ADVERTISEMENT
home / Hindi
Weird obsession

इन 8 राजाओं के अजीबो-गरीब शौक जानकर चौंक जाएंगे, किसी को थे खिलौने पसंद तो किसी की थीं 300 बीवियां

पुराने दौर पर सरकारें नहीं बल्कि राजा-महराजाओं का उनके राज्यों में शासन चला करता था। उनके पास बेइतिंहा दौलत, शौहरत और विरसात होती थी। भारत में आज भी आपको उस दौर के ऐसे राजमहल देखने को मिलेंगे जिनका आज के समय में बनवाना बेहद खर्चिला है और बिल्कुल भी आसान नहीं है। तो आप समझ लीजिए कि उस समय राजा-महाराजाओं की क्या ठाठ-बाट रहा करती होगी। तभी तो इतिहास में उनकी गौरव गाथाओं के साथ-साथ राजाओं के अजीबोगरीब शौक के भी किस्से मशहूर होते थे। आज यहां हम आपको उन्हीं में से कुछ राजाओं के शौक से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आपको भी हैरानी होगी।

राजा-महाराजा और उनके अजीबोगरीब शौक | Weird obsession of Kings 

1. मोहम्मद मुहोब्बत खांची

अजीबोगरीब शौक रखने वाले ऐसे ही एक नवाब थे जूनागढ़ के मोहम्मद मुहोब्बत खांची। वह अपने कुत्तों से बहुत प्यार करते थे और यहां तक ​​कि उनकी शादी को एक राजकीय समारोह (state event)के रूप में मनाया जाता थआ और कई दिनों तक छुट्टियों की घोषणा हो जाती थी।

2. महाराजा जय सिंह

राजस्थान, अलवर के महाराजा जय सिंह ने सिर्फ बेइज्जती के चलते बेहद अजीब शौक पाल लिया था। बताया जाता है कि महाराजा जय सिंह एक बार लंदन घूमने गए थे। तब उन्हें इंडियन की वजह से उस समय की सबसे मंहगी गाड़ी रोल्स रॉयस कार (Rolls Royce cars) के शोरूम में नहीं घुसने दिया गया। इस अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने 6 रोल्स रॉयस कारें खरीदीं और भारत लाकर उन्हें कूड़ा बटोरने वाले वाहनों में बदल दिया औऱ इसे अपना शाही शौक बना लिया। हालांकि इसके परिणाम स्वरूप खुद रोल्स रॉयस कंपनी ने पत्र लिखकर माफी मांगी।

3. सुल्तान इब्राहिम-1

तुर्क साम्राज्य यानी ओटोमन साम्राज्य के सुल्तान इब्राहिम-1 के शौक बेहद अलग और कष्टदायक किस्म का था। उनका बचपन काफी कष्टदायक था, उन्हें बिना खिड़की वाले कमरे में बंद करके रखा जाता था, जिससे वह काफी हिंसक स्वभाव का हो गया। इसी वजह से उन्हें दूसरों पीड़ा देने में काफी मजा आता है। उनके एक शौक में था मोटी यानि प्लस साइज की महिलाओं से प्यार करने का शौक। उन्होंने इस सनक की वजह से अपने हरम में सिर्फ हैवी साइज की महिलाओं को ही रखा था।

ADVERTISEMENT

4. पीटर-3

रूस के पीटर तृतीय का शौक बेहद बचकाना था। क्योंकि उन्हें बच्चों के खिलौनों से खेलना बहुत पसंद था। माना जाता है कि एक बार एक चूहे ने उनकी गुड़िया का सिर काट लिया जिसके बाद उन्होंने चूहे को फांसी की सजा सुना दी थी. दरबारी उनकी गुड़िया छुपा दिया करते थे मगर वो उसे ढूंढ लेते थे। साल 1762 में कुछ महीनों के लिए रूस पर राज किया। इसके बाद उनकी पत्नी कैथरी द ग्रेट को सारा कार्यभार सौंप दिया गया। राज्य को लगने लगा कि पीटर-3 का ये शौक आम नहीं है इसी वजह उन्हें शासन की बागडोर महारानी के हाथ में सौंपने की गुजारिश की।

5. महाराजा गंगा सिंह

बीकानेर के सोना बांटने वाले दानवीर के नाम से पहचाने जाने वाले महराजा गंगा सिंह का शौक बेहद अलग और पुण्यकमाने वाला था। वो अपने साम्राज्य में गरीबों को सोना बांटने का शौक रखते थे। कई बार तो उन्होंने अपने वजन का दोगुना सोना भी बांटा है।

6. निजाम मीर उस्मान अली खां

अब राजा है तो उनके शौक भी तो उनके लेवल के ही होंगे। जैसे कि अब हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खां के शाही शौक को ही ले लीजिए। वो 184.97 कैरेट के जैकब डायमंड जिसकी कीमत 1000 करोड़ रुपये थी उसे वो पेपर वेट के तौर पर इस्तेमाल करते थे। उनके इस शौक के चर्चे पूरे हैदराबाद में मशहूर थे।

7. नवाब सआदत अली खां

नवाबों की बात हो और लखनऊ के नवाब साहब का नाम न आये, ऐसा भला कैसे मुमकिन है? नवाब सआदत अली खां को बटेर लड़ाने के बेहद शौक था। वो उस समय बटेर को अपने शहजादों की तरह रखते थे। फुर्सत के समय उन्हें बटेर की लड़ाई देखने चांव था। धीरे-धीरे ये शौक लखनऊ के सभी नवाबों को हो गया। उनका ये शौक आज भी लखनऊ की पुरानी चंद गलियों में देखने को मिलता है।

ADVERTISEMENT

8. नवाब वाजिद अली शाह

लखनऊ के एक और नवाब वाजिद अली शाह जो खुद अपनी जूतियां नहीं पहन पाने की वजह से अंग्रेजों के हत्थे चढ़ गए थे। उन्हें एक नहीं बल्कि कई अजीबो-गरीब अय्याश चीजों का शौक रखते थे। यही वजह थी कि उनकी 300 बीवियां थी। उन्होंने अरब व्यापारियों की अफ्रीकी गुलाम औरतों से भी निकाह किए। इनमें से कुछ उनकी बॉडीगार्ड भी थीं। इनमें से कुछ ने बेगम हजरत महल के साथ जंग में भाग लिया। वाजिद अली शाह ने अपनी किताब इश्कनामा में खुद लिखा है कि उन्हें औरत और मर्द के रिश्ते का पहला अहसास 8 साल की उम्र में रहीमन नाम की अधेड़ औरत ने करवाया था। 

Source

25 Oct 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT