजाना भी होता है। इस दिन का महत्व इसलिए भी है कि जिनके घर में नई शादियां हुई होती हैं, उन्हें इस दिन खास बधाई दी जाती है। दरअसल, पंजाबी हर नए काम की शुरुआत इस दिन करना पसंद करते हैं। ऐसे में जाहिर है कि आप अपने खास लोगों को शुभ संदेश भी तो जरूर देंगे, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे संदेश और शुभकामनाएं, जो लोहड़ी के दिन आप अपने करीबी और चाहने वालों को भेज सकते हैं। 

 

10 बधाई संदेश लोहड़ी के लिए – Happy Lohri Wishes 2022

1. सरसो के साग की खुशबू, मक्के दी रोटी की बहार, बहुत सारी मस्ती और दुलार, आपको मुबारक लोहड़ी का त्योहार। 
2. रेवड़ी और मूंगफली की बहार आई है, खेतों में खुशियां लौट आई हैं, लोहड़ी के त्योहार का दिन जो साथ लाई है, हैप्पी लोहड़ी। 
3. लोहड़ी की आग में भस्म हो जाएं सारे गम, खुशियां चूमे आपके कदम, हैप्पी लोहड़ी। 
4. रिश्तों में आए गर्माहट, जिंदगी में हो गुड़ की मिठास, लोहड़ी मुबारक हो आपको हर बार। 
5. हम आपसे कितनी मोहब्बत करते हैं, कोई हमसे पहले आपको विश न कर दे, इस बात से डरते हैं, इसलिए  चलिए जल्दी से आपको हैप्पी लोहड़ी विश करते हैं। 
6. लोहड़ी की आग जैसे-जैसे तेज हो, वैसे-वैसे हमारे दुःख सारे कम हो। लोहड़ी के प्रकाश में सभी प्रकाशमय हो जाएं। हैप्पी लोहड़ी। 
7. फिर आ गई भंगड़े की बारी, लोहड़ी मनाने की शुरू हो गई तैयारी। सबके सब मैदान में आ जाओ। झूमो और नाचो- गाओ। लोहड़ी धूमधाम से मनाओ। हैप्पी लोहड़ी। 
8. ट्विंकल -ट्विंकल लिटिल स्टार, आओ मनाएं लोहड़ी का त्योहार, हैप्पी लोहड़ी। 
9. मीठे गुड़ से मिल गया तिल, उड़ी पतंग खिल गया दिल, सभी मनाओ लोहड़ी गले मिल-मिल, हैप्पी लोहड़ी। 
10 . मक्के दी रोटी, सरसो दा साग, नाचेंगे सारे ते बीच लगाके आग, ढोल दी आवाज ते नाचेंगे सारी रात, ढोल दी आवाज ते नाचेंगे सारी रात, मुबारक होवे नवे-नवे जोड़े को लोहड़ी की सौगात।

10 महत्वपूर्ण लोहड़ी विशेज़ – Important Lohri Wishes

1. हवाओं में ढोल की गूंज है। सभी एक दूसरे के साथ ढोल की ताल पर मस्त हैं। इसी तरह सभी एक दूसरे के साथ मिलकर लोहड़ी का त्योहार मनाते रहें। ज़िंदगी में ऐसी ही खुशियों की राग बनी रहे। हैप्पी लोहड़ी। 
2. जब भी आप लहराते हुए खेत -खलिहानों को देखें तो एक बात याद रखें कि उस हरियाली के पीछे किसानों की मेहनत लगी है और उन्होंने काफी आंसू बहाए होंगे, तब जाकर खेत खिल-खिला रहे हैं। इसलिए किसानों को हमेशा आदर दें। हैप्पी लोहड़ी। 
3. चांद को चांदनी मुबारक, दोस्त को दोस्ती मुबारक, मुझको आप मुबारक, और मेरी तरफ से आपको लोहड़ी मुबारक। 
4. फेर से लौट आया भंगड़ा डालना दा दिन, जब आग दे कोल सारे आके मनावेंगे लोहड़ी, विशिंग यू एंड योर फैमिली ए वैरी हैप्पी लोहड़ी। 
5. लोहड़ी का दिन आया है, खुशियों की सौगात लाया है, जमकर जश्न मनाएंगे, भांगड़ा पर खूब धूम मचाएंगे। हैप्पी लोहड़ी। 
6. नो टियर, नो फियर, खाओ मूंगफली और फूले, आपको सबसे पहले लोहड़ी की बल्ले-बल्ले। 
7. बोल तुम्हें लोहड़ी पर क्या उपहार दूं, दोस्ती चाहिए या जान दूं, पूरी दुनिया तुम पर वार दूं, हैप्पी लोहड़ी। 
8. इससे पहले कि लोहड़ी की शाम हो जाए, मेरा मेसेज औरों की तरह आम हो जाएं और सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं, आपको लोहड़ी की शुभकामनाएं। 
9. हम आपके दिल में रहते हैं, कोई हमसे पहले न कह दे आपको, इसलिए एक दिन पहले ही आपको हैप्पी लोहड़ी कहते हैं। हैप्पी लोहड़ी। 
10. ढोल की धूम से, भंगड़े की ताल से, लोहड़ी त्योहार सजा हो अपनों के प्यार से, मुबारक हो ये दिन आपको बार-बार, लेकर आए खुशियां हर साल। 

20 लोहड़ी के लिए सोशल मीडिया शुभकामनाएं संदेश – Social Media Messages Lohri

ADVERTISEMENT

Shutter Stock

1. लख-लख बधाइयां, लोहड़ी की रोशनी से, आपकी जिंदगी रोशन हो, हर पल आप जगमगाते रहें। हैप्पी लोहड़ी। 
2. गुड़ हम हैं, तिल हो आप, मिठाई हम हैं, हमारी मिठास हो आप, हर दिन हम करते हैं आपके नाम का जाप, लोहड़ी के दिन आपको मिले खुशियों की सौगात। हैप्पी लोहड़ी। 
3. रब हर नजर से बचाए आपको, चांद -सितारों से अधिक सजाए आपको, आपकी जिंदगी से दुःख कोसो दूर रहे, इतना रब हंसाये आपको। हैप्पी लोहड़ी। 
4. लोहड़ी की पावन बेला पर, यही है हमारा शुभ संदेश, हर दिन आए आपके जीवन में लेकर खुशियां विशेष, हैप्पी लोहड़ी। 
5. इस बार लोहड़ी आए बन कर उजाला, खुल जाए किस्मत का ताला, आप पर मेहरबान हो ऊपर वाला, लोहड़ी की बधाई। 
6. मीठी बोली, मीठी जुबान, मीठे सारे रहते पकवान, मेरी तरफ से आपको लोहरी का यही है शुभ पैगाम। 
7.  गन्ने दे रस, तो चीनी की बोरी, फेर बानी उस्तोन मीठी -मीठी रेवड़ी, रल मिल सारे खाइये तिल दे नाल, ते मनाइये अस्सी खुशियां भरी लोहड़ी। 
8. जीवन में गुड़ और शक्कर जैसा हो मीठापन, रहे हरदम जिंदगी में मस्ती और उमंग। हैप्पी लोहड़ी। 
9. लोहड़ी पर्व का करते हैं वेलकम, भूला देते हैं सारे गम। ज़िंदगी में भरते हैं मिठास का रस, गिले -शिकवे करते हैं कम। हैप्पी लोहड़ी। 
10. दिल दी खुशी, ते अपनों दा प्यार, मुबारक होवे तुहानू, लोहड़ी दा त्यौहार। 
11. रिश्तों में गर्माहट आए, आपका हर दिन परिजनों के प्यार से संवर जाए, मुबारक हो आपको लोहड़ी का पर्व, ये दुआ दिल से बार-बार आए। 
12. भूला दो सारे दुःख-दर्द, मिल कर मनाएं लोहड़ी का पर्व, खुशियों से सजे हर पल, रहे एक दूसरे का साथ सदा हर पल। हैप्पी लोहड़ी। 
13. रिश्तों में भर जाए नए रंग, प्यार से भर जाए नई उमंग, लोहड़ी के दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। 
14. जल्दी आओ, लोहड़ी के रंग में रंग जाओ, कहीं ऐसा न हो कि न गुड़ मिले न चिक्की, न सरसो का साग, न मक्के दी रोटी , कुछ भी हाथ न आए, अगर थोड़ी देर और हो जाए। हैप्पी लोहड़ी। 
15. पहली लोहड़ी होती है बहुत खास, बरसे तुम पर प्रभु का प्यार और परिजनों का आशीर्वाद, मुबारक हो तुमको ये लोहड़ी का त्योहार। 
16. खुशी, मस्ती और मजे से भरी हो लोहड़ी की ये शाम, लूट लो खुशियां क्योंकि ये दिन नहीं है आम, पहली लोहड़ी की बहुत सारी शुभकामनाएं। 
17. आपके घर आए सुख -समृद्धि, बरसे आप पर महिमा अपरंपार, लोहड़ी आप हर्षोल्लास के साथ मनाएं बार-बार। हैप्पी लोहड़ी। 
18. तन में मस्ती, मन में उमंग, चलो आकाश में डालें रंग, हो जाएं सब संग-संग, उड़ाएं पतंग और हो जाएं एक संग। हैप्पी लोहड़ी। 
19. मूंगफली, तिल और गुड़ लाए आपके जीवन में खुशियां, लोहड़ी का प्रकाश रोशन कर दे आपके आने वाले कल को। 
20. दस्तक दी, किसी ने कहा सपने लाया हूं। खुश रहें आप हमेशा, इतनी दुआ लाया हूं, आपके नाम है मेरा संदेश, आपको हैप्पी लोहड़ी विश करने आया हूं। 

लोहड़ी पर्व पर 10 कोट्स – Lohri Quotes

 

1. गेहूं के एक खेत को बोने से कुछ लाभ नहीं होगा, जब तक कि एक साथ बड़े पैमाने पर इसकी खेती न की जाए। कुछ चीजें अकेले नहीं समूह में अस्तित्व में रहती हैं। फसल और प्रकृति पर आधारित पर्व लोहड़ी की शुभकामनाएं। 
2. गुड़ और रेवड़ी की मिठास बनी रहे वही काफी है, ज़िंदगी में बाकी नकारात्मकता को लोहड़ी की आग में खत्म कर देना चाहिए। हैप्पी लोहड़ी। 
3. हर दिन फसल लगाने के बाद कोई राय नहीं बनाइए, न ही कोई न्याय कीजिए, लेकिन याद रखें, जैसा बीज लगाया है, वैसी ही फसल होगी। मसलन जैसा बोया है, वैसा पाओगे। इसलिए अच्छी नस्ल की फसल के लिए बीज अच्छी डालें। लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं। 
4.आपकी सारी मनोकामना पूरी हो और आप हर साल यूं ही लोहड़ी पर मिठास बिखेरें, यहीं कामना है मेरी। लोहड़ी की शुभकामनाएं।
5. लोहड़ी पर्व में आइए, सारे भेदभाव मिटाते हैं, फसल की कटाई के साथ अपने अंदर की नेगेटिविटी को भी मार गिराते हैं, और खुशियों के साथ यह पर्व मनाते हैं। 
6. इस बार लोहड़ी के पर्व पर अपने सारे डर को, चिंताओं को लोहड़ी की आग में डाल कर, शांति से जीने की कोशिश कीजिए और खुद में धैर्य रखने की कोशिश कीजिए। 
7. फसल कभी बिना मेहनत के अच्छी नहीं होती, मेहनत हो तो बंजर जमीन में भी फसल उग सकती है। इसलिए इस लोहड़ी, ठान लें कि मेहनत के बगैर जिंदगी में कुछ भी नहीं। 
8. लोहड़ी के दिन, आइए यह कसम खाते हैं कि हम अपने देश के किसानों की इज्जत करेंगे। 
9. आइए इस पर्व पर, लोहड़ी के त्योहार पर, हम शपथ लेते हैं कि हम अन्न का एक दाना भी कभी बर्बाद नहीं करेंग, चूंकि वह काफी मेहनत से उगाई जाती है। अपने बच्चों को भी हम यहीं सीख देंगे।  
10. लोहड़ी के दिन आपसी बैर को आगे में जलाते हैं, खुशियों को बढ़ाते हैं, एक दूसरे से प्यार का संदेश फैलाते हैं और आइए सरसो दा साग और मक्के दी रोटी जम कर खाते हैं। 
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वह भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) 
.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
11 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT