ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
इस क्विक गाइड की मदद से आप भी कर सकती हैं अपने अंडरआर्म्स की बेहतर देखभाल

इस क्विक गाइड की मदद से आप भी कर सकती हैं अपने अंडरआर्म्स की बेहतर देखभाल

हम अक्सर ही अपने शरीर के सबसे सेंसिटिव हिस्से की देखभाल करना भूल जाते हैं, जो हमारे अंडरआर्म्स हैं। हमें सच-सच बताइए आपने आखिरी बार अपने अंडरआर्म्स को कब पैंपर किया था? अंडरआर्म पर केवल डियो लगाना या फिर रोलऑन करना काफी नहीं होता है। इसके अलावा भी अंडरआर्म्स को देखभाल की जरूरत होती है।

क्या आप जानते हैं आपके अंडरआर्म्स बैक्टीरिया, डेड स्किन, क्लोग्ड पोर्स के संपर्क में रोजाना आते हैं, जिनके कारण इचिनेस, रेडनेस और इरिटेशन होती है। इन सब चीजों को आप केवल नहाने से खत्म नहीं कर सकते हैं। आपके अंडरआर्म हवा के सीधे संपर्क में आते हैं और इस वजह से आपको रैश, इंफेक्शन आदि हो सकता है। साथ ही आपको ड्रायनेस आदि की समस्या भी हो सकती है।

ऐसे फॉलो करें अंडरआर्म केयर रूटीन

यदि आप चाहती हैं कि आपके अंडरआर्म स्वस्थ रहें तो आपको भी एक रूटीन फॉलो करना चाहिए और ये 4 स्टेप इसमें आपकी मदद कर सकते हैं:

रोज करें साफ

जर्म बिल्डअप को रोकने के लिए रोजाना अंडरआर्म को वॉश करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आपको साबुन और पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। ध्य़ान रखें कि आप माइल्ड साबुन का ही इस्तेमाल करें क्योंकि आपके अंडरआर्म बहुत ही सेंसिटिव होते हैं और इस वजह से रोजाना हार्ष साबुन इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि आप साबुन या फिर लोफाह को बहुत कस कर ना रगड़ें।

ADVERTISEMENT

जरूरत पड़ने पर बालों को हटाएं

जब भी जरूरत हो अपने अंडरआर्म के बालों को शेव कर लें। इसकी मदद से आपके अंडरआर्म साफ रहते हैं और पसीने की स्मेल भी नहीं आती है। नियमित रूप से शेव करने से आपके रोलऑन और डियो भी अधिक असरदार रूप से काम करते हैं। आप चाहें तो रेजर या फिर हेयर रिमूवल क्रीम से अपने अंडरआर्म के बालों को हटा सकती हैं। हालांकि, इससे पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।

हफ्ते में एक बार करें एक्सफोलिएट

आपकी आर्मपिट पर जमा हुई डेड स्किन को हटाने के लिए एक्सफोलिएट करना बहुत ही जरूरी है। आप हफ्ते में कम से कम एक बार एक्सफोलिट कर सकती हैं। इसके लिए माइल्ड स्क्रब का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि आप अपनी त्वचा पर जेंटल हों। कुछ समय के लिए सर्कुलर मोशन में इसे रब करें और फिर पानी से साफ कर लें।

आपको चाहिए

– 1 टेबलस्पून बेकिंग सोडा

ADVERTISEMENT

– 1 टीस्पून नारियल का तेल

– आधा टीस्पून नींबू का रस

ऐसे बनाएं स्क्रब

एक कटोरी में सब चीजों को अच्छे से मिला लें और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को आर्मपिट पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। कुछ मिनटों के लिए रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। हालांकि, इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

ADVERTISEMENT

नैचुरल डियो का करें इस्तेमाल

केमिकल युक्त डियो का इस्तेमाल करने की बजाए नैचुरल डियो का इस्तेमाल करें, जो अधिक समय तक टिका रहता है। बेकिंग सोडा, नींबू का रस, सेब का सिरका, नारियल के तेल से आप नैचुरल बॉडी डियो बना सकते हैं। साथ ही आपको मार्केट में भी ऐसे परफ्यूम, डियो और रोलऑन मिल जाएंगे जिन्हें नैचुरली बनाया जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

– अपने अंडरआर्म पर बहुत हार्श ना हों।

– अगर आपकी अंडरआर्म की स्किन ड्राय है तो मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

– ब्रीथेबल कपड़े पहनें या फिर हल्के फेब्रिर या कॉटन के कपड़े पहनें।

ADVERTISEMENT

– अगर रेडनेस और इचीनेस दूर नहीं होती है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

POPxo मेकअप कलेक्शन की हॉट मेस आईशैडो किट हो जाएं फेस्टिव रेडी।

21 Oct 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT