ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए  21 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 21 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – अधिकारी या व्यापारी से तनाव बढ़ सकता है

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय में व्यापारी से तनाव बढ़ सकता है। आय से अधिक खर्च न करें। रुपये-पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी संस्था द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है।

वृषभ – अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है

ADVERTISEMENT

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है। पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। यात्रा सामान्य लेकिन फायदेमंद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति होने का संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। बिगड़े काम बनेंगे।

मिथुन – नकारात्मक सोच से दूर रहें

आज अत्यधिक मेहनत से थकान हो सकती है। नकारात्मक सोच से दूर रहें। तनाव हो सकता है। परिवार में किसी से बिगड़े मामले सुलझ सकते हैं। कम पैसों में ज्यादा लाभ के लालच में न फंसे। आर्थिक घाटा हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कर्क – योजनाएं सफल रहेंगी

ADVERTISEMENT

रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट के लिए बनी योजनाएं सफल रहेंगी। आय के नए रास्ते मिल सकते हैं। खोया हुआ विश्वास आप पुनः प्राप्त करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मनोरंजन के मौके भी मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

सिंह – आज रुपये पैसों का लेन-देन न करें

आज बिजनेस के मामले में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। रुपये – पैसों का कोई बड़ा लेन-देन न करें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यर्थ के विवाद से बचें। वाहन संबंधी समस्या आ सकती है।

कन्या – संतान की ओर से मिलेगी खुशखबरी

ADVERTISEMENT

आज आपको परिवार में संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लाइफ में मौज-मस्ती रहेगी। व्यवसाय के लिए बनाई योजनाओं में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला – किसी के प्रेम संबंध में दखल न दें

किसी के प्रेम संबंध में दखल न दें। रिश्ते बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में गुस्सा आ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें और शांति से फैसले लें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक – व्यवसाय में नए अनुबंध मिल सकते हैं

ADVERTISEMENT

आज भाग्योदय का दिन है। जीवन में सब कुछ सकारात्मक होने के संकेत हैं। व्यवसाय में नए अनुबंध मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वेतन वृद्धि की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

धनु – किसी बीमारी को न करें नजरअंदाज

किसी भी बीमारी को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ने का आशंका है। कार्यक्षेत्र में पसंद का काम मिल सकता है। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर- पारिवारिक सहयोग मिलेगा

ADVERTISEMENT

जिसे आप मन ही मन में प्यार करते हैं उस तरफ से सकारात्मक संकेत मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता साबित करने में कामयाब होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ – व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी

आज कार्यस्थल पर जल्दबाजी दिखाना आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मित्रों से होगी मुलाकात। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

मीन- पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है

ADVERTISEMENT

पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है। व्यावसायिक विस्तार और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधी पराजित होंगे। किसी खास के प्रति झुकाव बढ़ सकता है। विदेश यात्रा का योग है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

 जानिए 20 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

जानिए किस राशि के लोगों को किस फील्ड में बनाना चाहिए अपना करियर

राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी

ADVERTISEMENT
20 Mar 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT