ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
18 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

18 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष –  दिन भर बना रहेगा चिड़चिड़ापन

आज आपको सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दिन भर चिड़चिड़ापन बना रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। परिवार के साथ यात्रा सुखद उत्साहवर्धक रहेगी। पारिवारिक और आपसी संबंधों में आयेगी मधुरता।

वृषभ – प्रेमी से होगी मुलाकात

आज आपके प्रेमी से हो सकती है मुलाकात। बन सकते हैं नये प्रेम संबंध। परिवार में नये सदस्य के जुड़ने की उम्मीद है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर भी जाना हो सकता है। सेहत के प्रति सावधान रहें। किसी रुके हुए काम के पूरे होने से बढ़ेगी प्रतिष्ठा।

मिथुन – विद्यार्थियों का मन रहेगा अशांत

विद्यार्थियों का मन आज कुछ अशांत रहेगा। सारा दिन व्यस्तता बनी रहेगी। पढ़ाई पर ध्यान दें। वर्किंग कपल को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। किसी अनजान और अप्रत्याशित स्थान से आर्थिक लाभ होगा।

ADVERTISEMENT

कर्क – मिल सकता है महंगा उपहार

आज आपको कहीं से महंगा उपहार या पैसा मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने में होंगे कामयाब। बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट की सफलता के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। पार्टनर का मिलेगा सहयोग।

सिंह – नकारात्मक विचार आएंगे मन में

विद्यार्थियों के मन में व्यर्थ की उलझनें और नकारात्मक विचार आ सकते हैं, ध्यान रखें। बिजनेस की किसी खास योजना को मिलेगा सहयोगियों का सपोर्ट। पार्टनर का मिलेगा प्यार और सहयोग। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आयेगी। आलस्य और लापरवाही का त्याग करें।

कन्या –  मिलेगा पिता का प्यार

पिता का प्यार व सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण मस्ती भरा रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। बिजनेस या प्रोफेशनल करियर में कोई जोखिम न उठाएं। लेन-देन के मामलों में खास ध्यान रखें।

तुला – रखें पार्टनर की सेहत का ख्याल

पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है, खास ख्याल रखें। मन में कुछ उलझनें रहेंगी। निराशा के भाव मन में न लाएं। पारिवारिक समस्याओं से परेशान न हों। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आय के साधन बढ़ सकते हैं।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – योजना बनाकर करें पढ़ाई

छात्रों को योजना बनाकर अध्ययन करना होगा, तभी किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में मिलेगी सफलता। मानसिक रूप से शांति रहेगी। अपनी योग्यता से करियर की ऊंचाई पर पहुंचेंगे। परिवार में सुख-शांति और आपसी सहयोग रहेगा।

धनु – महंगी वस्तु को हो सकता है नुकसान

किसी महंगी वस्तु का नुकसान होने से तनाव हो सकता है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करें। आय में कमी होने से परेशान होंगे। पारिवारिक समस्याओं के लिए मिलेगा मित्रों का सहयोग। बन सकते हैं बिगड़े हुए काम। संतान की ओर से स्थिति संतोष रहेगी।

मकर – पुरानी बीमारी से मिलेगी निजात

किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। कोई नया काम करने के लिए मन उत्साहित रहेगा। परिवार के संग खुशियां मनाने का मौका है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में होगी वृद्धि। प्रोफेशनल करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ का योग है।

कुंभ – परिजन रहेंगे नाराज

आपसी मतभेद की वजह से परिजन नाराज रहेंगे। भाई-बहनों से संपत्ति के विवाद की स्थिति बन सकती है। पार्टनर का खास ख्याल रखें। उनकी परेशानियों को समझें। कार्यस्थल पर बेकार की बहस से बचें। बिजनेस में उन्नति और लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENT

मीन – उन्नति और लाभ के आसार

आज उन्नति और लाभ होने का योग बन रहा है। कहीं से रुका हुआ धन भी मिल सकता है। बिजनेस का हो सकता है विस्तार। नये प्रेम संबंध बनने का भी समय है। पार्टनर के साथ करेंगे मौज- मस्ती। परिवार के साथ होगी दिन की बेहतरीन शुरूआत।

इन्हें भी पढ़ें –

1. 17 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

2. राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

ADVERTISEMENT

3. जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

4. #ZodiacFriends: आपकी राशि बताती है कैसे दोस्त हैं आप…

07 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT