ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रणवीर-दीपिका ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की अपनी वेडिंग एनिवर्सरी, जानिए कहां गये थे घूमने

रणवीर-दीपिका ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की अपनी वेडिंग एनिवर्सरी, जानिए कहां गये थे घूमने

शादी की सालगिरह हर शादीशुदा कपल के लिए बेहद खास होती है। शादी के बाद का समय कैसे हंसते, मुस्कुराते और खिलखिलाते बीत जाता है, पता ही नहीं चलता। हर कपल चाहता है कि उसका पार्टनर उसे शादी की सालगिरह पर कुछ सरप्राइज दें। लेकिन अगर दोनों मिलकर इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ रोमांटिक प्लान करें तो उस सरप्राइज से भी खूबसूरत होता है। जैसा कि आपके फेवरेट बॉलीवुड कपल रणवीर और दीपिका ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर किया। 

दरअसल, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी को 14 नवंबर को तीन साल पूरे हो गए हैं। रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका के साथ बिताए कुछ हसीन पलों की खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह उत्तराखंड के बिनसर की खूबसूरत वादियों में मनाई। वहां दोनों ने फैन्स से मुलाकात भी की। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने उत्तराखंड ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

रणवीर सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ दिल, इंफिनिटी और नजर ना लगे वाला इमोजी बनाए हैं।

रणवीर सिंह के साथ साथ दीपिका पादुकोण ने भी इस वैकेशन की खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। दीपिका ने दो पोस्ट किए हैं और काफी सारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। पहले पोस्ट में दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘ऑल ऑफ माय हार्ट’। वहीं दूसरा पोस्ट करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘और फिर थोड़ा सा प्यार…’

ADVERTISEMENT

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। फैंस भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी। रणवीर और दीपिका की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन जोड़ियों में होती है। ये पति-पत्नी हमेशा एक-दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी की थी। रणवीर को कई बार मीडिया के सामने पर्दे पर दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते देखा गया है। 

रणवीर और दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म ’83’ रिलीज होगी जिसमें रणवीर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका का कैमियो भी है। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आएंगी।

17 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT