ADVERTISEMENT
home / Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु चोपड़ा के कहने पर अपने एग्स को कर दिया था फ्रीज, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु चोपड़ा के कहने पर अपने एग्स को कर दिया था फ्रीज, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया था। दोनों ने कुछ वक्त पहले ही अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया है और इसके बाद से दोनों ही बेटी के साथ के अपने शानदार पलों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अपने नए पोडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कई चीजों के बारे में बात की और इसी दौरान उन्होंने बताया कि अपनी मां मधु चोपड़ा की सलाह पर उन्होंने शुरुआती 30 में ही अपने अंडों को फ्रीज करवा दिया था। बता दें कि एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा पेशे से ऑब्स्ट्रीशियन – गायनिकलोजिस्ट हैं।

प्रियंका ने इस पोडकास्ट में कहा, मुझे सच में एक आजादी का एहसास हुआ, ”मैंने ऐसा अपने शुरुआती 30 में ही कर लिया था और इसके बाद मैं अपने सपनों पर आसानी से ध्यान दे पाई। मैं बहुत कुछ पाना चाहती थी और साथ ही अपने करियर में खुद को एक मुकाम पर पहुंचाना चाहती थी। साथ ही तब मुझे ऐसा इंसान नहीं मिला था, जिसके साथ मैं बच्चे चाहती हों। तो इस एंजाइटी का सामना करते हुए मेरी मां ने मुझे सलाह दी कि मुझे अपने एग्स को फ्रीज कर देना चाहिए।”

Instagram

प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि वह अपने युवा दोस्तों को यही सलाह देती हैं और कहती हैं कि बायलॉजिकल क्लॉक सच है। उन्होंने कहा कि 35 के बाद प्रेग्नेंट हो पाना वाकई काफी मुश्किल है। खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपनी पूरी जिंदगी काम करती आई हैं। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि उन्हें अपने अंडों को फ्रीज करा लेना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें बायलॉजिकल क्लॉक की पावर अपने हाथ में मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वो कितने साल तक भी काम कर सकते हैं और उनके एग्स उसी उम्र के रहेंगे, जिस उम्र में उन्होंने उन्हें फ्रीज कराया था। 

प्रियंका ने साथ ही यह भी बताया कि वह शुरुआत में निक को डेट नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उन्हें ये नहीं पता था कि निक को 25 की उम्र में बच्चे चाहिए थे कि नहीं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद है और उन्हें बड़ों से ज्यादा बच्चों के साथ पार्टी करना अच्छा लगता है। 

ADVERTISEMENT

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”मुझे हमेशा से पता था कि मुझे बच्चे चाहिए और निक को डेट न करने के पीछे एक कारण ये भी था कि मुझे नहीं पता था कि वह 25 की उम्र में बच्चे चाहते हैं या नहीं। मुझे बच्चों से प्यार है, मैंने युनिशेफ में बच्चों के साथ काम किया है, मैंने बच्चों के अस्पतालों में वॉलंटीयर किया है, मुझे बच्चों का विस्पर करना अच्छा लगता है और इस वजह से मैं बड़ों के मुकाबले बच्चों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं। हमारी सभी पार्टी बच्चों और डॉग फ्रेंडली होती हैं और आप कभी भी बच्चों को हमारे घर ला सकते हैं।”

यह भी पढ़ें:
प्रियंका चोपड़ा ने बताया US में काम ढूंढने का असली कारण, कहा – ”बॉलीवुड में पॉलिटिक्स…”
दस साल हॉलीवुड में काम कर चुकी प्रियंका को आज भी न्यूकमर जैसा फील होता है, ये है कारण
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयाॅर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, पति के साथ पूजा कर किया शुभारंभ

29 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT