ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
इन 3 वजहों के चलते शादी के लिए लड़कों को ज्यादा अट्रेक्ट करती हैं अपने से बड़ी उम्र की लड़कियां

इन 3 वजहों के चलते शादी के लिए लड़कों को ज्यादा अट्रेक्ट करती हैं अपने से बड़ी उम्र की लड़कियां

विक्की-कैटरीना, प्रियंका-निक, अभिषेक-ऐश्वर्या की पार्टनर उनसे उम्र में बड़ी है। बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों से शादी की है। लेकिन क्या यह केवल उसी इंडस्ट्री तक सीमित है? इसका जवाब नहीं है। क्योंकि अब कई लड़के और लड़कियां अपने जीवनसाथी के रूप में ऐसे ही पार्टनर का चुनाव कर रहे हैं जो उनसे उम्र में बड़े हैं। खासतौर पर लड़के, जिन्हें शादी के लिए मैच्योर लड़कियां ज्यादा अट्रेक्ट कर रही हैं।

जानिए लड़कों को शादी के लिए बड़ी उम्र की लड़कियां क्यों आती हैं ज्यादा पसंद reasons why men prefer older women as lifepartners in hindi

इस बारे में कई मनोचिकित्सकों की एक ही राय है। उनका कहना है कि बड़ी उम्र की महिलाएं छोटी लड़कियों की तुलना में कम प्रतिक्रियाशील होती हैं। वह ज्यादा मैच्योर होती हैं और रिश्ते को बेहतर ढंग से बनाए रखने में सक्षम भी होती हैं। ऐसी लड़कियां अपने जीवनसाथी को उनकी गलतियों को जानते हुए भी स्वीकार करने में हिचकती नहीं है। इसी के साथ ही वो सही राह दिखाने में भी अपने पार्टनर की मदद करती हैं। इसके अलावा नीचे दिये गये 3 कारणों की चलते आजकल के लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों से शादी करना ज्यादा पसंद करते हैं।

मैच्युरिटी

लड़कों को बड़ी लड़कियों की मैच्युरिटी पसंद होती है। क्योंकि वो अपने पार्टनर का ज्यादा ख्याल रखती हैं। उन पर ज्यादा ध्यान देती। यही नहीं रिलेशन बनाने के लिए खुद से पहल करती हैं। किसी भी सिचुएशन को आराम और शांति से हैंडल करती हैं। बड़े उम्र की लड़कियों में मैच्युरिटी लेवल अच्छा होने की वजह से उनका पार्टनर के साथ रिलेशनशिप भी लंबे समय तक बेहतर चलता है।

सादगी

बड़ी उम्र की लड़कियां सादगी से रहना ज्यादा पसंद करती हैं। छोटी उम्र की लड़कियों के मुकाबले ये मेकअप से ज्यादा नैचुरल ब्यूटी पर ध्यान देती हैं। उन्हें स्टाइलिश लेकिन सिलेक्टिव चीजें पसंद होती हैं। आमतौर पर वे दिखावा करना पसंद नहीं करती। इसलिए लड़के ऐसी लड़कियों की तरफ ज्यादा अट्रेक्ट होते हैं। 

ADVERTISEMENT

जिम्मेदारी की समझदारी

बड़ी उम्र की लड़कियों में जिम्मेदारी की भावना अधिक होती है। वे परिवार की अच्छी देखभाल भी कर सकते हैं। आर्थिक रुप से भी स्वतंत्र होती हैं क्योंकि उम्र के एक पड़ाव पर आकर वो अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच गई होती हैं जो वो हमेशा से चाहती थी। इसलिए वो फाइनेंशली खुद पर डिपेंडेंट होती हैं और कोई भी फैसला ले सकती हैं। उनका फोकस करियर और फैमिली दोनों पर रहता है। जो लड़कियां अपनी फैमिली को प्रायोरिटी देते हैं, वो लड़कों को बहुत पसंद आती हैं। इसलिए यह वजह भी है लड़के बड़ी लड़कियों की ज्यादा पसंद करते हैं।  

14 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT