ADVERTISEMENT
home / Summer
फैशन 2018 : ट्रेंड के साथ रहें अपडेट

फैशन 2018 : ट्रेंड के साथ रहें अपडेट

मौसम के बदलते ही हर घर में वॉर्डरोब का मेकओवर होने लगता है। गर्मियां दस्तक दे चुकी हैं, ऐसे में अब अपने वॉर्डरोब में समर व स्प्रिंग सीज़न के लेटेस्ट ट्रेंड को शामिल करने का वक्त आ गया है। इस मेकओवर के दौरान हमारा दिल कई चीज़ों पर आ जाता है। कभी रैंप पर वॉक करती मॉडल्स का कलेक्शन पसंद आ जाता है तो कभी अपनी फेवरिट सेलिब्रिटी के आउटफिट्स भा जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ‘रंगरीति’ का यह खास समर फैशन कलेक्शन आपको घर पर ही रनवे वाला लुक दे सकता है।

कुछ इंटरनेशनल पसंद किया जाए

अगर आप इंटरनेशनल फैशन ट्रेंड के हिसाब से अपने वॉर्डरोब का मेकओवर करना चाहती हैं तो ये फैशन टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

  • रंगों में घुल जाएं : इस साल ट्रेंड में पेस्टल शेड्स छाए रहेंगे। पिंक, लेमन और डक एग ब्लू जैसे लाइट कलर्स काफी रिफ्रेशिंग लगेंगे। Summer Fashion 3
  • फीका न पड़े लुक : आपको दिन में कहीं बाहर जाना हो या रात में, थोड़ा सा ग्लिटर आपकी पर्सनैलिटी पर बहुत सूट करेगा। जींस व टॉप में लगे सीक्वेंस आपके लुक की रौनक बढ़ा देंगे।
  • चेक्स का है जलवा : चेक डिज़ाइन का ट्रेंड स्प्रिंग सीज़न 2018 में भी छाया रहेगा। आप अपने किसी भी आउटफिट में चेक्स से खेल सकती हैं।Summer Fashion 4
  • बोल्ड कलर्स बनाएंगे कूल : इस साल बोल्ड कलर्स का ट्रेंड भी छाया रहेगा। स्कार्लेट रेड या शाइनी ग्रीन जैसे शेड्स की ड्रेस और जंप सूट्स आप पर बहुत फबेंगे।
  • स्लीव्स ज़रा हटकर : पिछले साल की तरह इस साल भी रफल्स वाली स्लीव्स का फैशन इन रहेगा। रफल स्लीव्स वाली टॉप या शर्ट को स्कर्ट के साथ पेयर कर लुक को बदल सकती हैं।

Image Source : Rangriti

अपना देश है रंगीला

हर सीज़न के हिसाब से इंडिया में भी फैशन तेज़ी से बदलता है। अगर आप अपने वॉर्डरोब में एथनिक वेयर्स शामिल करना चाहते हैं तो एक नज़र इंडियन फैशन ट्रेंड पर भी डाल लीजिए।

ADVERTISEMENT
  • शरारा है हिट : पिछले साल के प्लाज़ो को इस साल शरारा रिप्लेस करने वाला है। अब आप अपने कुर्ते को शरारा के साथ टीमअप करके वॉर्डरोब के साथ लुक में भी मेकओवर कर सकती हैं।
  • वन पीस का इंडियन मेकओवर : फैशन में ऐसे कुर्तों का ट्रेंड छाया हुआ है, जिन्हें आप ड्रेस के तौर पर भी पहन सकती हैं। ये कुर्ते ड्रेस कॉलेज व ऑफिस, हर जगह के लिए परफेक्ट हैं।Summer fashion 1
  • अपर वेयर में इंडी टॉप्स : ट्रेंड के साथ अपडेट रहना है और कंफर्ट के साथ भी कोई समझौता नहीं करना है… हैं न? तो आप कंफर्टेबल इंडी टॉप्स को लेगिंग, जींस या स्लिम पैंट्स के साथ पेयर कर सकती हैं।
  • स्लीव्स के बाद स्कर्ट्स में भी रफल्स : रफल्ड स्लीव्स तो पहले से फैशन में थीं, इस साल अपनी रफल्स वाली स्कर्ट को किसी बेसिक टी शर्ट के साथ मैच कर पहनिए।
  • ब्राइट कलर्स से निखरेगा लुक : इस साल फैशन ट्रेंड में बोल्ड कलर्स काफी छाए रहेंगे। येलो कुर्ती को व्हाइट लेगिंग और रेड को ब्लू के साथ मैच कर पहन सकती हैं।Summer Fashion 2

Image Source : Instagram/Rangriti

वॉर्डरोब का मेकओवर करते समय ये समर फैशन टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। फैशन ट्रेंड के साथ अपडेट रहने से सेल्फ कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। हैप्पी शॉपिंग!

ये भी पढ़ें :

इंडिया इंटिमेट फैशन वीक ने लॉन्च किया भारत का सबसे हॉट कैलेंडर

ADVERTISEMENT

बॉलीवुड के इस फैशन ट्रेंड का है हर कोई दीवाना

फैशन में छाए गोल आकार के बड़े सनग्लासेज़

27 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT